Wednesday, 5 July 2017

बीजेपी नेता पर रेप का आरोप








महाराष्ट्र/गढ़चिरौली. जिले के चंद्रपुर में चलती बस में शारीरिक संबंध बनाने वाले बीजेपी नेता को मंगलवार दोपहर चंद्रपुर पुलिस ने रेप के आरोप में अरेस्ट कर लिया है। बीजेपी नेता के खिलाफ महिला ने नौकरी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया था। मामले का खुलासा बस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सामने आने के बाद हुआ था। वहीं इस वीडियो फुटेज को लीक करने के आरोप में बस के ड्राइवर, क्लीनर समेत तीन लोगों को भी अरेस्ट किया गया है।

क्या है वीडियो फुटेज में...
- वीडियो में स्थानीय बीजेपी नेता रविन्द्र बावनथड़े बस में एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहे हैं।
- खास बात यह है कि बीजेपी नेता बस की पिछली सीट पर महिला के साथ दिखाई दे रहे हैं और आगे की सीट पर कई यात्री बैठे हुए हैं।
- माना जा रहा है कि वीडियो बस के कंडक्टर या ड्राइवर ने ही लीक किया है। पुलिस ने बस के ड्राइवर से भी पूछताछ की है।
महिला ने लगाया रेप का आरोप
- वीडियो सामने आने के बाद महिला ने बीजेपी नेता पर नौकरी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगा दिया है। आरोप है कि बीजेपी नेता ने उससे शादी का वादा भी किया था।
- पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद आरोपी बीजेपी नेता के खिलाफ सोमवार को केस रजिस्टर कर लिया था। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने एक टीम बनाई थी।
- पुलिस टीम ने आरोपी नेता को उसके फ्रेंड के घर से अरेस्ट किया है। सत्ताधारी पार्टी के नेता से जुड़ा मामला होने के चलते पुलिस इस बारे में कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है।
- इस मामले के सामने आने के बाद मुद्दे की तलाश में बैठी कांग्रेस ने मंगलवार को गढ़चिरौली में बीजेपी के खिलाफ प्रोटेस्ट किया है।
बस का ड्राइवर और क्लीनर समेत तीन अरेस्ट
- इस घटना का वीडियो वायरल हो जाने के बाद पुलिस ने बस के ड्राइवर शारंगधर रामटेके, क्लीनर राकेश खोब्रागड़े और उसके हेल्पर नितीन सहारे को बुधवार को अरेस्ट कर लिया है।
- इन पर जान बूझकर वीडियो लीक करने और उसे व्हाट्सऐप पर वायरल करने का आरोप लगा है







MP Sab Kuch

भानगढ़ के विनाश का कारण




जयपुर। राजस्थान के अलवर जिले में सरिस्का के जंगलों से घिरा हुआ भानगढ़ आज भी खुद में कई रहस्य समेटे खड़ा है। इसके बनने और खंडहर होने के कई किस्से इतिहास की किताबों में दफन है। इन्हीं किस्सों से रीडर्स को रू-ब-रू कराने के लिए हमने 'भानगढ़ और अनसुनी कहानियां' सीरीज शुरू की।
पहली सीरीज में आपने पढ़ा था कि ''भानगढ़ की सच्चाई जानने एक अंग्रेज रुका था पूरी रात और सुबह मिली थी लाश...''। इसी सीरीज में आज पेश है कैसे दो राजपूतों का मुस्लिम बन जाना भानगढ़ के विनाश का कारण बना। हालांकि, इन किस्सों में कितनी सच्चाई है? ये हम नहीं जानते हैं लेकिन लोगों के बीच भानगढ़ को लेकर ऐसे कई किस्से फेमस हैं। राजस्थान के सीनियर जर्नलिस्ट विनोद भारद्वाज ने भानगढ़ को लेकर काफी रिसर्च किया है।

आज पेश है 'भानगढ़ और अनसुनी कहानियां' की दूसरी सीरीज...
राजपूत से बने मुस्लिम तो हुआ भानगढ़ का विनाश
भानगढ़ को लेकर कई किस्से मशहूर हैं। एक ऐसा ही किस्सा है कि भानगढ़ और अजबगढ़ का विनाश दो राजपूत सामंतों के मुसलमान बनने से हुआ। इतिहासकार प्रो. आर.एस. खंगारोत के अनुसार, राजपूत से मुसलमान बने मोहम्मद कुलीन और मोहम्मद दलहीज भानगढ़ और अजबगढ़ के शासक बने। इसी समय दिल्ली में मुगलों की ताकत को कमजोर देखकर जयसिंह द्वितीय ने भानगढ़ और अजबगढ़ पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं, बल्कि मुसलमान बने दोनों राजाओं को मौत के घाट उतारकर इनके राज्यों को तहस-नहस करके खंडहरों में बदल दिया।

एक खूबसूरत रानी और तांत्रिक का श्राप
भानगढ़ के विनाश के और भी कई किस्से प्रचलित हैं, लेकिन सर्वाधिक चर्चित कहानी यह है कि इस राज्य में तांत्रिकों, साधुओं और ज्योतिषियों को बेहद सम्मान हासिल था। महाराजा छतर सिंह की रानी रत्नावती तीतरवाड़ा की बेटी थी, वह बेहद रूपवती तो थी ही, तंत्र-मंत्र की विधाओं में भी पारंगत थी।
कहा जाता है कि सिंघा नाम के एक तांत्रिक ने भानगढ़ के बारे में जब यह सुना कि यहां तांत्रिकों का सम्मान किया जाता है तो वह यहां पहुंच गया और महल के सामने स्थित एक पहाड़ी पर अपना स्थान बनाकर साधना करने लगा।
जाने कैसे! कभी उसने पहाड़ी से रानी को देख लिया और उसके सौंन्दर्य पर मोहित हो गया। वह अच्छी तरह जानता था कि बिना तांत्रिक शक्तियों का प्रयोग किए रानी तक पहुंच पाना भी असंभव है, दूसरे उसे यह भी पता था कि वह जिसे पाना चहता है वह कोई साधारण स्त्री नहीं है, बल्कि उसी राज्य की रानी है, जहां उसे आश्रय मिला हुआ है। राजा को यदि उसके प्रयासों की भनक भी मिल गई तो उसके प्राण बचाने वाला कोई नहीं होगा। इस सबके बाद भी वह रानी को मन से नहीं निकाल पा रहा था। अंततः इस सेवड़ा तांत्रिक ने अपनी तांत्रिक विद्या के द्वारा ही रानी रत्नावती को वश में करने का फैसला किया।
उसने कई बार छोटे-मोटे प्रयास किए, लेकिन वह सफल न हो सका। अपनी लगातार असफलताओं के कारण रानी को पा लेने की इच्छा उसके मन में बदला लेने की हद तक बढ़ती जा रही थी। दूसरी ओर सिंघा को इस बात का रत्ती भर भी ज्ञान नहीं था कि रानी रत्नावती भी तंत्र विद्या की अच्छी जानकार है। यह बात न मालूम होने के कारण ही तांत्रिक अंत में वह भूल कर बैठा, जिसके कारण न केवल वह अपनी मृत्यु का, बल्कि भानगढ़ के विनाश का भी कारण बना।
हुआ यह कि रानी को हासिल न कर पाने की खीझ और कई विफल प्रयासों के बाद उसने अपना आखिरी दांव खेला।
सिंघा ने रानी की एक दासी को अपनी कुटिल चाल का हिस्सा बनाया। यह दासी जब बाजार से राजमहल जा रही थी तो तांत्रिक ने अपने वशीकरण मंत्र से बंधे तेल का एक कटोरा उस दासी को यह समझाकर दिया कि हम तंत्रसिद्ध बाबा हैं, रानी को यह तेल देना और उन्हें यह समझाना कि इस तेल का उपयोग अपने शरीर पर करें, इससे उनका कल्याण होगा।
राजमहल में पहुंचकर दासी ने तेल का कटोरा रानी के सामने रखा और जो भी घटित हुआ था वह रानी को बताया, साथ ही उस तांत्रिक बाबा का हुलिया भी बयान किया।
रानी ने तेल को परखने के लिए उस पर अपना मंत्र डाला, तेल घूमने लगा, अपनी सिद्धि से रत्नावती ने जान लिया कि तेल में वशीकरण के साथ ही मारक मंत्र व तंत्र का प्रयोग किया गया है। रानी को समझ आ गया कि तांत्रिक ने उसे अपने मोहपाश में बांधने के लिए ही यह तेल दासी के हाथ भिजवाया है।
रानी के क्रोध की सीमा न रही और इसी गुस्से में उसने उसी समय अपने सामने रखी तेल की कटोरी पर सिद्ध मारक मंत्र पढ़कर वहीं से सामने वाली पहाड़ी पर फेंका, जहां बैठा वह तांत्रिक अनुष्ठान कर रहा था। तेल एक भयानक आवाज के साथ शिला के रूप में वहां से उड़ा और कहर बनकर तांत्रिक के ऊपर टूटा और सिंघा वहीं मृत्यु को प्राप्त हुआ।
कहते हैं कि मरने से पहले वह श्राप दे गया कि मंदिरों को छोड़कर सारा भानगढ़ नष्ट हो जाएगा और सभी लोग मारे जाएंगे।
भानगढ़ के आसपास के गांवों के अनेक लोग मानते हैं कि तांत्रिक के श्राप के कारण ही किला सहित सभी इमारतें खंडहर हो गई, लेकिन मंदिरों का कुछ नहीं बिगड़ा। कुछ लोगों का विश्वास है कि इस श्राप से अकाल मृत्यु को प्राप्त हुए लोगों की आत्माएं आज भी यहां भटकती हैं और इस जगह के भुतहा होने व फिर से न बस पाने का यही कारण माना जाता है।






MP Sab Kuch

Monday, 3 July 2017

मोदी व योगी के खिलाफ वाट्सअप पर अभद्र टिप्पणी, आरोपी गिरफ्तार







वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ वाट्सअप पर अभद्र टिप्पणी कई लोगों को भेजने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मुकदमा शनिवार को ही दर्ज किया गया था.

बीजेपी के नगर मंडल अध्यक्ष गोपाल जी सोनी समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि एक वाट्सअप नंबर से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बारे में अपत्तिजनक बात लिखी गई है. यह मैसेज कई लोगों के मोबाइल पर भेजा गया है. जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी.

सर्विलांस के जरिए पता चला कि उस वाट्सअप नंबर का इस्तेमाल करने वाला युवक सूरज खरवार अतरसुआं गांव में रहता है. पुलिस ने शनिवार देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी युवक बीए का छात्र है. उसका कहना है कि उसने खुद ऐसा नहीं किया है. उसके मोबाइल से अभद्र भाषा वाला मैसेज किसी और ने भेज दिया है.

प्रभारी कोतवाल संतोष यादव का कहना है कि जांच में आरोपी का नाम सामने आने पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.






MP Sab Kuch

धोनी के नाम दर्ज हुआ 16 साल का सबसे धीमा अर्धशतक









वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज चौथे वनडे में भारत को 11 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस लो स्कोरिंग मैच को भारत की हार के साथ-साथ एक और वजह से हमेशा याद किया जाएगा और वो वजह है पूर्व कप्तान एमएस धोनी का अर्धशतक।
धोनी ने चौथे वनडे में 108 गेंद खेलकर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके क्रिकेट करियर का सबसे धीमा अर्धशतक है। जीत के लिए 190 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए धोनी की मौदान में मौजूदगी आश की किरण थी लेकिन धोनी ने अपने चिर-परिचित अंदाज के विपरीत बल्लेबाजी की और एक बार फिर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया।

धोनी का अर्धशतक 16 साल में किसी भी भारतीय द्वारा जड़ा गया सबसे धीमा अर्धशतक है। दो पेस वाली एंटीगुआ की पिच पर गेंद आसानी से बल्ले पर नहीं आ रही थी। ऐसे में धोनी कोगैप ढूंढने में परेशानी हो रही थी। विराट के अनुसार उनके शॉट्स सही थे लेकिन गेंद बल्ले पर आसानी से नहीं आ रही थी। लगातार विकेट गिरते गए और आवश्यक रन रेट भी बढ़ता गया। प्रशंसकों को एक बार फिर धोनी के मैच को जानेमाने तरीके से खत्म करने का विश्वास था लेकिन ऐसा हो न सका और टीम इंडिया को 11 रन से हार का सामना करना पड़ा।

अंत में मैच रोमांचक हो गया था। जीत के लिए भारत को 7 गेंद में 14 रन की दरकार थी। 49वें ओवर की आखिरी गेंद का सामना टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कर रहे थे और दूसरी तरफ वनडे क्रिकेट में पहली बार कुलदीप यादव बल्लेबाजी करने उतरे थे। ऐसे में धोनी ने 1रन लेने के बजाय बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद सीमा रेखा के पार पहुंचने के बजाए सीधे मिडऑन पर खड़े फील्डर के हाथों में पहुंच गई। धोनी के पवेलियन वापस लौटते ही कैरेबियाई प्रशंसकों को लगा कि उनकी टीम जीत के करीब पहुंच गई है। यदि धोनी मैदान पर बने रहते तो परिणाम कुछ और होता लेकिन टीम इंडिया 49.4 ओवर में 178 रन पर ढेर  हो गई और लक्ष्य से 11 रन पीछे रह गई।







MP Sab Kuch

कीमती स्किन के लिए यूं जिंदा काटे जा रहे मगरमच्छ,








थाई फिशरी डिपार्टमेंट के मुताबिक, यहां पर 1000 से ज्यादा फार्म में करीब 12 लाख मगरमच्छ रह रहे हैं।

थाईलैंड में मगरमच्छों के कई सबसे बड़े फर्म्स का ठिकाना है। यहां चल रहे कई फार्म के अपने स्लॉटर हाउस भी है। यहां कीमती स्किन, मीट और ब्लड के लिए मगरमच्छों को जिंदा काटा जा रहा है। यहां बड़ी संख्या में टूरिस्ट भी फर्म्स को देखने के लिए आते हैं। थाई फिशरी डिपार्टमेंट के मुताबिक, यहां पर 1000 से ज्यादा फर्म में करीब 12 लाख मगरमच्छ रह रहे हैं।

 इतने महंगे हैं इससे तैयार होने वाले प्रोडक्ट्स...
- श्री आयुथ्या क्रोकोडाइल फर्म थाईलैंड के सबसे बड़े फर्म में से एक है। ये पिछले 35 सालों से चल रहा है।
- यहां की ओनर विचियान रियुआंगनेट के मुताबिक, हमारी फर्म सभी तरह के काम कर रही है। हम लोगों को रोजगार दे रहे हैं और देश को इनकम दे रहे हैं।
- उन्होंने बताया कि उनकी फर्म कन्वेन्शन ऑन इंटरनेशनल ट्रेड इन इन्डैंगर्ड स्पीशीज ऑफ वाइल्ड फॉना एंड फ्लोरा से रजिस्टर्ड है।
- इसके जरिए फर्म को लीगल तौर पर मगरमच्छ के जरिए तैयार होने वाले प्रोडक्ट को एक्सपोर्ट करने की परमिशन मिली है।
- विचियान ने कहा कि हमारी फर्म मगरमच्छ से तैयार होने वाले सभी प्रोडक्ट्स का एक्सपोर्ट करती है। मगरमच्छ के मीट की कीमत प्रति किलो 570 रुपए है।
- उन्होंने बताया कि इसकी स्किन से बने प्रोडक्ट में हैंडबैग और लेदर सूट्स है। एक बैग की कीमत डेढ़ लाख रुपए (2356 डॉलर) है। वहीं लेदर सूट्स की कीमत करीब 4 लाख रुपए (5885 डॉलर) है।
- मगरमच्छ का पित्त और खून दवाओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसे सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। प्रति किलो खून की कीमत 1000 रुपए है और पित्त की कीमत प्रति किलो 76 हजार रुपए है।






MP Sab Kuch

इस आधार पर मिलेगा सांतवा वेतनमान







भोपाल। राज्य सरकार ने कर्मचारियों को 1 जनवरी 2016 से सातवां वेतनमान दिए जाने का फार्मूला तय कर लिया गया है। इसका नकद भुगतान 1 जुलाई 2017 से किया जाएगा। इस बारे में सोमवार शाम को होने वाली कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया जाएगा। पहले बैठक मंगलवार को निर्धारित थी, लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की व्यस्तता के चलते मंत्रिमंडल की बैठक एक दिन पहले कर दी गई है।

पढ़ें पूरी खबर...
कर्मचारियों को सातवां वेतनमान दिए जाने के लिए सरकार ने 2.57 का फार्मूला तय किया है, यानी एक जनवरी 2016 को कर्मचारियों को जो वेतन मिल रहा था। उसका 2.57 गुना वेतन निर्धारित कर नकद भुगतान किया जाएगा। कर्मचारियों को यह फायदा अगस्त के वेतन में मिलेगा। कैबिनेट में फिलहाल सातवें पुनरीक्षित वेतनमान का एरियर दिए जाने के बारे में अभी तय नहीं हो पाया है, लेकिन वित्त विभाग कर्मचारियों को 1 जनवरी 2016 से 1 जुलाई 2017 के बीच के 18 महीने के एरियर का भुगतान पांच किस्तों में ही देने के मूड में है। इधर कर्मचारी संगठन एरियर की इस राशि को एक मुश्त दिए जाने की मांग कर रहे हैं।

इन पर भी होगा विचार
- सरदार सरोवर परियोजना के डूब क्षेत्र में आने वाले विस्थापितों को 15 लाख रुपए का स्पेशल पैकेज दिया जाने के संबंध में।
- गरीबों को जमीन के पट्टे दिए जाने की समय सीमा बढ़ाए जाने के बारे में भी फैसला लिया जाएगा। इसकी वजह अभी भी बेदखल किए गए गरीबों को पट्टा न मिलना है।
- प्लास्टिक कैरीबेग के इस्तेमाल पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाए जाने के फैसले का अनुमोदन।
- माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध सरकारी और प्राइवेट मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन राशि दिए जाने संबंधी राशि दिए जाने का अनुमोदन।
- राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान 9 वी से 12 तक के स्कूलों का बेहतर आधारभूत ढांचा तैयार किए जाने की योजना का अनुमोदन।

मप्र के 97 हजार लोगों को मिलेगा सांतवे वेतनमान का फायदा
भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर वाई श्रेणी में आते हैं, जबकि उज्जैन, सागर, रतलाम, खंडवा समेत अन्य बड़े शहर जेड श्रेणी में। रेलवे, आयकर, डाक, रक्षा, जनगणना, ऑडिट समेत अन्य केंद्रीय विभाग मिलाकर प्रदेश में करीब 97 हजार केंद्रीय कर्मचारी हैं। इनमें भोपाल के 11 हजार कर्मचारी हैं।

4% महंगाई राहत के आदेश, जुलाई में मिलेगी बढ़ी पेंशन
मप्र के पेंशनरों को चार फीसदी महंगाई राहत के आदेश मंगलवार को जारी हो गए। इससे तीन लाख से अधिक पेंशनरों को फायदा मिलेगा। जुलाई में इन्हें बढ़ी पेंशन और एरियर मिल जाएगा। अभी उन्हें 132 फीसदी महंगाई राहत मिलती है। बढ़ोतरी के बाद यह 136 फीसदी हो जाएगी। वित्त विभाग के अनुसार यह महंगाई राहत 1 जनवरी 2017 से दी जाएगी। इसी तरह 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के पेंशनरों को देय अतिरिक्त पेंशन पर भी महंगाई राहत दी जाएगी। पेंशनरों के मामले में देरी इसलिए होती है, क्योंकि करीब 25 फीसदी पेंशनर छत्तीसगढ़ में हैं। वहां से क्लीयरेंस के बाद ही आदेश होते हैं।

15 प्रतिशत तक हो सकता है सैलरी में इजाफा...
- सरकार के इस फैसले से राज्य सरकार के इम्प्लाइज की सैलरी में 15 प्रतिशत तक इजाफा हो सकता है।
- इसके लिए फाइनेंस डिपार्टमेंट ने छत्तीसगढ़ द्वारा तय किए वेतनमान का अध्ययन किया है।
- लेकिन मध्य प्रदेश में वेतनमान की श्रेणी अधिक होने से यहां श्रेणियां ज्यादा रहेंगी जिसके मुताबिक वेतनमान दिया जाएगा।







MP Sab Kuch

दो पहिया वाहन पर पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट लगाना अनिवार्य हुआ








इंदौर. अब दो पहिया वाहन पर पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी हेलमेट लगाना होगा। यह नियम पूरे देश में लागू किया गया है। वाहन चलाते हुए चालक मोबाइल पर बात नहीं कर सकता है। इसी तरह के कई और नियम केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए हैं। जो अब पूरे देश में समान रूप से लागू होंगे। इनके उल्लंघन पर जुर्माने की जानकारी भी जल्द जारी की जाएगी।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने हाल ही में मोटर व्हीकल ड्राइविंग रेग्युलेशन 2017 जारी किया है। इससे पहले 28 सालों से वाहन चालन और सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों के लिए रुल्स ऑफ रोड रेग्युलेशन 1989 लागू था। पुराने नियम समय के साथ ही मौजूदा व्यवस्था से अलग होते जा रहे थे। इसे देखते हुए नए नियम जारी किए गए हैं। हालांकि कई राज्यों में स्थानीय स्तर पर इसे लेकर रोक और जुर्माने की व्यवस्था थी, लेकिन यह देश में एक समान रूप से लागू नहीं थे।
एक समान रूप से लागू होंगे
नए नियम पूरे देश में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत एक समान रूप से लागू होंगे, जैसे मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने को प्रतिबंधित किया गया है। वहीं वाहन चलाने का प्रशिक्षण देने वाला व्यक्ति भी प्रशिक्षण देते समय मोबाइल का उपयोग नहीं कर सकता है।






MP Sab Kuch