Thursday, 9 March 2017

बिके नहीं पड़ाव थाना प्रभारी

 
 
ग्वालियर पुलिस में भी ईमानदार अधिकारियों की कमी नहीं है। बीती रात्रि का किस्सा है अवैध रूप से पत्थर, गिट्टी का खनन कर उनका परिवहन कर उत्तरप्रदेश ले जाने वाले तीन ट्रकों को पड़ाव थाना प्रभारी ने पकड़ लिया। इन ट्रकों में क्षमता से अधिक तीन गुना वजन की गिट्टियां तिरपाल ढककर ले जाई जा रही थी।
पड़ाव थाना प्रभारी संतोष यादव की नजर पड़ी और उन्होंने इन ट्रकों को एक-एक कर रोका तो ट्रक वालों ने छोडऩे के एवज में लंबी-चौड़ी पेशकश भी की लेकिन ईमानदार थाना प्रभारी यादव ने ट्रकों को पकडक़र, खनिज विभाग को मामला सौंप दिया। पूरे शहर में इस बात की चर्चा है कि कोई और थाना प्रभारी होता तो ट्रकों का अता-पता ही नहीं चलता लेकिन पड़ाव थाना प्रभारी संतोष यादव ने वाकई अपनी कर्तव्य परायणता व ईमानदारी का परिचय देकर वरिष्ठ अधिकारियों का दिल जीत लिया है। पड़ाव थाना प्रभारी को अब उनके थाने के लोग पत्रकार मित्र मंडली सिंघम भी कहने लगे हैं। वास्तव में उनको इस ईमानदारी भरे कार्य के लिये बधाई, क्योंकि खनिज सम्पदा का अवैध कारोबार रोका जाना अब बेहद जरूरी है।
 
 
 
 

Breaking News: यूपी एसटीएफ के हत्थे चढ़े दो और आईएसआईएस संदिग्ध


टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक लखनऊ एनकाउंटर मामले में  यूपी एटीएस ने दो और लोगों को किया गिरफ्तार










 MP Sab Kuch

रेप करने में रहा नाकाम, तो सनक में महिला को जिंदा जलाया


 

  छत्तीसगड़ के कोरबा जिले में बलात्कार की कोशिश में नाकाम होने पर एक 30 वर्षीय महिला को आग लगा कर मार डाला। हैवानियत की हदें पार करने वाला और कोई नहीं महिला का देवर है, जिसकी अपनी भाभी पर लंबे समय से गंदी नजर बनी हुई थी। मीडिया की खबरों के मुताबिक महिला ने जब सनकी का विरोध किया तो उसने मिट्टी का तेल डालकर उसपर आग लगा दी। इस वजह से पीड़िता की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को कोरबा से करीब 15 किलोमीटर दूर इस दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नही था। इसी का फायदा उठाते हुए 25 वर्षीय रमेश पटेल, जो कि महिला के पति का रिश्ते में भाई लगता था, घर में आया और महिला के साथ जबरदस्ती करने लगा। जब भाभी ने इसका विरोध किया तो दोनों में झड़प हो गई। गुस्साए देवर ने पहले तो भाभी की पिटाई की और फिर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। चीखें सुनाई पड़ने पर पड़ेसी इक्कट्ठा हो गए और पिड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया, महिला 70% तक जल चुकी थी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया की महिला की मृत्यु होने से पहले उसका बयान ले लिया गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले का तफ्तीश में जुट गई है।


MP Sub Kuch


मप्र में भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में हुआ ब्लास्ट, 15 घायल, कोच में हुआ छेद

 
 
 
 
शाजापुर. भोपाल से 120 किमी दूर कालापीपल में जबड़ी स्टेशन के पास मंगलवार की सुबह भोपाल-उज्जैन पैसेंजर (59320) ट्रेन की बोगी में जबरदस्त विस्फोट हुआ इसमें 12 लोग घायल हुए है अभी तक ब्लॉस्ट के कारण का पता नहीं चल सका है। लेकिन कोच में बड़ा छेद हो गया है यह विस्फोट ट्रेन की सामान्य बोगी मेें हुआ है। 
बम की सूटकेस होने की संभावना
जीआरपी एसपी कृृष्णा वेणी ने शुरूआती जांच में शॉर्ट सर्किट की वजह से विस्फोट होने की बात कही है, लेकिन सूटकेस में विस्फोटक सामग्री होने के संकेत भी दिये है। अभी तक सही वजह का पता नहीं चल पाया है अभी जांच जारी है। भोपाल रेल डिवीजन के पीआरओ आईए सिद्दकी  ने बताया है कि घायल पैसेजर्स को कालापीपल के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है मेंडीकल टीम भी भेजी गयी है, फिलहाल  ब्लास्ट सुबह लगभग 10 बजे हुआ है शाजापुर से डॉग स्क्वॉड घटनास्थल के लिये रवाना किया गया है। भोपाल से बम निरोधक दस्ता भी पहुंच गया है एसपी मोनिका शुक्ला मौके पर पहुंच गयी है। मप्र के गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह  ने जांच के आदेश दे दिये है, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि एसपी और कलेक्टर घटनास्थल पर पहुंच गये है। एटीएस और फॉरेसिंक टीम जाच कर रही है, मैं इस घटना पर नजर रख रहा हूं।
घबराहट में कुछ लोग कोच से कूदे, ब्लास्ट क्यों हुआ, लोग ने बताई तीन वजहें
आईविटनेस ने बताया कि ब्लास्ट के बाद डिब्बे में अफरा.तफरी मच गई। कुछ लोग ट्रेन से कूद गएए जिसकी वजह से उन्हें चोटें आईं। इनमें कुछ बुजुर्ग भी शामिल थे। ब्लास्ट की आवाज सुनकर कुछ लोगों चेन खींचकर ट्रेन को रोका।
इस घटना के बाद पहले खबर आई कि ब्लास्ट मोबाइल की बैटरी के फटने की वजह से हुआ। बाद में खुद जीआरपी ने इसकी वजह शॉट सर्किट बताई। फिर खबर आई कि ब्लास्ट एक सूटकेस में हुआ।





MP Sab Kuch

Tuesday, 28 February 2017

यरटेल पैमेंटस बैंक मध्यप्रदेश के 160 गावों को कैशलेस बनाएगें

 
 
http://mpsabkuch.in/innerpage.php?id=503
 
भारत के पहले पैमेंट बैंक एयरटेल पैमेंटस बैंक ने देश के वित्तीय समावेशन में उल्लेखनीय योगदान प्रदान करते हुए ग्रामीण तथा ऐसे क्षेेत्रों में जहां बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं है अपनी बैंकिंग सेवाओं को अंदर तक विस्तारित करते हुए मध्यप्रदेश के 160 गांवों को कैशलेस बनाने के लिए चुना है। 
अब यह गांवों ने बुनियादी बैंकिंग सेवाएं प्राप्त कर ली है तथा डिजिटल पैमेंट करने के विकल्प को हासिल कर नकद पर कम निर्भर रहने लायक बन गये है। इस पहल के अंतर्गत एयरटेल पैमेंट बैंक का देश के 5000 गांवों को कैशलेस के लिए समर्थ बनाने का उद्देश्य है। 
ऐसे गांव जहां औपचारिक बैंकिंग बुनियादी सुविधाए जैसे बैंक की शाखा या एटीएम नही थे, उन्हे चुना गया हैैैं।  अब प्रत्येक गांव (जहां पहले औपचारिक बैंकिंग सेवा उपलब्ध नहीं थी ) में कम से कम एयरटेल पैमेंट बैंक आउटलेट है जो नकद पैसा जमा करने तथा पैसा निकालने और निर्बाध रूप से पैसा ट्रांसफर करने की सुविधाओं सहित सुविधाजनक बैंकिंग सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। एयरटेल पैमेंट बैंक पूरी तरह से डिजिटल तथा पेपरलेस बैंक है जिसका लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी भारी पहुंच के साथ एयरटेल के व्यापक रिटेल नेटवर्क को ऊपर उठाते हुए बैंकिग सेवाओं को प्रत्येक भारतीय की चौखट तक पहुचाना है।

रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने ऑटो ड्राइवर को मारी टक्कर तो ड्राइवर ने दी ये धमकी..




सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी सौंदर्या रजनीकांत उस वक्त एक बड़ी मुसीबत में फंस गई जब उनकी चलती गाड़ी ने एक ऑटो ड्राइवर को टक्कर मार दी। सौंदर्या को लगा मामला रफा-दफा हो जाएगा लेकिन इस ऑटो ड्राइवर ने सौंदर्या के खिलाफ केस दर्ज करने की धमकी दी।
इससे सौंदर्या घबरा गईं और आनन-फानन में उन्होंने अपने जीजा धनुष को फोन करके बुला लिया।
धनुष ने आकर उस ऑटो ड्राइवर को शांत करने की काफी कोशिश की, लेकिन वो जब नहीं माना तो धनुष ने उस ऑटो ड्राइवर का इलाज का जिम्मा अपने सिर लिया और मुआवजा देने की बात भी कही। इसके बाद जैसे-तैसे वो ऑटो ड्राइवर मान गया और केस दर्ज की मांग भी वापस ले ली।

रिलायंस जियो ने टेलीकॉम सेक्टर में धमाकेदार एंट्री

मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस जियो ने टेलीकॉम सेक्टर में धमाकेदार एंट्री करने के बाद ग्राहकों को प्राइम मेंबरशिप के जरिए एक और तोहफा दिया है। प्राइम मेंबरशिप की शुरू एक मार्च से हो रही है। ये मेंबरशिप मौजूदा और 31 मार्च 2017 तक जियो यूजर बनने वालों के लिए शुरू की जा रही है। इस मेंबरशिप के अंतर्गत कंपनी 1GB हाई स्पीड 4G डाटा के साथ एक साल के लिए 10 रुपए प्रति दिन की दर से अनलिमिटेड कॉल देने का वादा कर रहीहै। इस मेंबरशिप को लेने के लिए आपको या तो जियो स्टोर जाना होगा या जियो ऐप या जियो वेबसाइट पर जाना होगा। माई जियो ऐप या जियो वेबसाइट पर आप मैन्यू में ऑप्‍शन चुनकर भुगतान कर सकते हैं या जियो स्टोर पर जाकर भुगतान कर मेंबरशिप के लिए रजिस्टर्ड हो सकते हैं।
कंपनी जियो प्राइम मेंबर्स से मेंबरशिप फीस के तौर पर एक साल के लिए 99 रुपए का चार्ज लेगी, जिसमें यूजर्स को हैपी न्यू ईयर ऑफर खत्म होने के बाद भी एक साल तक अनलिमिटेड फ्री वॉयस कॉल, फ्री डाटा मिलेगा।
जियो इसके लिए हर महीने प्राइम मेंबर यूजर्स से 303 रुपए लेगी। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार इसके अलावा, जियो दो नए 149 रुपए और 499 रुपए के टैरिफ प्लान भी पेश कर सकती है। 149 रुपए के प्लान में यूजर्स को 2GB डाटा और फ्री वॉयस कॉल्स मिल सकती हैं। वहीं 499 रुपए के प्लान में 60GB डाटा और फ्री वॉयस कॉल्स मिलेंगी।
गौरतलब है कि रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 21 फरवरी को कहा था कि अगर यूजर्स 31 मार्च, 2017 से पहले किसी भी वजह से जियो प्राइम मेंबरशिप नहीं ले पाएंगे तो उनके लिए कंपनी अलग से कुछ स्टैंडर्ड प्लान लांच करेगी जो ना सिर्फ टैरिफ प्लान से मैच करेंगे बल्कि इनमें बाकी टेलीकॉम ऑपरेटर्स से 20% ज्यादा डेटा भी मिलेगा।