Monday, 22 May 2017

जब कनाडा में एक लड़की को पानी में घसीटकर ले गई सील!



सोशल मीडिया पर कनाडा का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है. इसमें दिख रहा है कि कैसे बंदरगाह के पास बैठी एक लड़की को सील समुंद्र में घसीटकर ले जा रही है.

वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि सफ़ेद फ्रॉक में एक बच्ची बंदरगाह के पास बनी दीवार पर बैठी हुई है तभी उसके पीछे पानी में एक बहुत बड़ी सील तैर रही है.

अचानक सील पीछे से उस लड़की का फ्रॉक खींचकर उसे पानी में घसीट ले जाती है. ये सबकुछ  इतनी तेज़ी से हुआ कि आसपास के लोग कुछ समझ ही नहीं पाए. हालांकि एक व्यक्ति उस लड़की को बचाने के लिए तुरंत पानी में कूद जाता है.

लड़की को सही सलामत बचा लिया गया है. बताया जाता है कि सील यूं तो मनुष्य को नुकसान नहीं पहुंचाते लेकिन खतरे की आशंका पर उग्र हो जाते हैं.

यह घटना रिचमंड, ब्रिटिश कोलंबिया में शनिवार को हुई. घटना के वीडियो को 50 लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो माइकल फुजिवारा नाम के व्यक्ति ने रिकॉर्ड किया है





MP Sab Kuch

यहां लगती है दूल्हों की हाट, जो पसंद आए उसे बना लें जीवनसाथी!






बिहार के मिथिलांचल क्षेत्र में सौराठ सभा यानी दूल्हों का मेला, प्राचीन काल से लगता आया है. यह परंपरा आज भी कायम है. आधुनिक युग में इसकी महत्ता को लेकर बहस जरूर तेज हो गई है.  सौराठ सभा मधुबनी जिले के सौराठ नामक स्थान पर 22 बीघा जमीन पर लगती है. इसे सभागाछी के रूप में भी जाना जाता है. सौराठ गुजरात के सौराष्ट्र से मिलता-जुलता नाम है.

गुजरात के सौराष्ट्र की तरह यहां भी सोमनाथ मंदिर है, मगर उतना बड़ा नहीं. सौराठ और सौराष्ट्र में साम्य शोध का विषय है. मिथिलांचल क्षेत्र में मैथिल ब्राह्मण दूल्हों का यह मेला हर साल ज्येष्ठ या अषाढ़ महीने में सात से 11 दिनों तक लगता है, जिसमें कन्याओं के पिता योग्य वर को चुनकर अपने साथ ले जाते हैं और फिर चट मंगनी पट ब्याह वाली कहावत चरितार्थ होती है.

इस सभा में योग्य वर अपने पिता और अन्य अभिभावकों के साथ आते हैं. कन्या पक्ष के लोग वरों और उनके परिजनों से बातचीत कर एक-दूसरे के परिवार, कुल-खानदान के बारे में पूरी जानकारी इकट्ठा करते हैं और दूल्हा पसंद आने पर रिश्ता तय कर लेते हैं.  स्थानीय लोग बताते हैं कि करीब दो दशक पहले तक सौराठ सभा में अच्छी-खासी भीड़ दिखती थी, पर अब इसका आकर्षण कम होता दिख रहा है. उच्च शिक्षा प्राप्त वर इस हाट में बैठना पसंद नहीं करते. इस परंपरा का निर्वाह करने को आज का युवा वर्ग तैयार नहीं दिखता.

सौराठ सभा में पारंपरिक पंजीकारों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है. यहां जो रिश्ता तय होता है, उसे मान्यता पंजीकार ही देते हैं. कोर्ट मैरिज में जिस तरह की भूमिका दंडाधिकारी की है, वही भूमिका इस सभा में पंजीकार की होती है.  पंजीकार के पास वर और कन्या पक्ष की वंशावली रहती है. वे दोनों तरफ की सात पीढ़ियों के उतेढ़ (विवाह का रिकॉर्ड) का मिलान करते हैं. दोनों पक्षों के उतेढ़ देखने पर जब पुष्टि हो जाती है कि दोनों परिवारों के बीच सात पीढ़ियों में इससे पहले कोई वैवाहिक संबंध नहीं हुआ है, तब पंजीकार कहते हैं कि अधिकार होइए! यानी पहले से रक्त संबंध नहीं है, इसलिए रिश्ता पक्का करने में कोई हर्ज नहीं.

सौराठ में शादियां तय करवाने वाले पंजीकार विश्वमोहन चंद्र मिश्र बताते हैं, मैथिल ब्राह्मणों ने 700 साल पहले करीब सन् 1310 में यह प्रथा शुरू की थी, ताकि विवाह संबंध अच्छे कुलों के बीच तय हो सके. सन् 1971 में यहां करीब डेढ़ लाख लोग आए थे. 1991 में भी करीब पचास हजार लोग आए थे, पर अब आगंतुकों की संख्या काफी घट गई है.

मिथिलांचल में सामाजिक कार्य करने वाली संस्था मिथिलालोक फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. बीरबल झा ने मिथिलांचल में अतिप्राचीन काल से प्रचलित इस वैवाहिक सभा का अस्तित्व बचाए रखने की पुरजोर वकालत करते हैं. उन्होंने अपनी संस्था की ओर से 'चलू सौराठ सभा' अभियान शुरू किया है.

उन्होंने कहा कि इस तरह के मेले के पीछे कुछ वैज्ञानिक कारण भी हैं. एक ही ब्लड ग्रुप में शादी करने की सलाह डॉक्टर भी नहीं देते. शायद यही वजह है कि मैथिल ब्राह्मण एक ही गोत्र व मूल में शादी नहीं करते. इनका मानना है कि अलग गोत्र में विवाह करने से संतान उत्तम कोटि की होती है. इस मेले में विभिन्न गोत्रों के ब्राह्मण एक साथ मौजूद होते हैं.

एक अन्य पंजीकार विजयचंद्र मिश्र उर्फ गोविंद जी कहते हैं कि पहले आवागमन की ज्यादा सुविधा नहीं थी. अपनी कन्या के लिए सुयोग्य दूल्हा खोजना कठिन कार्य था, इसलिए मिथिलांचल के सभी ब्राह्मण सौराठ सभा में आकर शादी तय करते थे. उन्होंने कहा कि अब यहां के लोग अन्य राज्यों में भी रहने लगे हैं और उन्हें वहां भी योग्य वर मिल जाते हैं. लड़का-लड़की पढ़े लिखे हैं तो मिल-बैठकर फैसला ले लेते हैं, यहां आने की जरूरत नहीं पड़ती. फिर भी पंजीकार से रिकॉर्ड जंचवाने और 'सिद्धांत' लिखवाने के लिए लोग यहां जरूर आते हैं.

मिथिलालोक के डॉ. झा कहते हैं कि मिथिलांचल में प्रचीनकाल से ही वैवाहिक संबंधों के समुचित समाधान के लिए विवाह योग्य वर-वधू की एक वार्षिक सभा शुभ मुहुर्त के दिनों में लगाई जाती रही है. सौराठ सभा का उद्देश्य संबंधों की समाजिक शुचिता बनाए रखने के लिए समगोत्री विवाह को रोकना, दहेज-प्रथा का उन्मूलन तथा वर-वधू के सभी पक्षों को ध्यान में रखते हुए वैवाहिक सबंधों को स्वीकृति देना था.

उन्होंने कहा कि इस परंपरा का सकारात्मक नतीजा यह रहा कि मिथिला में विवाह संस्था हमेशा से मजबूत स्थिति में रही और सामाजिक संबंधों में प्रगाढ़ता बनी रही. आजकल तलाक के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसकी महत्ता समझी जा सकती है.  डॉ. झा का कहना है कि यह ऐतिहासिक स्थल पर्यटन विभाग और प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार है. इसके पुनर्निर्माण पर जोर देते हुए उन्होंने बिहार सरकार से सौराठ सभा स्थल पर एक सामुदायिक भवन के निर्माण की मांग की है, जिससे इसकी कोई स्थायी पहचान बन सके और इसके माध्यम से मिथिलांचल में दहेज मुक्त विवाह को एक अभियान के रूप में आगे बढ़ाया जा सके.

स्थानीय ग्रामीण वैभव मिश्र कहते हैं कि यह सच है कि इस सभा से अब लोगों का मोहभंग होता जा रहा है. इसका प्रमुख कारण सरकार की उपेक्षापूर्ण नीति है. उन्होंने कहा कि सौराठ सभा को अब पहले जैसी सुविधाएं, जैसे यातायात, पानी और बिजली आदि नहीं दी जाती. मिश्र को इस बात का भी मलाल है कि अब बड़े धनी ब्राह्मण यहां नहीं आते. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि यहां आने वाले कई लोग अब कन्या पक्ष से दहेज भी मांगने लगे हैं.




MP Sab Kuch

Saturday, 20 May 2017

महज 100 रुपये रोजाना खर्च करके खरीदें कार




 
अगर आपकी आमदनी बहुत ज्यादा नहीं है पर कार खरीदना आपका ड्रीम है तो भी आप अपने इस सपने को हकीकत में बदल सकते हैं। बस आपको वही करना है जो हम यहां आपको बता रहे हैं। हाल ही में रेनो इंडिया ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार क्विड पर एक ऑफर कुछ इसी अंदाज में निकाला है। कंपनी 2999 रुपये प्रति माह किश्त देकर क्विड खरीदने का ऑफर दिया है। इसका सीधा मतलब है कि अगर आप अपने जेब से 100 रुपये रोज निकालकर कहीं जमा कर दें तो आप एक कार के मालिक हो सकते हैं। 

फिलहाल इस तरह का ऑफर रेनो अपनी कार क्विड पर दे रही है। क्विड को थोड़े दिन पहले ही कंपनी ने भारतीय बाजार में लॉन्च किया था तब से लेकर अब इसने सफलता के कई आयाम छुए हैं। लॉन्चिंग के महज एक साल के अंदर यह कार देश के टॉप टेन सेलिंग कारों में शामिल हो गई थी। इस कार की दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत 2 लाख 64 हजार रुपये है। कंपनी इस कार को 84 महीने की किश्त पर दे रही है। अगर आप 84 महीने तक रोजाना 100 रुपये खर्च कर सकते हैं तो आसानी से ये कार खरीद सकते हैं। 

रेनो क्विड में 799 सीसी का इंजन लगा है जो कि 54 पीएस की शक्ति 5678 आरपीएम पर देता है। इस कार की खासियत इसका 180 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस है। इसे बहुत से लोग बेबी डस्‍टर भी बुलाते हैं क्योंकि इसकी छवि में काफी हद तक झलक डस्टर की दिखती है।



MP Sab Kuch

हॉलीवुड जाकर कुछ ज्यादा ही बोल्ड हुईं प्रियंका चोपड़ा, तस्वीरें खोल रहीं पोल






प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बेवॉच' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। वो जोर-शोर से फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। कुछ दिन पहले प्रियंका चोपड़ा की बिकिनी में कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। जो इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं। एक बार फिर प्रियंका अपने हॉट तस्वीरों से सोशल मीडिया पर छा गई हैं।

अगर आप प्रियंका की पहले वाली तस्वीरें देखने से चूक गए हैं तो एक बार प्रियंका टू पीस में नजर आई हैं। इस बार प्रियंका ने व्हाइट और ब्लू कलर के कॉम्बिनेशन वाली बिकिनी पहनी है।

प्रियंका बिकिनी में काफी कंफर्टेबल लग रही हैं। तस्वीरों में प्रियंका पानी के बीच खेलती-कूदती बेहद खुश नजर आ रही हैं। शायद प्रियंका ये सब अपनी फिल्म 'बेवॉच' को प्रमोट करने के लिए कर रही हैं।

इन तस्वीरों में एक चीज और ध्यान देने वाली है कि प्रियंका ने अपनी नाभि में पीयर्सिंग करवाई है। ऐसा प्रियंका ने हाल ही में किया है। हॉलीवुड जाने के बाद प्रियंका कुछ ज्यादा ही स्टाइलिश हो गई हैं।

प्रियंका इन दिनों यूएस में हैं और वो वहां 25 मई तक रहेंगी। बता दें कि प्रियंका की 'बेवॉच' 2 जून को रिलीज होगी। इस फिल्म में प्रियंका विलेन का किरदार निभाएंगी।



MP Sab Kuch

1 जुलाई से दूध-दही सस्ता, कोल्ड ड्रिंक, कारें होंगी महंगी






देश के टैक्स सिस्टम में सबसे बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 1 जुलाई से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू होने वाला है। जीएसटी के बाद सबसे बड़ा सवाल है कि आम आदनी के जीवन पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा। यानी क्या महंगा होगा क्या सस्ता आम आदनी के सबसे बड़ा सवाल है। बताया जा रहा है जीएसटी लागू होते ही खाने-पीने और दैनिक आवश्यकता की वस्तुएं तो सस्ती होंगी ही वहीं बिजली और लोहा-इस्पात के भी सस्ते होने के आसार हैं।
ऐसा इसलिए, क्योंकि जीएसटी परिषद ने इनसे जुड़ी वस्तुओं पर जीएसटी की दर वर्तमान दर से भी कम तय की है। इसका फैसला केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता में श्रीनगर में हुई जीएसटी परिषद की 14वीं बैठक में हुई है। ऐसे में क्या सस्ता होगा क्या महंगा इस पर एक नजर।

1. जीरो फीसदी (जिन पर नहीं लगेगा टैक्स)-

. ताजा दूध
. अनाज
. ताजा फल
. नमक
. चावल, पापड़, रोटी
. जानवरों का चारा
. कंडोम
. गर्भनिरोधक दवाएं
. किताबें
. जलावन की लकड़ी
. चूड़ियां (गैर कीमती)

2. इन पर लगेगा 5 फीसदी टैक्स-
. चाय, कॉफी
. खाने का तेल
. ब्रांडेड अनाज
. सोयाबीन, सूरजमुखी के बीज
. ब्रांडेड पनीर
. कोयला (400 रुपये प्रति टन लेवी के साथ)
. केरोसीन
. घरेलू उपभोग के लिए एलपीजी
. ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्ट
. ज्योमेट्री बॉक्स
. कृत्रिम किडनी
. हैंड पंप
. लोहा, स्टील, लोहे की मिश्रधातुएं
. तांबे के बर्तन
. झाड़ू

3. इन पर लगेगा 12 फीसदी टैक्स-

. ड्राई फ्रूट्स
. घी, मक्खन
. नमकीन
. मांस-मछली
. दूध से बने ड्रिंक्स
. फ्रोजेन मीट
. बायो गैस
. मोमबत्ती
. एनेस्थेटिक्स
. अगरबत्ती
. दंत मंजन पाउडर
. चश्मे के लेंस
. बच्चों की ड्रॉइंग बुक
. कैलेंडर्स
. एलपीजी स्टोव
. नट, बोल्ट, पेंच
. ट्रैक्टर
. साइकल
. एलईडी लाइट
. खेल का सामान
. आर्ट वर्क
4. इन पर लगेगा 18 फीसदी टैक्स-
. रिफाइंड शुगर
. कंडेंस्ड मिल्क
. प्रिजर्व्ड सब्जियां
. बालों का तेल
. साबुन
. हेलमेट
. नोटबुक
. जैम, जेली
. सॉस, सूप, आइसक्रीम, इंस्टैंट फूड मिक्सेस
. मिनरल वॉटर
. पेट्रोलियम जेली, पेट्रोलियम कोक
. टॉयलेट पेपर

5. इन पर लगेगा 28 फीसदी टैक्स

. मोटर कार
. मोटर साइकल
. चॉकलेट, कोकोआ बटर, फैट्स, ऑयल
. पान मसाला
. फ्रिज
. परफ्यूम, डियोड्रेंट
. मेकअप का सामान
. वॉल पुट्टी
. दीवार के पेंट
. टूथपेस्ट
. शेविंग क्रीम
. आफ्टर शेव
. लिक्विड सोप
. प्लास्टिक प्रोडक्ट
. रबर टायर
. चमड़े के बैग
. मार्बल, ग्रेनाइट, प्लास्टर, माइका
. टेम्पर्ड ग्लास
. रेजर
. डिश वॉशिंग मशीन
. मैनिक्योर, पैडिक्योर सेट
. पियानो
. रिवॉल्वर




MP Sab Kuch

यूं भंग हो गई स्वामी ओम की तपस्या, बिकनी गर्ल का वीडियो वायरल






बिग बॉस 10 के कंटेस्टेंट स्वामी ओम तो आपको याद ही होंगे। अपनी अजीबो-गरीब हरकतों से कॉन्ट्रोवर्सी करने में माहिर स्वामी ओम एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। खुद को अंतरयामी और साधु कहने वाले स्वामी ओम का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिससे आपको उनके ढोंगीपन का एहसास हो जाएगा।

स्वामी ओम का ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बाबा मुंबई मॉडल अनम खान के साथ डांस करते दिख रहे हैं। अनम इस वीडियो में बिकनी पहने नजर आ रही हैं।
इस वीडियो को यूट्यूब पर अभी तक 30 लाख लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि स्वामी किसी फिल्म के लिए शूट कर रहे हैं।
खबरों की मानें तो मॉडल ने स्वामी ओम के कहने पर बिकनी भी बदल ली। क्योंकि उन्हें पहले वाला कलर पसंद नहीं आ रहा था। इस फिल्म का टाइटल 'मन का मेल' है। इस फिल्म को डायरेक्टर जेरी ने बनाया है।

ये भ्‍ाी पढ़ें- स्वामी ओम और प्रियंका जग्गा ने किया अफवाहों को खारिज

बता दें कि इससे पहले स्वामी ओम अपने नए लुक को लेकर चर्चा में आए थे। बिग बॉस 10 की कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा ने उन्हें ये नया लुक दिया था। इससे पहले भी स्वामी कई तरह की कॉन्ट्रोवर्सी से घिर चुके हैं।



MP Sab Kuch

सुसाइड कर रहे लड़के को बचाने में टूटा फुटब्रिज, 50 नदी में डूबे, 2 की मौत






पणजी.  साउथ गोवा के कुर्चोरम एरिया में सान्वोडेम नदी पर बने फुटब्रिज के टूटने के 50 लोग जुआरी नदी में गिर गये। 2 डेड बॉडी पुलिस ने बरामद की है। 15 लोगों को बचा लिया गया है कुछ लोग अपने आप तैर कर किनारे आ गये। 5 घायल लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। हादसा खुदकुश कर रहे एक लड़के की जान बचाने की कोशिश के दौरान ब्रिज पर जुटी भीड़ के चलते हुआ। 
वाहनों की जाने की नहीं इजाजत नहीं  थी 
न्यूज एजेंसी के मुताबिक हादसा गुरुवार देर शाम तब हुआए जब फायर एंड इमरजेंसी सर्विस को सूचना मिली कि सान्वोडेम जुआरी जुआरी नदी के ब्रिज से किसी लड़के ने खुदकुशी के लिए छलांग लगाई है। टीम जब ब्रिज पर पहुंची तो कुछ और लोग भी वहां जुट गएए भीड़ बढ़ने से ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुर्तगाल शासनकाल में बना यह ब्रिज काफी पुराना था। पिछले 4 साल से इसका इस्तेमाल व्हीकल्स के लिए नहीं किया जा रहा था। सिर्फ पैदल चलने के लिए ही इसका इस्तेमाल होता था। कुर्चोरम के एक पुलिस अफसर ने मीडिया से बातचीत में कहा. फिलहालए इस बात की सही जानकारी नहीं है कि कुल कितने लोग ब्रिज पर थे और कितने नदी में गिरे।
बचाव कार्य  में जुटे नेवी, कोस्ट गार्ड 
गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर ने नेवी और इंडियन कोस्टगार्ड के जवानों से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटने को कहा, पुलिस और अग्निशमन दल भी इसमें जुटा है गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि उन्होंने इस हादसे के बार में सीएम से बातचीत की है ओर उनसे खोज और बचाव कार्य को औरे तेज करने के लिये कहा है। 



MP Sab Kuch