Wednesday, 15 March 2017

बीएससी छात्रा की गैंगरेप के बाद हत्या, शरीर पर मिले डेढ़ दर्जन चोटों के निशान


 उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बीएससी छात्रा का गैंगरेप करके हत्या कर दी गई। आरोपी हत्या के बाद शव को पड़ोसी के निर्माणधीन भवन के बेसमेंट में ले गए और वहां छोड़ दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की बात सामने आई है और दुष्कर्म की भी पुष्टि हो गई है। बताया जा रहा है कि पीड़िता के शरीर पर डेढ़ दर्जन चोटों के निशान मिले हैं, जिसमें हाथ, पैर, कमर के साथ नाजुक अंगों में भी शामिल हैं। ऐसा माना जा रहा है कि छात्रा ने आरोपियों से जमकर संघर्ष किया होगा। परिजनों ने पोस्टमार्टम में देरी होने पर शव को मुख्य मार्ग पर रखकर जाम लगाया। सीओ के हस्तक्षेप पर करीब आधा घंटा बाद यातायात बहाल हो सका।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रा निधि उर्फ रानी (19) सराफा कारोबारी ओमप्रकाश उर्फ बबलू सोनी की बड़ी बेटी थी। वह निवेदिता सिंह डिग्री कालेज में पढ़ती थी। पिता ने बताया कि मकान की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में वह और दोनों बेटियां सो रही थीं। रात करीब दो बजे नींद खुली तो निधि नहीं दिखी। सुबह बेटी की मौत का पता चला।

पिता ने आशंका जताई की बेटी को हत्यारोपियों ने किसी बहाने छत पर बुलाया होगा। उसके साथ गैंगरेप किया। विरोध पर चाकू से हाथ की नस काटी और मार डाला। इसके बाद सुबूत न मिले इसके लिए भूतल पर लाकर शव फेंक दिया। शरीर पर घसीटे जाने के निशान मिले हैं। पड़ोसी उमेश पर हत्या का संदेह जताया गया है।


MP Sab Kuch

पंजाब: अमृतसर एयरपोर्ट पर मिला संदिग्ध बैग, बम निरोधक दस्ता बुलाया गया


अमृतसर के श्रीगुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के पार्किंग से एक संदिग्ध बैग मिलने की सूचना है। सूचना मिलने के बाद से पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और सुरक्षा कड़ी कर दी है। वहीं सुरक्षा कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पार्किंग में मिले ब्रीफकेस की जांच करने के लिए एक बम निरोधक दल को बुलाया गया है। बता दें कि पठानकोर्ट एयरबेस पहले से ही हाईअलर्ट पर है। वहां कड़ी चौकसी के इंतजाम कर दिये गये हैं, वहीं आसपास के एरिया में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। एयरबेस पर आतंकी हमले की सूचना के मद्देजनर सुरक्षा बढ़ाई गई है।


MP Sab Kuch

Thursday, 9 March 2017

पानी की बर्बादी और गंदगी को रोकने के लिए सन्देश

 

 

एमिटी यूनिवर्सिटी की एलएल.ऍम की अंकिता माथुर, चित्रा बैस, खुशबू शर्मा, सुमित श्रीवास्तव और सूरज कुशवाह ने मिलकर आज शहर में जगह-जगह घूमकर शहर के लोगो को आने वाले होली के त्यौहार पर होने वाली पानी की बर्बादी और गंदगी को रोकने के लिए सन्देश दिए और उन्हें सूखे गुलाल के पैकेट देते हुए अनुरोध किया की वो शहर को अच्छा बनाये रखने के लिए और पानी अथवा गंदगी की समस्या से बचने के लिए सुखी होली खेलें I हम तीनो के द्वारा गरीब बच्चों को गुलाल के साथ साथ खाने के सामान का भी वितरण किया गया I 

 

MP Sab Kuch

पत्नी के अवैध संबंधों से बैठी दिमाग में खूनी सनक, फोन पर घर बुलाकर किया कत्ल


 उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में अवैध संबंधों के शक में मंगलवार को एक युवक ने पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी। शव झाड़ी में छिपाने के बाद आरोपी ने खुद ही 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को वारदात की सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
मृत महिला तारा (27) के पिता और महुली क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी रामकेवल के अनुसार उन्होंने 10 साल पहले बेटी की शादी बस्ती जिले के मुंडेरवा क्षेत्र के अहरा गांव निवासी राजू पुत्र रामकुमार से की थी। तारा के पास दो मासूम बच्चे हैं। दामाद राजू दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करता है।

तीन साल पहले दोनों में विवाद के बाद राजू ने तारा को घर से निकाल दिया था और इसे लेकर कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन मामला नहीं बना। अब तारा अपने दोनों बच्चों के साथ रही थी। फरवरी में राजू दिल्ली से कमा कर घर लौटा था। गैस कनेक्शन लेने के बहाने उसने मीरा को फोन करके अहरा बुलाया और हत्या कर शव तेनुहारी दोयम गांव के नहर के पास झाड़ी में छुपा दिया।
वहीं पुलिस की पूछताछ में आरोपी राजू ने बताया कि वर्ष 2009 से ही पत्नी ने उससे दूरी बना ली थी। पत्नी अक्सर बच्चों के साथ मायके में ही रहती थी। दो साल से अकेले गीडा में कहां रहती थी और क्या काम करती थी इस बारे में वह उसे कुछ नहीं बताती थी। पत्नी के मोबाइल पर तमाम लोगों के फोन भी आते-रहते थे।

करीब 20 दिन पूर्व वह दिल्ली से घर लौटा था। दो दिन पूर्व उसने फोन करके पत्नी को घर पर बुलाया था। काफी समझाने पर भी वह नहीं मानी। मंगलवार सुबह घर से पत्नी को साइकिल से लेकर खलीलाबाद जा रहा था। तेनुहारी दोयम नहर के पास रुककर फिर समझाया, लेकिन जब नहीं मानी तो गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी।

MP Sab Kuch

रेप, पीड़िता ने बताई दर्दनाक दास्तां, 9 दिनों तक उसके ही घर में 9 दरिंदे करते रहे


कर्नाटक में एक महिला का 9 दिनों तक लगातार रेप करने की बड़ी वारदात सामने आई है। झकझोर कर रख देने वाली इस वारदात में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में रहने वाली रेनू (बदला हुआ नाम) का दरिंदे उसी के घर में उसका रेप करते रहे। रेनू की आपबीती जानकर पुलिस भी दंग रह गई। पति की मौत हो जाने के बाद रेनू अपने दो बच्चों के साथ जीवन काट रही है। नौकरी करके घर चलाने वाली रेनी 25 फरवरी की शाम घर लौटने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। देर हो जाने की वजह से वो उस शाम काफी परेशान थी, इसी बीच एक आरोपी वहां पहुंचा और उसने रेनू को घर छोड़ने का ऑफर दे डाला।

मजबूर रेनू उसकी गाड़ी पर बैठ गई, लेकिन उसने घर से दूर बाइक रुकवा दी और पैदल चलने लगी। रेनू को ये जरा भी अंदाजा नहीं था कि उसके एक काला सच उसके जीवन में दस्तक देने जा रहा है। रेनू घर का गेट बंद करने लगी तो आरोपी जबरन अंदर घुस गया और चाकू की नौक पर उससे अश्लील हरकते करने लगा।
ये बात अभी तक साफ नहीं हो पाई है कि आरोपी कि वो रेनू का कई दिनों से पीछा कर रहा था या नहीं। लेकिन वारदात की शाम दोनों बच्चे मामा के घर थे, इस वजह से पुलिस को कई एंगल से शक हो रहा है। रेप करने के बाद आरोपी ने रेनू को धमकी दी कि अगर उसने कहीं मुंह खोला तो उसे जान से मार देगा।

रेनू ने बताया कि अगले दिन दो शख्स घर में आए और नसीले पर्दाथ से मिला हुआ केक उसके मुंह में डाल दिया। रेनू अपने साथ हो रही इस घटना का विरोध नहीं कर पा रही थी। ये सब करीब 8 दिनों तक लगातार चलता रहा, लोग आते रेनू का बलात्कार करके चले जाते।

​9वें दिन रेनू ने खुद को बचाने के लिए प्लान बनाया। जैसे ही दो शख्स वहां पहुंचे रेनू ने मदद के लिए चीखना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे लोगों दोनों को बुरी तरह पीटा और पुलिस के हवाले कर दियाहै।
इसके बाद बाकी 7 आरोपियों को भी दर दबोच लिया गया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

MP Sab Kuch


गिरफ्त में आया आतंकियाें का ट्रेनर गाैस माेहम्मद, पूछताछ में किए चाैंकाने वाले खुलासे


लखनऊ एनकाउंटर के बाद यूपी एटीएस ने फरार चल रहे 6 आतंकियों में से 2 को गिरफ्तार कर लिया है। इनके गौस मोहम्मद खान और अजर शामिल हैं।सूत्राें के मुताबिक आतंकी सैफुल्लाह के एनकाउंटर के वक्त गौस मोहम्मद वहां मौजूद था। बताया जाता है कि गाैस माेहम्मद ही वह शख्स है जाे अातंकियाें काे हथियार पहुंचाने और सभी आतंकियों को बरगलाने का काम करता था।
यूपी एटीएस के मुताबिक, गौस मोहम्मद खान इस आतंकी मॉड्यूल का मास्टर माइंड है। उसने अपना नाम कारण खत्री रखा है। वह कानपुर के जाजमऊ का रहने वाला है। इस पूरे मॉड्यूल को प्रेरणा देना, लिटरेचर उपलब्ध कराना, आतंकी दिशा में ले जाने में इसका हाथ है। अजहर सभी को हथियार उपलब्ध कराता था।

जानकारी के मुताबिक, दोनों आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद अभी भी चार आतंकी फरार हैं। ऐसी आशंका जाहिर की जा रही है कि वो बदला लेने की साजिश रच सकते हैं। उनमें से दो के दिल्ली की तरफ आने का भी संदेह जताया जा रहा है। संसद सहित महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है।

साेशल मीडिया पर अातंक की पाठशाला
लखनऊ एनकाउंटर में मारा गया सैफुल्ला कानपुर के बेहद साधारण परिवार का था। ऐसे में सवाल ये है कि यदि बगदादी के संगठन का कोई सदस्य भारत में मौजूद नहीं है, तो यहां आईएस के आतंक का जहर फैल कैसे रहा है। नौजवान आखिर क्यों अपना शहर, परिवार और देश छोड़कर नफरत और खून खराबे की मंजिल चुन रहे हैं। सैफुल्लाह के पिता ने इस बात काे कहा कि सैफुल्लाह हमेशा इंटरनेट की दुनिया में खाेया रहता था। उसी ने उसे बिगाड़ दिया था।

सेटेलाइट फाेन से ट्रेस हुअा था लाेकेशन
एनकाउंटर से पहले आतंकियों द्वारा सेटेलाइन फोन और फर्जी एक्सचेंज के जरिए फीड भेजने के दौरान नेटवर्क फेल होने की वजह से लोकेशन ट्रेस हो गया। इसकी सूचना एमपी और यूपी पुलिस को मिली। इसके बाद यूपी एटीएस ने लखनऊ, कानपुर और इटावा से कई संदिग्धों को पकड़ा, लेकिन सैफुल्लाह मारा गया।
सम्बंधित खबरें :

    मुठभेड़ के दाैरान फाेन पर अातंकी सैफुल्लाह ने भाई से कही थी ये बातें, सुनकर रह जाएंगे दंग
    अातंकियाें का खाैफनाक मंसूबा नहीं हाे पाया कामयाब, सामने अाई दिल दहलाने वाली सच्चाई


MP Sab Kuch


मंत्री के बंगले के सामने लड़की से रेप, गन प्वाइंट पर लेकर किया रेप

 
भोपाल. राजस्व मंत्री के घर के सामने 100 मीटर की दूरी पर खण्डहर में गन दिखाकर कम्प्यूटर संचालक ने दुष्कर्म किया, लड़की बचाओं के लिये लगातार चिल्लाती रही, लेकिन किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी। 
क्या है घटनाक्रम 
घटना के बाद आरोपी लड़की को पीएनटी चौराहे पर छो़कर फरार हो गया, जाते समय यह धमकी दी कि अगर षिकायत की तो ठीक नहीं होगा इस घटना के बाद लड़की ने आत्महत्या करने के लिये सैर सपाटा पहुंची। यहां पर एक महिला की समझाईश के बाद लड़की को घर भेजा गया। इसके बाद मामला पहले महिला थाना, इसके बाद टीटी नगर थाने पहुंचा। पुलिस को लड़कीके बताये गये स्थान पर पहुंची और खण्डर में उनको लड़की का स्कॉर्फ मिला। पुलिस ने लड़की का मेडीकल कराया और कोर्ट में बयान दर्ज कराये। 
नौकरी दिलवाने का वादा
पुलिस के अनुसार जाहिन मोहम्मद कबाड़ खाना में रहता है एमपी नगर जोन-1 में उसकी कम्प्यूटर दुकान है। 5 फरवरी को  शाहजना बाद निवासी एक लड़की  अपने छोटे भाई के लिये कम्प्यूटर खरीदी के लिये एमपी गयी थी। इस दौरान उसकी मुलाकात जाहिद हो गयी, लड़की को जाहिद ने कम दाम पर कम्प्यूटार दिलाने का भरोसा दिलाया, नौकरी दिलाने वादा भी किया। लड़की  नम्बर लिया,  इसके बाद आये दिन उससे बात करने लगा, जाहिद ने लड़की की एक शॉप में नौकरी लगवा दी। लेकिन वेतन कम मिलने के कारण उसने यह नौकरी छोड़ दी। 
कोर्ट बयान के बाद पुलिस एफआईआर में की छेड़छाड़
लड़की ने बताया कि कोर्ट में जज के सामने जो बयान हुए थे उसमें यह बताया था कि गन दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। एक दीदी की मदद से मौत के मुंह से वापिस आई हूं, लेकिन पुलिस जब एफआईआर की तो मैंने आपत्ति दर्ज कराई कि गन का कोई जिक्र ही नहीं है। एफआईआर में। इस संबंध में पुलिस कर्मियों ने जबाव दिया गन नकली होगी इसलिये उसका क्या जिक्र करें।

MP Sab Kuch