Saturday, 18 March 2017

31 मार्च तक लगवाएँ सेटटॉप बॉक्स : शिवराज वर्मा

 
 
एडीएम ने बैठक लेकर सभी एमएसओ को दिए निर्देश 
ग्वालियर। आगामी 31 मार्च तक जिले के शेष सभी क्षेत्रों में अनिवार्यत: डेस (डिजिटल एड्रेसेबल केबल सिस्टम) अर्थात सेटटॉप बॉक्स से टीवी प्रसारण सुनिश्चित करेंए अन्यथा संबंधित एमएसओ (मल्टीपल सिस्टम ऑपरेटर) जवाबदेह होंगे। यह निर्देश अपर जिला दण्डाधिकारी एवं केबल टेलीविजन नेटवर्क एक्ट के जिले के नोडल अधिकारी शिवराज वर्मा ने जिले के सभी एमएसओ को दिए हैं। वर्मा ने सोमवार को एमएसओ की बैठक लेकर इस संबंध में विस्तार से दिशा-निर्देश दिए। 
बैठक में वर्मा ने कहा कि सरकार ने केबल नेटवर्क एक्ट में संशोधन किया है, जिसके तहत एमएसओ अब सेटटॉप बॉक्स के जरिए ही केबल नेटवर्क का प्रसारण कर सकते हैं। इससे न केवल राजस्व की चोरी रूकी है बल्कि उपभोक्ताओं को भी उच्चकोटि का प्रसारण देखने को मिल रहा है। बैठक में बताया गया कि सम्पूर्ण ग्वालियर शहर में सेटटॉप बॉक्स लगाए जा चुके हैं। आगामी 31 मार्च तक ग्रामीण क्षेत्र में यह काम पूरा किया जाना है। कुल मिलाकर जिले में अब तक 86 केबल कनेक्शन सेटटॉप बॉक्स से जुड़ चुके हैं। बैठक में संबंधित वाणिज्यकर अधिकारी एवं जिले के विभिन्न एमएसओ के प्रतिनिधि मौजूद थे। डीडी नेशनल, डीडी न्यूज, डीडी भारती, डीडी स्पोट्र्स, डीडी उर्दू, डीडी इंडिया, लोकसभा टीवी, राज्यसभा टीवी, डीडी किसान तथा डीडी मध्यप्रदेश सहित देश की अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के डीडी चैनल शामिल हैं।

MP Sab Kuch


'बेगम जान' के ये 6 दमदार डायलॉग जाे दिमाग को कर देंगे सुन्न



 हाल ही में विद्या बालन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बेगम जान' का ट्रेलर रिलीज हुआ। 'डर्टी पिक्चर' के बाद विद्या एक बार फिर बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं। फिल्म के 3 मिनट के ट्रेलर में ऐसे ताबड़तोड़ डायलॉग्स हैं जिन्हें सुनकर आपके कान सुन्न हो जाएंगे। आइए सुनते हैं 'बेगम जान' के वो डायलॉग्स जिसमें विद्या बालन के जबरदस्त तेवर दिख रहे हैं। बाप, भाई, बेटा, शौहर... बेगम जान की चौखट के उस पार हर मर्द एक मुर्गा है, तीन टांगों वाला मुर्गा। जनाब, आप जिसे जुबान से कोठा और दिमाग में रंडीखाना सोच रहे हैं वो मेरा घर है, मेरा वतन। एक महीने का वक्त है, सिर्फ एक महीना... महीना हमें गिनना आता है साहब, हर बार साला लाल करके जाता है। तवायफ के लिए हर दिन एक जैसा होता है, एक बार बत्ती बुझी तो सब एक।










MP Sab Kuch

Wednesday, 15 March 2017

चौथी बार गोवा के सीएम बने परिकर, समर्थन देने वाले 8 में से 7 विधायकों को बनाया मंत्री


 गोवा में नई सरकार के मुखिया मनोहर परिकर ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। परिकर ने कोंकणी भाषा में शपथ ली उन्हें दो बार शपथ लेनी पड़ी। असल में पहली बार शपथ लेने के दौरान परिकर ने मुख्यमंत्री की बजाय मंत्री का उच्‍चारण किया जिसकी वजह से उन्हें दोबारा शपथ दिलवाई गई। परिकर के साथ ही 8 अन्य विधायकों ने भी मंत्रिपद की शपथ ली। खास बात ये है कि भाजपा को समर्थन देने वाले आठ विधायकों में से सात को मंत्री बनाया गया है। बता दें कि चौथी बार गोवा के मुख्यमंत्री बनाए गए 62 साल के परिकर ने रक्षामंत्री का पद छोड़कर दोबारा राज्य की राजनीति में वापसी की है। 16 मार्च को उन्हें विधानसभा में अपना बहुमत साबित करना है।

बता दें कि गोवा में हालिया चुनाव के बाद भाजपा ने 13 सीटें जीती हैं जबकि 17 सीटें लेकर भाजपा पहले नंबर पर रही हैं। लेकिन भाजपा ने फारवर्ड पार्टी, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश किया, जिसे राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने स्वीकार कर लिया। शपथ लेने के बाद परिकर ने कहा कि उनके पास कुल 22 विधायकों का समर्थन है, जिसके दम पर उन्होंने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया।

परिकर ने शपथ ग्रहण का विरोध करने वाली कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर आपके पास पर्याप्त बहुमत था तो आपने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा क्यों नहीं किया।


MP Sab Kuch

मिस कॉल पर घर बैठे बीएसएनएल टेलीफोन मिलेगा

 
 भोपाल. दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने फोन ऑन कॉल सेवा लांच की है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति मिस कॉल देकर घर बैठे फोन कनेक्शन हासिल कर सकता है। 
इसके अलावा बीएसएनएल रिचार्ज अपनी एमपी ऑनलाईन पर भी उपलब्ध होने लगेंगे। बीएसएनएल मप्र परिमण्डल के मुख्य महाप्रबंधक डॉ जीसी पांडेय ने यह एलान किया उन्होंने एमपी ऑनलाइन के साथ हुए अनुबंध की जानकारी भी दी । साथ ही बताया कि अब एमपी ऑनलाईन के साथ 10 हजार कियोस्क पर भी बीएसएनएल मोबाइल के रिचार्ज की सुविधा मिलने लगेगी। 
मप्र में अभी बीएसएनएल के 26 हजार काउंटर हैं एमपी ऑनलाईन के जुड़ने  से यह सुविधा 36 हजार स्थानों पर उपलब्ध हो सकेगी। दूरस्थ अंचलों के कियोस्क पर भी यह सुविधा शुरू होने से ग्रामीणों को भी लाभ होगा । इस अवसर पर एमपी ऑनलाइन सेवा के सईओ राजीव सिसोदिया भी मौजूद थे। 
मुख्य महाप्रबंधक पाण्डेय ने बताया कि कोई व्यक्ति यदि बीएसएनएल के लैण्डलाईन/ब्राडबैण्ड का कनेक्शन लेना चाहता है तो वह बीएसएनएल के मोबाइल नम्बर 9425000808  अथवा 9425000202 पर मिस कॉल भी दे दे तो उससे बीएसएनएल के प्रतिनिधि तत्काल संपर्क करेंगे। संबंधित उपभोक्ता को घर बैठे ही कनेक्शन मिल जायेगा। उन्होंने बताया कि यह सुविधा पूरे प्रदेश में लागू कर दी गयी है। 



बीएससी छात्रा की गैंगरेप के बाद हत्या, शरीर पर मिले डेढ़ दर्जन चोटों के निशान


 उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बीएससी छात्रा का गैंगरेप करके हत्या कर दी गई। आरोपी हत्या के बाद शव को पड़ोसी के निर्माणधीन भवन के बेसमेंट में ले गए और वहां छोड़ दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की बात सामने आई है और दुष्कर्म की भी पुष्टि हो गई है। बताया जा रहा है कि पीड़िता के शरीर पर डेढ़ दर्जन चोटों के निशान मिले हैं, जिसमें हाथ, पैर, कमर के साथ नाजुक अंगों में भी शामिल हैं। ऐसा माना जा रहा है कि छात्रा ने आरोपियों से जमकर संघर्ष किया होगा। परिजनों ने पोस्टमार्टम में देरी होने पर शव को मुख्य मार्ग पर रखकर जाम लगाया। सीओ के हस्तक्षेप पर करीब आधा घंटा बाद यातायात बहाल हो सका।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रा निधि उर्फ रानी (19) सराफा कारोबारी ओमप्रकाश उर्फ बबलू सोनी की बड़ी बेटी थी। वह निवेदिता सिंह डिग्री कालेज में पढ़ती थी। पिता ने बताया कि मकान की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में वह और दोनों बेटियां सो रही थीं। रात करीब दो बजे नींद खुली तो निधि नहीं दिखी। सुबह बेटी की मौत का पता चला।

पिता ने आशंका जताई की बेटी को हत्यारोपियों ने किसी बहाने छत पर बुलाया होगा। उसके साथ गैंगरेप किया। विरोध पर चाकू से हाथ की नस काटी और मार डाला। इसके बाद सुबूत न मिले इसके लिए भूतल पर लाकर शव फेंक दिया। शरीर पर घसीटे जाने के निशान मिले हैं। पड़ोसी उमेश पर हत्या का संदेह जताया गया है।


MP Sab Kuch

पंजाब: अमृतसर एयरपोर्ट पर मिला संदिग्ध बैग, बम निरोधक दस्ता बुलाया गया


अमृतसर के श्रीगुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के पार्किंग से एक संदिग्ध बैग मिलने की सूचना है। सूचना मिलने के बाद से पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और सुरक्षा कड़ी कर दी है। वहीं सुरक्षा कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पार्किंग में मिले ब्रीफकेस की जांच करने के लिए एक बम निरोधक दल को बुलाया गया है। बता दें कि पठानकोर्ट एयरबेस पहले से ही हाईअलर्ट पर है। वहां कड़ी चौकसी के इंतजाम कर दिये गये हैं, वहीं आसपास के एरिया में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। एयरबेस पर आतंकी हमले की सूचना के मद्देजनर सुरक्षा बढ़ाई गई है।


MP Sab Kuch

Thursday, 9 March 2017

पानी की बर्बादी और गंदगी को रोकने के लिए सन्देश

 

 

एमिटी यूनिवर्सिटी की एलएल.ऍम की अंकिता माथुर, चित्रा बैस, खुशबू शर्मा, सुमित श्रीवास्तव और सूरज कुशवाह ने मिलकर आज शहर में जगह-जगह घूमकर शहर के लोगो को आने वाले होली के त्यौहार पर होने वाली पानी की बर्बादी और गंदगी को रोकने के लिए सन्देश दिए और उन्हें सूखे गुलाल के पैकेट देते हुए अनुरोध किया की वो शहर को अच्छा बनाये रखने के लिए और पानी अथवा गंदगी की समस्या से बचने के लिए सुखी होली खेलें I हम तीनो के द्वारा गरीब बच्चों को गुलाल के साथ साथ खाने के सामान का भी वितरण किया गया I 

 

MP Sab Kuch