Monday, 15 May 2017

पत्रकारिता में नारदजी की आँख और वाणी जैसे सामंजस्य की जरूरत -श्री रूपला

 
ग्वालियर देवऋषि नारद जी की आंख व वाणी में जो सामंजस्य था, आज की पत्रकरिता में भी वैसे ही सामंजस्य की जरूरत है। यह बात संभाग आयुक्त  एसएन रूपला ने कही। श्री रूपला रविवार को मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यासए ग्वालियर के तत्वावधान में आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह एवं ‘पत्रकारिता का भविष्य और भविष्यकी पत्रकारिता’  विषय पर आयोजित हुई संगोष्ठी को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
संभागायुक्त एसएन रूपला ने कहा कि भिन्न.भिन्न जगह का पानी व अलग.अलग लोगों का रक्त देखने में एक जैसे दिखाई देते हैं। मगर इनकी जाँच में कई तरह के तत्व सामने आते हैं। इसी तरह समाचार सामग्री की गहरी छानबीन कर उसे प्रसारित करना चाहिए, तभी वह खबर सत्य के नजदीक होगी। ऐसा न करने से पत्रकारिता में भी ऐसा परिलक्षित होता है कि जो व्यक्त हो रहा है, वह दिखाई नहीं दे रहा है और जो दिखाई दे रहा है, वह व्यक्त नहीं हो रहा है। 
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं पांचजन्य के संपादक हितेश शंकर ने कहा भारत में पत्रकारिता कभी कमीशन नहीं, मिशन ही थी। यदि हम मिशन भाव से काम नहीं करेंगे तो पत्रकारिता लम्बी नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि नारद जी के संवाद में विलक्षण बात है। उनसे सीखने वाली बात यह है कि वे देवताओं और असुरों दोनों को कवर करते थे। 
विशिष्ट अतिथि लोकसभा टीवी के वरिष्ठ पत्रकार मनोज वर्मा ने कहा कि आज भविष्य की पत्रकारिता को प्रभावी और सत्यपरक बनाने की जरूरत है। मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के अध्यक्ष दीपक सचेती ने कहा कि न्यास जिस विलक्षण शख्सियत के नाम पर कार्य कर रही हैए उन्होंने विषम परिस्थितियों में भी पत्रकारिता को जीवित रखा। 
कार्यक्रम का संचालन राजेश वाधवानी ने एवं आभार प्रदर्शन कार्यक्रम संयोजक राजलखन सिंह ने किया। 
इनका हुआ सम्मान
कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए वरिष्ठ पत्रकार सुरेश दंडोतिया, अभिषेक शर्मा, विजय याग्निक, विक्रम प्रजापति, आकाश सक्सेना, दीपक तोमर को अतिथियों द्वारा शॉल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

MP Sab Kuch

भारत में बने सबसे लम्बे पुल का 26 मई को शुभारंभ करेंगे पीएम, चीन सीमा पास बना है

 
डिब्रूगढ. असम में चीन की सीमा के नजदीक भारत में किसी नदी पर बने सबसे लम्बे पुल का उद्घाटन 26 मई को पीएम नरेन्द्र मोदी करेंगे, यह इस पुल की महत्वपूर्ण बात है कि इस पुल पर से 60 टन वजनी युद्धक टैंक का भार भी वहन करने में सक्षमह । ब्रह्मपुत्र नदी पर  बने 9.15 किमी लम्बे धोला सादिया पुल के उद्घाटन के साथ ही पीएम असम के पूर्वी हिस्से से राजग सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर जश्न मनायेगी। 
इस पुल को चीन भारत सीमा पर, खासतौर पर पूर्वोत्तर में भारत की रक्षा की आवश्यकताओं को पूरा करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है, इसके अलावा यह पुल अरूणाचल प्रदेश और असम के लोगों केलिये हवाई और रेल संपर्क के अलावा सड़क संपर्क भी आसान बनायेगा। यह मुंबई  में बांद्रा वर्ली समुद्र संपर्क पुल से 3.55 किमी  लम्बा है। और इस प्रकार यह भारत का सबसे लम्बा पुल है। 
असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कहा, प्रधानमंत्री सामरिक रूप से अहम इस पुल को 26 मई को देश को समर्पित करेंगे यह पूर्वोत्तर में सड़क संपर्क को भी आसान बनाएगा क्योंकि रक्षा बलों द्वारा बड़े पैमाने पर इस्तेमाल करने के अलावा पुल का उपयोग असम और अरूणाचल प्रदेश के लोग भी करेंगे,  पुल का निर्माण साल 2011 में शुरू हुआ था और परियोजना की लागत 950 करोड़ रूपये थी  । इस का डिजाइन इस तरह बनाया गया है कि पुल सैन्य टैंकों का भार सहन कर सके ।
सोनोवाल ने कहा, असम और अरूणाचल प्रदेश का देश के लिए अत्यंत सामरिक महत्व है । पुल चीन के साथ हमारी सीमा के करीब है लिहाजा टकराव के समय यह सैनिकों और तोपों की तेजी से आवाजाही में मदद करेगा,  पुल असम की राजधानी दिसपुर से 540 किलोमीटर दूर और अरूणाचल प्रदेश की राजधानी इटानगर से 300 किलोमीटर दूर है । चीनी सीमा से हवाई दूरी 100 किलोमीटर से कम है ।
सोनोवाल ने कहा कि वर्ष 2014 में मोदी सरकार के बनने के बाद से पुल के निर्माण में तेजी लाई गई पुल का उद्घाटन 2015 में होना था असम में भाजपा सरकार 24 मई को अपना एक साल पूरा कर रही है।



MP Sab Kuch


साली से प्यार की ऐसी सनक, पत्नी समेत परिवार के पांच का कर दिया कत्ल

 
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक व्यक्ति ने साली से प्रेम प्रसंग के चलते अपनी पत्नी और सास-ससुर समेत पांच लोगों को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। सरगुजा के एडिशनल एसपी रामकृष्ण साहू के मुताबिक, यह घटना शनिवार रात मैनपट विकासखंड के सपंदर गांव में घटी।
उन्होंने कहा कि आरोपी संजय मांझी (38) ने अपनी पत्नी मनमती (35), ससुर घूटल (60), सास रूपनी (55), महिला रिश्तेदार पियासो (60) और मंगल (60) की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। शुरुआती जांच में पता चला है कि मांझी ने अपनी पत्नी मनमती को कुछ महीने पहले ही छोड़ दिया था क्योंकि उसे अपनी साली से प्यार हो गया था। साहू ने कहा कि बाद में मांझी अपनी साली के साथ रहने लगा।

बीती रात वह उस जगह गया जहां मनमती अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। पत्नी से झगड़ा होने के बाद आरोपी ने आपा खो दिया और उसकी डंडे से पिटाई करने लगा। मनमती के चिल्लाने पर जब उसके माता-पिता और दूसरे लोग बीच-बचाव के लिए आए तो मांझी ने उन पर भी हमला कर दिया। सभी को इतनी बुरी तरह पीटा गया था कि उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

MP Sab Kuch

Thursday, 11 May 2017

गर्लफ्रेण्ड़ के साथ पकड़े गये भाई ने बहन को बुलाया, लेडी सबइंस्पेक्टर बोली मुझे मारा

 
ग्वालियर. फूलबाग में कोने में बैठे एक कपल को लेडी एसआई ने पकड़ा, लड़के ने अपनी बहन को बुलाया और उसके सामने एसआई से अपना अपराध पूछा तो उसने बताया कि पार्क में संदिग्ध हालत में बैठे थे, पकड़ा तो मुझे ही थप्पड़ मार दिया, बाद में लड़के के पिता ने पड़ोस में रहने वाली लेडी एसआई पर पुराना मामले में बदला लेने का आरोप भी लगाया, पुलिस कपल के साथ लड़के की बहन को भी थाने में लाकर  शासकीय कार्य बाधा डालने का मामला दर्ज करा दिया है। 
यह है पूरा मामला 
मंगलवार को निर्भया टीम एसआई सुरुचि शिवहरे के साथ फूलबाग इलाके में पहुंची। यहां जल विहार इलाके में जब टीम ने तलाशी ली तो पार्क के एक कोने में लड़का.लड़की मिल गए।एसआई शिवहरे दोनों को पकड़कर चिड़ियाघर के पास ले आई,  एसआई के मुताबिक दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे। इस बीच लड़के ने कॉल कर अपनी बहन को बुला लिया। बहन ने एसआई शिवहरे को जमकर खरीखोटी सुनाई। लड़के भी बार बार पूछ रहा था कि उसका अपराध क्या हैघ् पुलिस ने उस पर गलत आरोप लगाए हैं।एसआई शिवहरे ने सिपाहियों के साथ लड़का.लड़की और बहन को जीप मे बिठाकर महिला थाने ले आई। तभी लड़के के पिता भी आ गए और मामला तूल पकड़ गया। पुलिस सभी को पड़ाव थाने लेकर आ गई। एसआई सुरुचि शिवहरे का कहना है कि लड़के की बहन ने मुझे थप्पड़ मारा और खरीखोटी सुनाई है। इसलिए इन सभी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज करा दिया है।
शुरू से ही विवादित है सुरूचि शिवहरे 
एसआई सुरुचि कई मामलों में विवादित रह चुकी है। एक साल पहले उसका रिश्वत मांगने का ऑडियो सामने आया था। उस समय एसपी ने उसे सस्पेंड भी कर दिया था। इसके बाद एक युवक के साथ मारपीट का मामला भी सामने आया था और उस पर भी जमकर विवाद हुआ था। इसके कारण मंगलवार का मामला भी संदिग्ध माना जा रहा है।
सब इंस्पेक्टर के साथ मारपीट हुई- एसपी   
एसपी डॉण् आशीष कुमार का कहना है कि सब इंस्पेक्टर के साथ लड़के की बहन और पिता ने मारपीट की है और संबंधित थाने को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। हालांकि बाद में एसपी  ने कहा कि यदि सब इंस्पेक्टर ने बदले की भावना से कार्रवाई की है तो उसकी भी जांच की जाएगी।



MP Sab Kuch


व्हाट्सएप पर ब्यॉय फ्रैण्ड को भेजा फोटो फिर लगायी फांसी

 
ग्वालियर. दोपहर के वक्त कंपू के अन्नपूर्णा गर्ल्स हॉस्टल में एक लड़के ने नेहा को फोन करके कहा कि वह नीलम के कमरे में देख, कुछ हुआ है क्या, नेहा तत्काल गयी, लेकिन दरवाजा बन्द था, उसने दूसरी फ्रैण्ड को बुलाकर रोशनदार से झांका तो कमरे में नीलम फांसी पर लटकी हुई थी, मरने से पहले नीलम ने अपना फांसी वाला फोटो अपने ब्यॉय फ्रैण्ड को व्हाट्सअप पर भेज दिया । अब पुलिस उसी फ्रैण्ड की तलाश में जुटी हुई है। 
यह है पूरा मामला 
कंपू के चना कोठार इलाके में अन्नपूर्णा गर्ल्स होस्टल है। यहां करीब 22 लड़कियां रहकर स्टडी करती हैं। मोहना के सत्यपाल अरोड़ा की बेटी नीलम अरोड़ा वैसे तो संविदा टीचर है,  लेकिन इसी होस्टल में रहकर नौकरी की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। मंगलवार की दोपहर को नीलम होस्टल में ही थी। करीब डेढ़ बजे नीलम के बगल वाले कमरे में रहने वाली लड़की नेहा के मोबाइल पर नीलम के ब्याय फ्रैंड ने फोन किया। ब्याय फ्रैंड ने फोन पर कहा कि वह नीलम के कमरे में जाकर देखे, कुछ गलत हुआ है। नेहा नीलम के कमरे नंबर 12 में गई. तो दरवाजा बंद था। नेहा ने दूसरी लड़कियों को बुलाया और कु्र्सी से रोशनदान से अंदर झांका तो नीलम का शरीर फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।
नीलम का शव लटका था फांसी के फंदे पर
अन्दर का दृश्य देखकर नीलम की फ्रैण्ड की  चीख निकल गयी, क्योंकि नीलम का शरीर फांसी पर लटका हुआ था, चीख सुनकर हॉस्टल की और लड़कियां भी वहां पर पहुंच गयी। लड़कियों के अनुसार उस वक्त नीलम की सांसें चल रही थी, लेकिन उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हॉस्टल के मैनेजर ने इस सुसाइड़ के सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस वहां पहुंच गयी और शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया। 
ब्याय फ्रैंड को भेजे मैसेज
जानकारी के मुताबिक मरने से पहले नीलम ने अपने ब्याय फ्रैंड को व्हाट्सएप को मैसेज भेजे हैं। पुलिस इन मैसेज की मोबाइल में जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक यह प्रेम प्रसंग का मामला हो सकता हैए और पूरी जांच की जा रही है।



MP Sab Kuch

Aircel 76 रुपये में दे रहा है 1GB डाटा

 
जियो के साथ डाटा वार में एयरसेल ने नया ऑफर पेश किया है। वैसे तो जमाना अब 4जी का चल रहा है लेकिन अधिकतर यूजर्स के पास 3जी हैंडसेट्स हैं। यदि आप भी उन लोगों में शामिल हैं तो एयरसेल का यह नया डाटा ऑफर आपके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

क्या है एयरसेल का नया डाटा ऑफर ?

दरअसल एयरसेल ने ऐप बेस्ड रिचार्ज के ऑफर पेश किए हैं। कंपनी एयरसेल ऐप डाउनलोड करने पर 100 एमबी 3जी डाटा फ्री में दे रही है। इसके अलावा  86 रुपये के रिचार्ज पर फुल टॉकटाइम और 100 एमबी 3जी डाटा मिल रहा है।

वहीं 76 रुपये के रिचार्ज पर फुल टॉकटाइम के साथ 1 जीबी 3जी डाटा मिलेगा जिसकी वैधता 10 दिनों की होगी। बता दें कि यह ऑफर केवल एयरसेल के ऐप से ऑनलाइन रिचार्ज पर ही मिलेगा। इसके अलावा एयरसेल ऐप से 50 रुपये या इससे ज्यादा के रिचार्ज पर 100 एमबी डाटा फ्री में मिलेगा।


MP Sab Kuch

Monday, 8 May 2017

बीजेपी MLA की बदसलूकी पर रो पड़ीं महिला IPS, माफी मांगने से इनकार

 
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के विधानसभा क्षेत्र में पुलिस अधिकारी के बदतमीजी का वीडियो वायरल हो रहा है। महिला आईपीएस चारु निगम से बदसलूकी करने वाले बीजेपी के नेता डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल हैं। राधा मोहन ने उन्हें ऐसी फटकार लगाई कि वे लोगों के सामने ही भावुक होकर रो पड़ीं। इस पर उनका विरोध किया जा रहा है, लेकिन राधा मोहन ने माफी मांगने से इनकार कर दिया है। 
दरअसल, देशी और अंग्रेजी शराब की दुकान बंद कराने की मांग लेकर प्रदर्शन कर रहे लोग अचानक हमलावर हो गए। जाम खत्म कराने गई पुलिस पर नाराज लोगों ने पथराव कर दिया जिसमें सीओ गोरखनाथ (आईपीएस) चारु निगम जख्मी हो गईं।

इस बीच मौके पर पहुंचे राधा मोहन बड़े अधिकारी से मामले पर बातचीत करने लगे। लेकिन जैसे ही अधिकारी चारु निगम ने बीच में बोलना चाहा, तो उन्होंने उन्हें बुरी तरह सुनाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि तुम मुझे मत बताओ, मैं आपसे बात नहीं कर रहा हूं...चुप रहो तुम... बर्दाश्त के बाहर मत जाओ। राधा मोहन के इस व्यवहार से चारु निगम काफी आहत हुईं और उनकी मौके पर ही आंखे नम हो
गईं।

अधिकारी से इस व्यवहार पर राधा मोहन ने कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक उन्होंने कहा कि वे सीनियर से बात कर रहे थे, लेकिन महिला अधिकारी ने बीच में बोलना शुरू कर दिया। पुलिस जाम साफ करवा रही थी, लेकिन बूढ़ी, गर्भवती महिलाओं पर लाठीचार्ज करने का क्या मतलब बनता है। बता दें कि ये मामला रविवार का है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।


MP Sab Kuch