Friday, 26 May 2017

उम्मीद नहीं थी मां बनने की, एक साथ दिया 6 बच्चों को जन्म..







अमेरिका के रिचमंड का रहने वाला ये कपल 17 सालों से मां बाप बनने का इंतजार कर रहा था। 11 मई 2107 को उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब वो पहली बार मम्मी पापा बने। उनकी सारी उम्मीदें टूट गई थीं लेकिन आगे जो हुआ, उनकी उम्मीदों पर खरा उतरा...

एक साथ 6 बच्चे पैदा हुए...

इस कपल का नाम अजीबोला (पत्नी) और एडेबॉय (पति) है। इस कपल ने पहली बार नवंबर में गर्भ में पल रहे बच्चों की धड़कने अल्ट्रासाउंड के दौरन सुना था। उस वक्त उन दोनो को बेहद खुशी हुई थी।11 मई को एक साथ 6 बच्चे पैदा हुए। जिनमें से 3 लड़कियां और 3 लड़के थे। जिनका वजन 5 ग्राम से लेकर 10 ग्राम तक था । वर्जिनिया के मेडिकल सेंटर में उन बच्चों को 40 मेडिकल प्रोफेशनल लोगों ने मिलकर डिलीवर किया। 

2 बच्चे प्रीमेच्योर थे..

उनमें से 2 बच्चे प्रीमेच्य़ोर थे जिन्हें आई सी यू में रखा गया था बाकि सारे स्वस्थ थे। अजीबोला का कहना था कि उन्हें डिलीवरी के वक्त बहुत दर्द हुआ लेकिन इस बातकी खुशी थी कि वो मां बन रही है।
कुछ दिनों पहले ही उस कपल के 6 बच्चे और मां को हॉस्पिटल से डिसचार्ज किया गया था।




MP Sab Kuch

राजधानी पटना में हार्डवेयर कारोबारी की गोली मारकर हत्या



बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार देर रात हार्डवेयर कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना रामकृष्णनगर थाना क्षेत्र के आशोकचक इलाके की है.

हार्डवेयर व्यवसायी का नाम मनोज कुमार है.घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये.घटना के बाद से परिजनो में कोहराम मचा है.

बाद में मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.  फिलहाल पुलिस आरोपियो की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी का दावा कर रही है.  पुलिस का दावा है कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.




MP Sab Kuch

शाओमी के इस सस्ते स्मार्टफोन को खरीदने का आज है मौका







शाओमी का बजट स्मार्टफोन रेडमी नोट 4 आज एक बार फिर से फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए है। फोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और mi.com पर आज दोपहर 12 बजे से होगी। वहीं रेडमी 4ए को भी आज एमआई.कॉम से खरीदा जा सकता है। रेडमी नोट 4 के खासियत की बात करें तो सबसे पहले इस पर कम दाम, बढ़िया काम वाला मुहावरा लागू होता है। कम दाम वाले इस रेडमी नोट 4 में आपको 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4100 एमएएच की बैटरी, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506, एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0.1, 4 जी एलटीई सपोर्ट मिलता है। फोन 2GB/3GB/4GB रैम और 16GB/32GB/64GB स्टोरेज के वेरियंट में है। फोन की कीमत क्रमशः 9,999 रुपये, 10,999 रुपये और 12,999 रुपये है।

रेडमी 4ए की स्पेसिफिकेशन

रेडमी 4ए इसमें पॉलीकार्बोनेट बॉडी, हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट, ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो, 720x1280 पिक्सल का 5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले, 1.4GHz का क्वॉडकोर स्नैपड्रैगन प्रोससेर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 जीपीयू, 16 जीबी स्टोरेज और 2 जीबी रैम दिया गया है। स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। रेडमी 4ए में 13 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर वाला रियर और इतने ही अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 4G, वाई-फाई 802.11 b/g/n, जीपीएसGPS/A-GPS, ब्लूटूथ v4.1 और बैटरी 3120mAh की है। फोन की कीमत 5,999 रुपये है।

रेडमी 4ए में आइडिया के यूजर्स को 343 रुपये के रिचार्ज पर रोज 1 जीबी डाटा और 300 मिनट प्रतिदिन की लिमिट के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग 28 दिनों तक मिलेगी। यह ऑफर 30 मार्च 2017 से 30 जून 2017 तक है।




MP Sab Kuch

Airtel लाया सबसे बड़ा प्लान, फ्री में दे रहा है 1,000GB डाटा







एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए अब तक का सबसे बड़ा ऑफर लाया है। इस प्लान के तहत पूरे 1,000 जीबी एक्स्ट्रा डाटा दिया जा रहा है। यह प्लान ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए है। इस प्लान की जानकारी एयरटेल की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है।

जानें क्या है 1,000 जीबी फ्री डाटा वाला प्लान?

सबसे पहले आपको बता दें कि यह ब्रॉडबैंड प्लान है और यह एयरटेल ने कोई नया प्लान पेश नहीं किया है। दरअसल कंपनी अपने मौजूदा प्लान पर एक्सट्रा 100 फीसदी एक्स्ट्रा डाटा दे रही है।

899 रुपये से लेकर 1,299 रुपये तक के प्लान


इस प्लान के तहत 60 जीबी डाटा मिलेगा और इसी के साथ 750 जीबी बोनस डाटा मिलेगा। वहीं 1,099 रुपये वाले प्लान में पहले जहां 90 जीबी डाटा के साथ 1,000 जीबी बोनस डाटा मिल रहा है। इसके अलावा 1,299 रुपये वाले प्लान में 125 जीबी हाईस्पीड डाटा के साथ 1,000 जीबी बोनस डाटा मिल रहा है। बता दें कि बोनस के रूप में मिलने वाला एक्स्ट्रा डाटा की वैलिडिटी 1 साल तक होगी।



MP Sab Kuch

Tuesday, 23 May 2017

महाराज पुरा पुलिस ने छह चोर पकडे, माल किया बरामद







ग्वालियर। ग्वालियर की महाराजपुरा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र से चोरियां करने वाले छह युवकों को पकड कर उनकी निशानदेही पर सोने चांदी के जेवरात, लेपटॉप कैमरा आदि सामान बरामद किया है। पुलिस पकडे गए युवकों से थाना क्षेत्र में हुई अन्य चोरियों के बारे में भी पूछताछ कर रही है। 
पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अभिषेक तिवारी , सीएसपी महाराजपुरा नगेन्द्र सिंह ने बताया कि दीनदयाल नगर से लेकर थाना क्षेत्र में अन्य स्थानों पर हो रही चोरियों की घटनाओं को लेकर एक संदेही युवक अजय दिवाकर एवं उसके ही साथी दीपू बाथम को दबोचा। पुलिस की कडी पूछताछ में संदेही युवकों ने दीनदयाल नगर में प्रसून कुमार गुप्ता के यहां से चोरी करना स्वीकार किया। इन युवकों ने चोरी में अपने साथी कंजा उर्फ अरविंद लोधी को भी चोरी में शामिल होना बताया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सोने चांदी के जेवरात सहित थैले में रखे सिक्के आदि लगभग एक लाख अस्सी हजार का मशरूका बरामद किया। वहीं पुलिस ने अन्य चोरियों के बारे में जब पूछताछ की तो संदेही युवकों ने रंजीत राणा, मनोज रजक निवासी लक्ष्मण तलैया और बृजेन्द्र लोधी के नाम भी चोरी में साथ होने के बताए। पुलिस ने इन युवकों की निशान देही पर से सोने चांदी के जेवरात नगदी एवं एक लैपटॉप आदि बरामद किया। पुलिस पकडे गए आरोपियों से अभी और पूछताछ कर रही है। इस गिरोह का पर्दाफाश करने में थाना प्रभारी महाराजपुरा इंदरसिंह राठौर, उप निरीक्षक हेमंत नायक, भगवान सिंह, सुरेश कुशवाह, एएसआई राजवीर सिंह, प्रधान आरक्षक गंगा सिंह, आरक्षक लोकेन्द्र सिंह, गिर्राज शर्मा, शैलेन्द्र खन्ना प्रमोद त्रिपाठी सुरेन्द्र सैनिक सुनील मेघसिंह की प्रमुख भूमिका रही।


MP Sab Kuch

बदमाशों ने हमला कर लूटी चेन और नगदी



ग्वालियर। जमीन पर कब्जा करने से रोकने पर आधा दर्जन बदमाशों ने हमला कर सोने की चेन व नगदी लूट ली। घटना पडाव थाना क्षेत्र के लक्ष्मीबाई कालोनी की बताई जा रही है। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
पुलिस के अनुसार लक्ष्मीबाई कालोनी स्थित जगन्नाथ की अगीची में सुरेश पुत्र प्रभू दयाल पाठक की जमीन पर कुछ दबंग आकर खुदाई कर कब्जा करना चाहते थे। अपनी जमीन पर कब्जे की भनक लगते ही सुरेश मौके पर पहुचे। उन्होंने जमीन खोद रहे देवीलाल , पप्पू ,अशोक एवं उनके साथियों को रोका। इसी के साथ सुरेश ने पुलिस को भी सूचना कर दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक आरोपियों ने सुरेश को घेरकर कुल्हाडी , फर्से से हमला बोल दिया। इससे सुरेश घायल हो गया। और मौके पर ही अचेत होकर गिर पडा। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इसी बीच आरोपी सुरेश की सोने की चेन और नगदी लेकर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सुरेश को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने नामजद आरोपियों सहित उनके साथियों के नाम से मारपीट सहित अन्य आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। उधर एडीशनल एसपी दिनेश कौशल ने कहा कि जमीन को लेकर विवाद हुआ है। पुलिस आरोपियों की तलाश टीम बनाकर कर रही है।


MP Sab Kuch

पेटीएम पेमेंट्स बैंक हुआ शुरू, जानिए आपके वॉलेट के पैसे का क्या होगा?








रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से मान्यता मिलने के बाद डिजिटल ट्रांजेक्शन की सुविधा देने वाला पेटीएम आज यानी 23 मई से पेटीएम पेमेंट्स बैंक बन गया है। अब पेटीएम भी देश के तमाम बैंकों की तरह हो गया है। यानी अब पेटीएम पेमेंट्स बैंक में भी बचत खाता खुलेगा, पैसे जमा होंगे और ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड-डेबिट कार्ड दिया जाएगाा। धीरे-धीरे पेटीएम का एटीएम भी खुलेगा। पेटीएम के ऑफिस में एटीएम भी लग गया है। कंपनी की योजना 1 साल में देश भर में 31 ब्रांच और 3,000 ग्राहक सेवा केंद्र खोलने की है। बैंक के लॉन्चिंग के मौके पर ग्राहकों को कैशबैक भी दिया जा रहा है। पेटीएम बैंक में 25,000 रुपये जमा करने पर 250 रुपये का कैशबैक मिल रहा है।

पेटीएम बैंक की सुविधा नहीं लेना चाहते हैं तो क्या करें?

कंपनी अपने वॉलेट यूजर्स को कुछ दिन पहले से ही मैसेज भेज रही है कि जो लोग पेटीएम पेमेंट्स बैंक की सुविधाओं का इस्‍तेमाल नहीं करना चाहते वे  help@paytm.com पर 23 मई से पहले मेल भेजकर बाहर होने का विकल्‍प चुन सकते थे। अगर आपने किसी कारण ऐसा नहीं किया है तो आपका पेटीएम वॉलेट अपने-आप पेटीएम पेमेंट्स बैंक में बदल जाएगा। यानी 23 मई से सभी पेटीएम वॉलेट पेटीएम पेमेंट्स बैंक में बदल जाएंगे।

आपके पेटीएम वॉलेट के पैसे का क्या होगा ?

आज यानी 23 मई के बाद आपके पेटीएम वॉलेट का पैसा पेटीएम पेमेंट्स में अपने-आप ट्रांसफर हो जाएगा। अगर आप अपने वॉलेट के पैसो को पेटीएम पेमेंट्स बैंक में ट्रांसफर नहीं करवाना चाहते हैं तो आपके लिए 23 मई की आधी रात तक का समय है। यानी आज रात 12 बजे से पहले वॉलेट के पैसे को अपने बैंक में ट्रांसफर कर लें। ट्रांसफर करने के लिए पेटीएम ऐप में अपने पासबुक वाले सेक्शन में जाएं। वहां आपको बैंक में पैसे ट्रांसकर करने का विकल्प मिलेगा। इसके बाद आपसे बैंक अकाउंट नंबर, नाम और IFSC कोड देना होगा। इसके बाद आपका पैसा आपके अकाउंट में आ जाएगा। नोट-  पेटीएम वॉलेट का पैसा पेटीएम पेमेंट्स में ट्रांसफर होने का यह मतलब नहीं है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक में आपका खाता खुल गया है। खाता खोलने से पहले आपके सभी जरूरी दस्तावेज जमा करने ही होंगे।



MP Sab Kuch