Thursday, 4 May 2017

कश्मीर मेरी जरूरत तो दोबारा कोबरा ज्वाइन करने को तैयार-चेतन चीता

 
नई दिल्ली. मौत को मात देकर दोबारा जीवन जीने वाले सीआरपीएफ के जवान चेतन कुमार चीता कश्मीर के हालात को लेकर परेशान है चेतन ने कहा है कि वह कश्मीर को मिस कर रहे हैं इस समय वह वहां पर होना चाहते हैं वहां पर मेरी आवश्यकता है। 
चेतनकुमार चीता ने कहा  िकवह दोबारा कोबरा टीम का पार्ट बनना चाहते हैं उन्होंने कहा कि इतनी सारी गोलियां खाने के बाद भी मैं यहां आपके सामने बैठा हूं, पर अभी भी लगता है कि मेरा कोई काम अधूरा रह गया है। यह इसलिये है कि मैं कुछ खास ही हूं। 
चेतन को 9 गोलियां लगी थी
आपको बताते हैं कि 14 फरवरी को बांदीपुरा में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में चीता घायल हो गये थे, इस मुठभेड में 3 जवानों की मौत हो गयी थी इलाके में आतंकियों की मौजदूगी की खबर के बाद से सुरक्षा बलों ने सर्च अभियान चलाया था लेकिन इसकी जानकारी अ ातंकियों को पहले ही मिल गयी थी उन्होंने ठिकाना बदल लिया, चेतन ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे थे। आतंकियों से मुठभेड के बीच चीता पर 30 गोलियां दांगी थी जिनमें से चीता को 9 गोलियां लगी थी। 
घायल हालत में चीता को पहले श्रीनगर के आर्मी अस्पताल ले जाया गया थाए जहां उनकी ब्लीडिंग रोकने के लिए दवाइयां दी गईंण हालांकि जख्म की गंभीरता को देखते हुए उन्हें एयर ऐंबुलेंस के जरिए एम्स ले जाने का फैसला किया गयाण् एम्स में पहले से ही तैयार डॉक्टरों की टीम ने कमांडेंट चेतन चीता का इलाज किया विशेषज्ञों की एक टीम ने ऐंटीबायॉटिक थेरपी के जरिए उनकी देखरेख की थी दो महीने के इलाज के बाद उनकी स्थिति ठीक हुई है ।

MP Sab Kuch


प्रघुम्न नेताजी पर ये क्या बोल गये दादा

 
 
मंत्री दादा जब भी ग्वालियर आते है तो कुछ ना कुछ जुबानी तीर छोड़कर ही जाते है। उनके इन व्यंगबाण पर खूब प्रतिक्रियाओं का दौर भी चल पड़ता है।
बीते रोज ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रमों के अवसर के दौरान कुछ मीडिया कर्मियों से चर्चा में दादा ने प्रघुम्न नेताजी पर हमला बोला। उन्होंने बिना नाम लिये कहा कि अब कांग्रेस के नेता अपनी जमीनें बचाने में लगे हैं। उनका यह बयान प्रघुम्न नेताजी पर सीधा निशाना है, क्योंकि अब प्रघुम्न नेताजी भी गंदे पानी के मुददे पर बिल्कुल शांत है। अगर दादा ने कुछ बोला है तो सोच समझकर ही बोला होगा। देखना है अब प्रघुम्न नेताजी दादा को क्या जबाब देते है।
MP Sab Kuch

ग्वालियर जिला शिशु और मातृ मृत्यु दर को नियंत्रित करने में सफल

 
एक वर्ष में 39 हजार से अधिक संस्थागत प्रसव 
 
ग्वालियर | राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत ग्वालियर जिले में मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को नियंत्रित करने के लिये डॉ. संजय गोयल के नेतृत्व में सकारात्मक पहल की गई है। इसी का परिणाम है कि जिले के गत एक वर्ष 2016-17 में 39 हजार 239 सुरक्षित प्रसव शासकीय संस्थाओं में कराए गए हैं। जिले की मातृ मृत्यु दर 181 प्रति लाख जीवित जन्म है जबकि सकल प्रजनन दर 2.1 और जन्म दर 17.8 प्रति हजार है। 
डॉ. गोयल ने बताया कि जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को ओर बेहतर बनाने के लिये सतत प्रयास जारी हैं। जिनमें स्वास्थ्य संस्थाओं को सर्वसुविधायुक्त बनाया जा रहा है। इसके साथ ही प्रत्येक गर्भवती महिला की प्रसव पूर्व चार जाँच आवश्यक रूप से की जाती हैं। मातृ मृत्यु दर का सबसे बड़ा कारण माँ में हीमोग्लोबिन की मात्रा की कमी होती है। इसे नियंत्रित करने के लिये गर्भवती महिला को आयरन 200 गोलियाँ तथा 7 ग्राम से कम हीमोग्लोबिन होने की स्थिति आयरन सुक्रोज इंजेक्शन या ब्लड यूनिट भी लगाया जा रहा है। जननी एक्सप्रेस के माध्यम से गर्भवती माता को घर से चिकित्सालय तक लाने और डिलेवरी उपरांत वापस घर तक भेजने की व्यवस्था की जाती है। चिकित्सालय में प्रसूता को नि:शुल्क दवा, नि:शुल्क जाँच एवं नि:शुल्क भोजन के साथ ही जननी सुरक्षा योजना के तहत शहरी क्षेत्र की प्रसूता को एक हजार रूपए तथा ग्रामीण क्षेत्र की प्रसूता को एक हजार 400 रूपए प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाती है। प्रसूता को शासकीय अस्पताल आने के लिये प्रेरित करने वाली आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को भी शहरी क्षेत्र के लिये 400 रूपए और ग्रामीण क्षेत्र में 600 रूपए प्रदान किए जाते हैं। यही कारण है कि जिले की संस्थागत प्रसव की स्थिति में बड़ा सुधार हुआ है। 
उन्होंने बताया कि ग्वालियर जिले में वर्ष 2016-17 में 33 हजार 620 प्रसूताओं को जननी एक्सप्रेस के माध्यम से स्वास्थ्य संस्थाओं में लाया गया है। परिणाम स्वरूप प्रसव के दौरान शिशु और माँ की मृत्यु को नियंत्रित किया जा सका है। डॉ. गोयल ने बताया कि शिशु मृत्यु दर को नियंत्रित करने के लिये जिला चिकित्सालय में सिक नियोनेटल केयर यूनिट तथा बिरला नगर, भितरवार, डबरा में एनबीएसयू न्यूबोर्न स्टेबलाइजेशन यूनिट तथा 25 प्रसूति सेवायें प्रदान करने के लिये एनबीसीसी न्यू बोर्न केयर कर्सर की स्थापना की गई है। जिनमें नवजात शिशु की सतत निगरानी की जाती है। इन सभी के परिणाम स्वरूप शिशु और मातृ मृत्यु दर को नियंत्रित करने में सफलता प्राप्त हो रही है।
MP Sab Kuch

सिंधिया राजपरिवार का महल था, फिर मध्यभारत की विधानसभा और अब संभागीय आयुक्त कार्यालय बना मोतीमहल पैलेस




ग्वालियर. मोतीमहल पैलेस सिंधिया राजवंश ने बनवाया था जिसमें मध्यभारत की विधानसभा थी और देश स्वतंत्र होने के बाद इसकी ग्वालियर राजधानी था  मोतीमहल पैलेस में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने जीवाजी राव को राजप्रमुख की शपथ दिलाई थी।
राजप्रमुुख की शपथ के लिये स्वयं नेहरू ग्वालियर आये
मोतीमहल को सन् 1827 में दौलतराव सिंधिया ने निर्माण कराया था और धीरे धीरे इसमें 400 कमरे बनवाये गये।
इसके बाद मोतीमहल सिंधिया राजघराने का आधिकारिक निवास उस समय तक रहा जबतक जयविलास पैलेस नहीं बन गया ।
मोतीमहल को पूना के शनिवार बाड़ा हकी मराठा शैली में बनवाया गया है। और इसमें राज्य सरकार के कार्यालय है।
विधानसभा हॉल आग से धराशायी हो गया 
-2014 में इस मोतीमहल के विधानसभा हॉल में आग लग गई, जिससे एक बड़ा और सुंदर हिस्सा टूट कर गिर गया।
-दो साल भी भी इस हिस्से को सही नहीं किया गया है, क्योंकि राज्य सरकार ने इसके लिए धन उपलब्ध नहीं कराया है।
मध्य भारत स्टेट की थी विधानसभा
-देश स्वतंत्र होने के बाद मध्य भारत राज्य बना और उसके राजप्रमुख बने जीवाजीराव सिंधिया।
-प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू स्वयं ही जीवाजीराव को शपथ दिलाने ग्वालियर आए और मोतीमहल में उन्होंने राजप्रमुख की शपथ दिलाई।
-इस पैलेस में यशवंत होल्कर को उप राजप्रमुख को शपथ नेहरू ने दिलाई थी

MP Sab Kuch

'बाहुबली 2' देखने के बाद इस हीरोइन के पैरों तले खिसक गई जमीन, सामने आया ऐसा सच


तमन्ना भाटिया को पूरी उम्मीद थी कि 'बाहुबली' की तरह 'बाहुबली 2' में भी उन्हें ज्यादा स्पेस दिया जाएगा और शायद ऐसा था भी क्योंकि 'बाहुबली 2' के लिए तमन्ना ने ना सिर्फ तीरंदाजी और तलवार चलाना सीखा बल्कि बिना दिन-रात देखे जी-तोड़ मेहनत भी की और घुड़सवारी तक सीखी, लेकिन उस वक्त उनके पैरों तले जमीन खिसक गई जब उन्होंने देखा कि पूरी फिल्म में उनका रोल चंद मिनटों का ही है।
डीएनए में छपी एक खबर के मुताबिक, तमन्ना इससे बुरी तरह आहत हो गईं। वो निर्देशक एस एस राजामौली से बेहद नाराज हैं। ताज्जुब की बात तो ये है कि फिल्म के आखिरी बीस मिनट तक भी तमन्ना की कोई झलक फिल्म में नहीं दिखाई दी और जितने भी सींस में वो नजर आईं उसमें भी उनके पास कुछ करने के लिए नहीं था।
बता दें कि 'बाहुबली' में तमन्ना फिल्म की लीड किरदार थीं। लेकिन 'बाहुबली 2' में तमन्ना फिल्म का हिस्सा होते हुए भी फिल्म का हिस्सा नहीं लगीं। उनके बजाय फिल्म का फोकस बाहुबली (प्रभास), देवसेना (अनुष्का शेट्टी), भल्लालदेव (राणा डग्गुबती) और शिवगामी (रमैया कृष्णन) पर था।
तमन्ना इस दुख से उबर ही नहीं पा रही हैं कि उनके ज्यादातर सींस को फिल्म से काट दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एस एस राजामौली और तमन्ना भाटिया के बीच अनबन की खबरें भी रही हैं। लेकिन अब इनमें कितनी सच्चाई है ये जल्द ही पता चल जाएगा।
वहीं 'बाहुबली 2' के बिजनेस की बात करें तो बाहुबली चार दिन के अंदर ही 620 करोड़ की कमाई करके पहली भारतीय फिल्म बन गई है। वहीं सिर्फ हिंदी भाषा में रिलीज से ही इस फिल्म ने अभी तक 150 करोड़ की कमाई कर ली है। सोमवार के दिन फिल्म ने 35 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इसका फाइनल आंकड़ा आना अभी बाकी है।

MP Sab Kuch


क्या पैसों की तंगी के चलते टीवी एक्टर प्रदीप कुमार ने की आत्महत्या ?

 
टीवी के पॉपुलर एक्टर प्रदीप कुमार ने आत्महत्या कर ली है। प्रदीप ने बुधवार तड़के सुबह अपने घर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने तेलुगु टीवी शो 'सप्था मात्रिका' से पहचान बनाई थी।
जिस वक्त प्रदीप कुमार ने आत्महत्या की उस वक्त उनकी वाइफ पवनी रेड्डी घर पर मौजूद नहीं थीं। दोनों ने हाल ही में शादी की। प्रदीप कुमार ने ये कदम क्यों उठाया ये अभी पता नहीं चल पाया लेकिन कहा जा रहा है कि आर्थिक तंगी के चलते प्रदीप ने ये कदम उठाया।

इस मामले में पुलिस अभी छानबीन कर रही है। वहीं ऐसी खबरें भी हैं कि प्रदीप कुमार ने आत्महत्या जैसा कदम पैसों की तंगी की वजह से उठाया। लेकिन प्रदीप की लाश के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

प्रदीप और पवनी रेड्डी तेुलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल में से एक रहा। प्रदीप के इस कदम से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है।

MP Sab Kuch

Monday, 1 May 2017

करोलबाग में थाने के पास बुजुर्ग ज्वेलर की हत्या, मुंह पर लगाया टेप

करोलबाग इलाके में रविवार रात थाने से 150 मीटर दूर बीडनपुरा में एक बुजुर्ग ज्वेलर की उसके दफ्तर में हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त रविंद्र कपूर (62) के रूप में हुई है। रविवार रात जब रविंद्र का नौकर दूसरी मंजिल स्थित उनके दफ्तर पहुंचा तो खून से लथपथ उनकी लाश मिली।
रविंद्र के हाथ-पैर बंधे थे और उनके मुंह पर टेप लगा हुआ था। सिर पर किसी भारी वस्तु से वारकर रविंद्र की हत्या की गई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शुरुआती जांच के बाद पुलिस लूटपाट के बाद हत्या की आशंका जता रही है। घटनास्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ली

पुलिस के मुताबिक रविंद्र कपूर परिवार के साथ पीतमपुरा इलाके में रहते थे। इनके परिवार में पत्नी के अलावा दो शादीशुदा बेटियां हैं। रविंद्र का करोलबाग में ज्वेलरी के होलसेल का काम है।

रविवार शाम को वह अपने नौकर के साथ दूसरी मंजिल स्थित दफ्तर में थे। इस बीच नौकर किसी काम से बाहर चला गया। शाम करीब 7.30 बजे जब वह वापस लौटा तो उसने फर्श पर खून से लथपथ रविंद्र का शव पड़ा देखा।

उनके सिर से खून बह रहा था। नौकर ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस के अलावा परिवार को दी। खबर मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। देर रात पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी थी। पुलिस ने घटनास्थल के पास की सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है।

MP Sab Kuch