Wednesday, 29 March 2017

एसबीआई की चुनिंदा शाखाओं में पुराने नोट बदले जायें : चेम्बर

 
 
ग्वालियर। मध्यप्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमस एंड इण्डस्ट्री के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय मंत्री वित्तमंत्री अरुण जेटली को पत्र प्रेषित कर मांग की है कि बीते वर्ष 8 नवम्बर को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा नोटबंदी का निर्णय लिया गया था। उस निर्णय का देशवासियों ने पूरी तरह स्वागत किया और साथ दिया। परन्तु एक बात है जो आमजन को कचौट रही है और सरकार के प्रति नाराजगी भी जन्म ले रही है। वह इस बात पर है कि देश के बहुत सारे लोगों पर 500 व 1000 के पुराने नोट अभी रखे हुये हैं जो कहीं भी नहीं बदले जा रहे हैं। जिस पर चेम्बर ने मांग की है कि संभागीय स्तर पर देश की सबसे बड़ी बैंक, एसबीआई की चुनिन्दा शाखाओं में बदलने की सावधि व्यवस्था प्रदान की जाये।
मांग करने वालों में चेम्बर अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष यशकुमार गोयल, उपाध्यक्ष सुरेश बंसल, मानसेवी सचिव डॉ. प्रवीण अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव जगदीश मित्तल एवं कोषाध्यक्ष गोकुल बसंल शामिल हैं।
 

रंग को लेकर पति से हुई तुलना को यूं भड़क उठी ये एक्ट्रेस



 टीवी एक्टर करन पटेल वैसे तो कई बार ट्रोल्स और लोगों के गुस्से का शिकार हुए हैं लेकिन हाल ही में इनका शिकार बनीं करन की बीवी और एक्ट्रेस अंकिता भार्गव। कुछ लोगों ने अंकिता भार्गव को लेकर रंग भेद टिप्पणी की और कहा कि वो अपने हस्बैंड से भी काली हैं।इसके बाद अंकिता ने ट्रोल्स को जो जवाब दिया उससे लोग उन्हें सलाम कर रहे हैं।

इन ट्रोल्स को मजा चखाते हुए अंकिता ने लिखा, 'मैं इतनी खोखली और कमजोर नहीं हूं कि मुझे अपने रंग को लेकर कोई कॉम्पलेक्स होगा। टीवी इंडस्ट्री में मेरे जितने भी दोस्त और जानने वाले हैं मैं उनसे कहीं ज्यादा सुंदर हूं और सांवली भी हूं। रही बात मेरे पति करण के मुझसे ज्यादा गोरे होने की, तो इससे क्या फर्क पड़ता है।

हम अंग्रेजों के शासन में नहीं रह रहे हम सांवले हैं और यही हमारी पहचान है। मेरे हिसाब से मैं अभी भी एक अच्छी पत्नी, बेटी और दोस्त हूं और हर दिन कुछ नया सीखती हूं और करती हूं। हर रोज मैं आगे बढ़ रही हूं।'


बीवी के इस रिएक्शन के बाद करन पटेल को उन पर और भी गर्व हो रहा होगा। बता दें कि करन इन दिनों टीवी शो 'ये हैं मोहब्बतें' में लीड रोल निभा रहे हैं।

MP Sab Kuch

12 साल की बच्ची ने खुद को लगाई आग, कठोर कदम से हिला पूरा परिवार



 उत्तर प्रदेश के मथुरा में महज 12 साल की लड़की ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि परिवार का हर सदस्य बुरी तरह हिल गया है। घटना सोमवार की दोपहर की है जब करीब एक बजे स्कूल से लौटी कक्षा छह की छात्रा ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। जब तक घर वाले दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकालते उसकी मौत हो चुकी थी। किशोरी के इस आत्मघाती कदम से हर कोई हैरान है। वहीं परिवार में कोहराम मचा है। बच्ची के सुइसाइड की इस घटना ने हर किसी को बेचैन कर दिया है। बारह साल की बच्ची भी इतना कठोर कदम उठा सकती है कोई सोच भी नहीं सकता।

पूरे कस्बे में इस मासूम की मौत को लेकर चर्चाएं हैं। पुलिस का कहना है कि बरसाना निवासी राजवीर सिंह नगर पंचायत में क्लर्क हैं। उनकी पहली पत्नी की मौत 1993 में हो गई थी। 2004 में उन्होंने दूसरी शादी की। दूसरी पत्नी से उनके बारह साल की बेटी नेहा थी। नेहा कस्बे के ही एक स्कूल में पढ़ती थी। राजवीर सिंह हर रोज नेहा को स्कूल छोड़ने और लेने जाते थे। लेकिन सोमवार को आफिस में काम ज्यादा होने के कारण वह उसे लेने नहीं जा पाए।

दोपहर को करीब एक बजे वह स्कूल से आई थी। करीब दस मिनट बच्चों के साथ खेली और फिर खुद को कमरे में बंद करके आग लगा ली। जब तक दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला गया वह मर चुकी थी। पिता राजवीर सिंह का कहना है कि अचानक पता नहीं क्या हुआ। किसी से कोई बात भी नहीं हुई थी। राजवीर सिंह का कहना है कि उनकी बेटी पढ़़ने में बहुत तेज थी।


MP Sab Kuch

Saturday, 25 March 2017

8 टीचरों ने नाबालिग से डेढ़ साल तक किया रेप



 शिक्षक और छात्रों के बीच का रिश्ता मां-बाप के बाद सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता है। लेकिन राजस्थान के बीकानेर से इस रिश्ते को शर्मशार करने की घटना सामने आई है। एक 13 साल की छात्रा का एक नहीं, दो नहीं बल्कि आठ टीचरों ने कथित तौर पर रेप किया। इस घिनौने अपराध में दरिंदे टीचरों ने नाबालिग का अश्लिल वीडियो बनाया और उसके साथ करीब डेढ़ साल तक रेप करते रहे।इस बीच उन्होंने उसे गर्भनिरोधक गोलियां भी दी और ऐसा बताया जा रहा है कि इस वजह से उसे कैंसर भी हो गया है। डेढ़ साल से अपने साथ हो रही दरिंदगी का खुलासा पीड़िता ने अपनी मां के आगे कर दिया। मां ने जब बेटी की आपबीती सुनी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़िता के पिता उसे थाने लेकर पहुंचे, जहां आरोपी टीचरों की काली करतूत की पूरी पोल खुली।
शिकायत में पीड़िता ने बताया कि सभी उस अश्लिल वीडियो को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दिया करते थे। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी भी देते थे। फिलहाल रेप पीड़िता को कैंसर के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन अभी आठों पुलिस की गिरफ्तर से फरार हैं।

MP Sab Kuch

अमेरिकन ने सिख लड़की से कहा- लेबनान वापस जाओ, तुम इस देश की नहीं,



 एक अमेरिकन ने सिख लड़की से कहा, 'तुम लेबनान की हो अपने देश लौट जाओ।' बताया जा रहा है कि नाराज शख्स ने उसे मिडिल ईस्ट का समझ कर यह बात कही।


MP Sab Kuch

ग्वालियर के पर्यटन स्थलों की जानकारी अब मोबाइल एप पर

 
 
 ग्वालियर। ग्वालियर के पर्यटन स्थलों, महत्वपूर्ण स्मारकों, मकबरों, मंदिरों, किला सहित अन्य महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों की जानकारी स्कूली बच्चों को उपलब्ध कराने हेतु हैरीटेज वॉक कराया जायेगा। इसके साथ ही ग्वालियर किले को विश्व विरासत में शामिल करने के लिये प्रयास किए जायेंगे। इसके लिये विभिन्न विभागों के सहयोग से पुख्ता तथ्यों को शामिल कर प्रस्ताव तैयार करने केन्द्र एवं राज्य सरकार के अधिकारियों से पत्राचार किया जायेगा। यह निर्णय शुक्रवार को कलेक्टर डॉ. संजय गोयल की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला पुरातत्व संघ की बैठक में लिया गया। 
बैठक में अपर कलेक्टर रूचिका चौहान, डिप्टी कलेक्टर संजू कुमारी, उपसंचालक पुरातत्व विभाग एस आर वर्मा, डिप्टी कमिश्नर नगर निगम गौर, लेखक नईम कुर्रेशी, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री गुर्जर, पर्यटन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक एवं अन्य विभागीय अधिकारी और समिति के सदस्यगण उपस्थित थे। 
बैठक में कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने ग्वालियर किले पर सुरक्षा को ध्यान में रखकर किले पर पहुँचने के दोनों मार्गों सहित अन्य स्थानों पर सीसीटीव्ही कैमरे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा पुलिस चौकी पर पुलिस अमला पूरी सक्रियता के साथ तैनात रहे। इसके लिये पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर पुलिस व्यवस्था एवं रात्रि गश्त भी सुनिश्चित किया जायेगा। 
कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने निर्देशित किया कि निर्धारित समय में पूर्ण गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण किया जाए ताकि बाहर से आने वाले पर्यटकों को मोतीमहल का व्यवस्थित रूप देखने को मिल सके। 
बैठक के अंत में ग्वालियर द हार्ट ऑफ  इंक्रेेडेबल इंडिया फोलडर और नईम कुर्रेशी द्वारा प्रकाशित ग्वालियर के आसपास कैलेण्डर का विमोचन भी किया गया। 



सुनील ग्रोवर से बोले एहसान कुरैशी- 'बंद करो अपनी नौटंकी'

 जब कपिल के शो पर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने आना बंद कर दिया तो कपिल ने अपने पुराने दोस्तों के साथ शो की शूटिंग की। कपिल ने शो पर राजू श्रीवास्तव, सुनील पाल और एहसान कुरैशी को मेहमान के तौर पर बुलाया। शो की शूटिंग के बाद एहसान कुरैशी ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा कि सुनील को ये नौटंकी बंद कर देनी चाहिए।एहसान ने कहा, 'अगर आपमें बोलने की हिम्मत इसलिए नहीं है क्योंकि वो आपको शो में दोबारा नहीं लेंगे, तो इसका मतलब है कि वो आपके भगवान है। इसलिए ये नौटंकी छोड़ देनी चाहिए।'
एहसान ने कहा कि एक कॉमेडियन होना अलग बात है लेकिन इंसान होना भी जरूरी है। उन्होंने कहा, 'सुनील ने पिछली बार शो में वापसी कर अपनी इमेज खुद खराब की है। अगर सुनील का शो कपिल से ज्यादा हिट होता तो क्या वो कपिल के शो में वापस लौटते? वो तभी लौटे जब उनका शो फ्लॉप हुआ। इसलिए सुनील भी सेल्फिश हैं। सुनील को मीडिया के सामने बोलना चाहिए। उन्हेंऔर बोलना चाहिए। उन्होंने बस ट्विटर पर एक छोटा सा मैसेज लिख दिया।'

एहसान ने ये भी कहा कि उन्हें लगता है कि सुनील कपिल के शो में वापस लौटेंगे।

क्या बंद होगा कपिल शर्मा का शो?



कपिल शर्मा की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। रोज उनके सामने एक नई मुश्किल आ जाती है। सुनील ग्रोवर से उनकी लड़ाई अभी सुल्झी भी नहीं थी कि अब कपिल के सिर पर एक और मुसीबत आन पड़ी है।
ड-डे की खबर के मुताबिक 'द कपिल शर्मा शो' बंद हो सकता है। कहा जा रहा है कि चैनल कपिल और सुनील की लड़ाई से खुश नहीं हैं और शो को बंद करने की सोच रहा है।

दरअसल शो का कॉन्ट्रैक्ट अगले महीने खत्म हो रहा है और इसके रिनीवल की डील 106 करोड़ की है। सुनील और कपिल की लड़ाई से ना ही सिर्फ शो को, बल्कि चैनल को भी काफी नुकसान हुआ है। शो की टीआरपी भी लगातार गिर रही है। इन्हीं सब के चलते चैनल वाले शो के रिन्यूअल पर विचार कर रहे हैं

दोनों की लड़ाई के चलते शो पर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज का आना भी कम हो गया था जिसके कारण कपिल को शूट कैंसिल करना पड़ा था। शूट को कैंसिल कर कपिल अपनी आने वाली फिल्म 'फिरंगी' की शूटिंग करने बिकानेर चले गए हैं।

MP Sab Kuch