Thursday, 9 March 2017

दिल्ली के सरकारी स्कूल: पढ़ भी नहीं पाते हैं छठी क्लास के छात्र



दिल्ली के सरकारी स्कूलों में दो लाख से अधिक छात्र छठी क्लास में पढ़ते हैं। इनमें आधे से ज्यादा किताब भी ठीक से पढ़ नहीं पाते हैं। यह दावा किसी और ने नहीं बल्कि दिल्ली सरकार की एक रिपोर्ट में किया गया। जून 2016 में दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने रिपोर्ट में दावा किया कि स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी के चलते शिक्षा का स्तर लगातार गिर रहा है।

इसे सुधारने के लिए दिल्ली सरकार ने नगर निगम समेत सभी सरकारी स्कूलों गेस्ट टीचर्स की नियुक्ति की थी। इसके बाद भी शिक्षा के स्तर में कोई सुधार नहीं आया।   इंडियास्पेंड की हाल ही में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी के सरकारी स्कूलों में तैनात गेस्ट टीचर्स को सरकारी टीचर्स के मुकाबले 42 फीसदी कम सैलरी मिलती है। इसके अलावा ऐसे शिक्षकों को पेंशन और छुट्टी वाले दिन मिलने वाली सैलरी का लाभ भी नहीं मिलता है।

बीमार होने या स्कूल में लंबी छुट्टी होने पर भी पैसा काटा जाता है। ऐसे में ये गेस्ट टीचर्स केवल खाना-पूर्ति के नाम पर स्कूलों में पढ़ाने के लिए जाते हैं। दिल्ली की साक्षरता दर 86 फीसदी है, लेकिन जब आधे से ज्यादा बच्चों को ठीक से पढ़ना नहीं आता हो, तो यह गंभीर चिंता का विषय है। ऐसा नहीं है कि ये हाल केवल दिल्ली का हो। देश के अन्य राज्यों के हालात भी ऐसे हैं।

इन राज्यों में, छह में एक शिक्षक का पद खाली है। देश के सभी स्कूलों में करीब 26 करोड़ बच्चे पढ़ते हैं। इनमें आधे से ज्यादा बच्चे सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करते हैं। दिल्ली में शिक्षकों की कमी होना ताज्जुब की बात है, क्योंकि यह देश का सबसे धनी राज्य भी है।  दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले हर छात्र पर सरकार राष्ट्रीय औसत से 66 फीसदी कम खर्च करती है। 2014-15 में दिल्ली सरकार ने प्रत्येक छात्र पर 3,852 रुपये खर्च किए थे, जबकि अन्य प्रदेशों में 11,252 रुपये खर्च किए गए थे।

दिल्ली में शिक्षकों को नौकरी पर रखने की प्रक्रिया इतनी जटिल है कि अब कई प्रदेशों में इस तरह की प्रक्रिया को हटा दिया गया है। लेकिन दिल्ली राज्य में इसका अभी भी पालन हो रहा है।

इस प्रक्रिया पर नजर डालने पर पता चला कि दिल्ली में अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति करता है। इस बोर्ड के पास कई विभागों में नियुक्ति करने का अधिकार है।

वहीं अन्य राज्यों में वहां का शिक्षा विभाग ही शिक्षकों की नियुक्ति करता है। इस तरह से नियुक्ति प्रक्रिया काफी लंबी और थकाऊ हो जाती है। कई बार इसमें दो साल तक का समय लग जाता है, जिससे कई बार अभ्यार्थी की दूसरी जगह नौकरी लग जाती है।





















MP Sab Kuch

जिन प्राइवेट स्कूलों में अप्रत्याशित परीक्षार्थी बढ़े हैं, उनके खिलाफ हो एफआईआर : कलेक्टर

 
 ग्वालियर। जिन प्राइवेट स्कूलों की 10वीं व 12वीं कक्षा में परीक्षार्थियों की संख्या अप्रत्याशित रूप से बढ़ी है, उनकी जाँच संबंधित एसडीएम भी करें। यह जाँच एक हफ्ते में पूर्ण कर दोषी स्कूल प्राचार्यों और संचालकों के खिलाफ एफआईआर कराई जाए। साथ ही स्पष्टीकरण का जवाब संतोषप्रद न होने पर मान्यता अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जाए। यह निर्देश कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने अंतरविभागीय समन्वय बैठक में दिए। 
मंगलवार को यहाँ कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुई बैठक में डॉ. गोयल ने सभी एसडीएम को हिदायत दी कि संबंधित संकुल प्राचार्यों से दस्तावेज लेकर प्राइवेट स्कूलों में अप्रत्याशित रूप से बढ़े विद्यार्थियों के कारणों की बारीकी से जाँच करें। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले में ऐसे 51 विद्यालय सामने आए हैं, जिनमें बोर्ड कक्षाओं में 50 से 400 प्रतिशत तक विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है। 
कलेक्टर ने बैठक में यह भी साफ किया कि इस बार की हाईस्कूल व हायरसेकेण्ड्री बोर्ड परीक्षाओं में हर केन्द्र पर जिला व खण्ड स्तरीय अधिकारी सम्पूर्ण परीक्षा के दौरान मौजूद रहेंगे। साथ ही संबंधित एसडीएम व तहसीलदार भी केन्द्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। किसी केन्द्र पर नकल होते पाई जाने पर केन्द्राध्यक्ष समेत ये सभी अधिकारी भी जवाबदेह होंगे।
सीएम हैल्पलाईन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिन अधिकारियों के एल-4 स्तर के अधिक आवेदन लंबित हैं, उनके खिलाफ  कार्रवाई के लिये विभागीय प्रमुख सचिव को लिखा जायेगा। साथ ही इन्हें मुख्यालय छोडऩे की अनुमति नहीं मिलेगी।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नीरज कुमार सिंह व अपर कलेक्टर रूचिका चौहान सहित जिले के सभी एसडीएम व विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। 





न बैण्ड, न बाराती फिर हुई अनोखी शादी, रिश्तेदार जुटे और 17 मिनट में हो गयी शादी

 
 ग्वालियर. न दहेज का टेंशन और न ही पंगत की चिन्ता, न बैण्ड बाजा और न ही बाराती और न मण्डप सजा कर फेरों कवायद हुई दोनों पक्षों के रिश्तेदार जुटे और दूल्हा दुल्हन 17 मिनट में पति पत्नी बन गये। 
अनोखी शादी गुरूजी के आदेश से हुई
मुरैना से सटे जौरा खुर्द में एक अनोखी शादी कराई गयी और इस शादी में न रस्मोरिवाज का झंझट पाला गया न ही दहेज के लेनदेन की बात हुई और बस गुरू रामपाल का आदेश हुआ दुल्हा अपने परिजन के साथ दुल्हन के घर पहुंच गया पण्डाल में दोनो पक्षों एकत्र हुए, 17 मिनट के अन्दरर समाज को साक्ष्ी मानकर दूल्हा दुल्हन ने एक दूसरे को पति पत्नी  मान लिया। मुरैना के जौरा खुर्द निवासी कृष्णा और भिण्ड अटेर के ब्रजेश की शादी इस अनोखे तरीके संपन्न हुई इस शादी में किसी भी तरह की कोई फि जूल खर्ची नहीं की गयी। 
बिन फेरे हम तेरे 
दुल्हन के हाथों मेंहदी रची न दूल्हा सेहरा बांध कर बरात के साथ घोड़ी पर चढ़कर आया। दुल्हन के घर पर मंडप भी नहीं सजाया गया और न ही कन्यादान और फेरों जैसी दर्जनों रस्मों में रात भर का वक्त खर्च किया गया।  दूल्हा.दुल्हन सादा कपड़ों में गुरु जी की तस्वीर के सामने बैठेए और दोनों पक्षों के बुजुर्गों ने एक सफेद फेंटे से उन्हें रिश्ते के गठबंधन में बांध दिया।  पूरे समाज के सामने एक दूसरे को पति.पत्नी स्वीकार करने के बाद दूल्हा.दुल्हन को गुरू आश्रम का जल पीने को दिया गया। इसके बाद दोनों ने अपने गुरू का आशीर्वाद लिया।  ब्रजेश व कृष्णा पति.पत्नी बन गए तो दोनों पक्षों के बुजुर्गों ने उन्हें आशीर्वाद देकर समाज के सामने पेश कर दिया। ब्रजेश अपनी पत्नी कृष्णा को हाथ थाम कर मं के नीचे जमा समाज के बीच ले गयाए और समाज ने उन दोनों को सुखी दाम्पत्य का आशीर्वाद दिया।



MP Sab Kuch

बिके नहीं पड़ाव थाना प्रभारी

 
 
ग्वालियर पुलिस में भी ईमानदार अधिकारियों की कमी नहीं है। बीती रात्रि का किस्सा है अवैध रूप से पत्थर, गिट्टी का खनन कर उनका परिवहन कर उत्तरप्रदेश ले जाने वाले तीन ट्रकों को पड़ाव थाना प्रभारी ने पकड़ लिया। इन ट्रकों में क्षमता से अधिक तीन गुना वजन की गिट्टियां तिरपाल ढककर ले जाई जा रही थी।
पड़ाव थाना प्रभारी संतोष यादव की नजर पड़ी और उन्होंने इन ट्रकों को एक-एक कर रोका तो ट्रक वालों ने छोडऩे के एवज में लंबी-चौड़ी पेशकश भी की लेकिन ईमानदार थाना प्रभारी यादव ने ट्रकों को पकडक़र, खनिज विभाग को मामला सौंप दिया। पूरे शहर में इस बात की चर्चा है कि कोई और थाना प्रभारी होता तो ट्रकों का अता-पता ही नहीं चलता लेकिन पड़ाव थाना प्रभारी संतोष यादव ने वाकई अपनी कर्तव्य परायणता व ईमानदारी का परिचय देकर वरिष्ठ अधिकारियों का दिल जीत लिया है। पड़ाव थाना प्रभारी को अब उनके थाने के लोग पत्रकार मित्र मंडली सिंघम भी कहने लगे हैं। वास्तव में उनको इस ईमानदारी भरे कार्य के लिये बधाई, क्योंकि खनिज सम्पदा का अवैध कारोबार रोका जाना अब बेहद जरूरी है।
 
 
 
 

Breaking News: यूपी एसटीएफ के हत्थे चढ़े दो और आईएसआईएस संदिग्ध


टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक लखनऊ एनकाउंटर मामले में  यूपी एटीएस ने दो और लोगों को किया गिरफ्तार










 MP Sab Kuch

रेप करने में रहा नाकाम, तो सनक में महिला को जिंदा जलाया


 

  छत्तीसगड़ के कोरबा जिले में बलात्कार की कोशिश में नाकाम होने पर एक 30 वर्षीय महिला को आग लगा कर मार डाला। हैवानियत की हदें पार करने वाला और कोई नहीं महिला का देवर है, जिसकी अपनी भाभी पर लंबे समय से गंदी नजर बनी हुई थी। मीडिया की खबरों के मुताबिक महिला ने जब सनकी का विरोध किया तो उसने मिट्टी का तेल डालकर उसपर आग लगा दी। इस वजह से पीड़िता की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को कोरबा से करीब 15 किलोमीटर दूर इस दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नही था। इसी का फायदा उठाते हुए 25 वर्षीय रमेश पटेल, जो कि महिला के पति का रिश्ते में भाई लगता था, घर में आया और महिला के साथ जबरदस्ती करने लगा। जब भाभी ने इसका विरोध किया तो दोनों में झड़प हो गई। गुस्साए देवर ने पहले तो भाभी की पिटाई की और फिर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। चीखें सुनाई पड़ने पर पड़ेसी इक्कट्ठा हो गए और पिड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया, महिला 70% तक जल चुकी थी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया की महिला की मृत्यु होने से पहले उसका बयान ले लिया गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले का तफ्तीश में जुट गई है।


MP Sub Kuch


मप्र में भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में हुआ ब्लास्ट, 15 घायल, कोच में हुआ छेद

 
 
 
 
शाजापुर. भोपाल से 120 किमी दूर कालापीपल में जबड़ी स्टेशन के पास मंगलवार की सुबह भोपाल-उज्जैन पैसेंजर (59320) ट्रेन की बोगी में जबरदस्त विस्फोट हुआ इसमें 12 लोग घायल हुए है अभी तक ब्लॉस्ट के कारण का पता नहीं चल सका है। लेकिन कोच में बड़ा छेद हो गया है यह विस्फोट ट्रेन की सामान्य बोगी मेें हुआ है। 
बम की सूटकेस होने की संभावना
जीआरपी एसपी कृृष्णा वेणी ने शुरूआती जांच में शॉर्ट सर्किट की वजह से विस्फोट होने की बात कही है, लेकिन सूटकेस में विस्फोटक सामग्री होने के संकेत भी दिये है। अभी तक सही वजह का पता नहीं चल पाया है अभी जांच जारी है। भोपाल रेल डिवीजन के पीआरओ आईए सिद्दकी  ने बताया है कि घायल पैसेजर्स को कालापीपल के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है मेंडीकल टीम भी भेजी गयी है, फिलहाल  ब्लास्ट सुबह लगभग 10 बजे हुआ है शाजापुर से डॉग स्क्वॉड घटनास्थल के लिये रवाना किया गया है। भोपाल से बम निरोधक दस्ता भी पहुंच गया है एसपी मोनिका शुक्ला मौके पर पहुंच गयी है। मप्र के गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह  ने जांच के आदेश दे दिये है, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि एसपी और कलेक्टर घटनास्थल पर पहुंच गये है। एटीएस और फॉरेसिंक टीम जाच कर रही है, मैं इस घटना पर नजर रख रहा हूं।
घबराहट में कुछ लोग कोच से कूदे, ब्लास्ट क्यों हुआ, लोग ने बताई तीन वजहें
आईविटनेस ने बताया कि ब्लास्ट के बाद डिब्बे में अफरा.तफरी मच गई। कुछ लोग ट्रेन से कूद गएए जिसकी वजह से उन्हें चोटें आईं। इनमें कुछ बुजुर्ग भी शामिल थे। ब्लास्ट की आवाज सुनकर कुछ लोगों चेन खींचकर ट्रेन को रोका।
इस घटना के बाद पहले खबर आई कि ब्लास्ट मोबाइल की बैटरी के फटने की वजह से हुआ। बाद में खुद जीआरपी ने इसकी वजह शॉट सर्किट बताई। फिर खबर आई कि ब्लास्ट एक सूटकेस में हुआ।





MP Sab Kuch