Thursday, 11 May 2017

Aircel 76 रुपये में दे रहा है 1GB डाटा

 
जियो के साथ डाटा वार में एयरसेल ने नया ऑफर पेश किया है। वैसे तो जमाना अब 4जी का चल रहा है लेकिन अधिकतर यूजर्स के पास 3जी हैंडसेट्स हैं। यदि आप भी उन लोगों में शामिल हैं तो एयरसेल का यह नया डाटा ऑफर आपके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

क्या है एयरसेल का नया डाटा ऑफर ?

दरअसल एयरसेल ने ऐप बेस्ड रिचार्ज के ऑफर पेश किए हैं। कंपनी एयरसेल ऐप डाउनलोड करने पर 100 एमबी 3जी डाटा फ्री में दे रही है। इसके अलावा  86 रुपये के रिचार्ज पर फुल टॉकटाइम और 100 एमबी 3जी डाटा मिल रहा है।

वहीं 76 रुपये के रिचार्ज पर फुल टॉकटाइम के साथ 1 जीबी 3जी डाटा मिलेगा जिसकी वैधता 10 दिनों की होगी। बता दें कि यह ऑफर केवल एयरसेल के ऐप से ऑनलाइन रिचार्ज पर ही मिलेगा। इसके अलावा एयरसेल ऐप से 50 रुपये या इससे ज्यादा के रिचार्ज पर 100 एमबी डाटा फ्री में मिलेगा।


MP Sab Kuch

Monday, 8 May 2017

बीजेपी MLA की बदसलूकी पर रो पड़ीं महिला IPS, माफी मांगने से इनकार

 
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के विधानसभा क्षेत्र में पुलिस अधिकारी के बदतमीजी का वीडियो वायरल हो रहा है। महिला आईपीएस चारु निगम से बदसलूकी करने वाले बीजेपी के नेता डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल हैं। राधा मोहन ने उन्हें ऐसी फटकार लगाई कि वे लोगों के सामने ही भावुक होकर रो पड़ीं। इस पर उनका विरोध किया जा रहा है, लेकिन राधा मोहन ने माफी मांगने से इनकार कर दिया है। 
दरअसल, देशी और अंग्रेजी शराब की दुकान बंद कराने की मांग लेकर प्रदर्शन कर रहे लोग अचानक हमलावर हो गए। जाम खत्म कराने गई पुलिस पर नाराज लोगों ने पथराव कर दिया जिसमें सीओ गोरखनाथ (आईपीएस) चारु निगम जख्मी हो गईं।

इस बीच मौके पर पहुंचे राधा मोहन बड़े अधिकारी से मामले पर बातचीत करने लगे। लेकिन जैसे ही अधिकारी चारु निगम ने बीच में बोलना चाहा, तो उन्होंने उन्हें बुरी तरह सुनाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि तुम मुझे मत बताओ, मैं आपसे बात नहीं कर रहा हूं...चुप रहो तुम... बर्दाश्त के बाहर मत जाओ। राधा मोहन के इस व्यवहार से चारु निगम काफी आहत हुईं और उनकी मौके पर ही आंखे नम हो
गईं।

अधिकारी से इस व्यवहार पर राधा मोहन ने कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक उन्होंने कहा कि वे सीनियर से बात कर रहे थे, लेकिन महिला अधिकारी ने बीच में बोलना शुरू कर दिया। पुलिस जाम साफ करवा रही थी, लेकिन बूढ़ी, गर्भवती महिलाओं पर लाठीचार्ज करने का क्या मतलब बनता है। बता दें कि ये मामला रविवार का है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।


MP Sab Kuch


अब तो कमरों से बाहर निकलो निगम अधिकारियों

 
गत दिनों एक स्कूटी सवार को सांडों की लडाई के बीच फंसने से हुई मौत बीती रात फिर सांड द्वारा भाई बहन को घायल करने के बाद भी आवारा जानवर और कुत्ते सडक़ों की शोभा बढ़ा रहे हैं। वहीं निगम के अधिकारी एसी कमरों में बैठकर योजनाएं बना रहे हैं। इन अधिकारियों को महानगर की वास्तविकता का पता ही नहीं चलता और ना ही यह अधिकारी सोशल मीडिया से जुडे हैं और ना ही समाचार पत्रों का वाचन करते हैं। 
अधिकारियों के सुध नहीं लेने के बाद जिले के मुखिया को कहना पडा कि आवारा जानवरों को अभियान चलाकर पकडा जाए। इसके बाद भी किसी अधिकारी ने सुध नहीं ली और एक और युवक आवारा सांड का शिकार हो गया। दरबारीलाल का निगम के मुखिया सहित अधिकारियों से अनुरोध है कि सुबह से लेकर शाम तक गर्मी में जहां जनता त्रस्त है वहीं वह भी कुछ समय तो सडक़ों पर दें तो निगम की स्थिति बहुत कुछ सुधर जाएगी। महानगर में अनेक सडक़ों पर खुले पड़े गटर भी दुर्घटनाओं के कारक हैं। इतना ही नहीं कई अधिकारी वरिष्ठ अधिकारी भी इन सडक़ों पर निकलते हुए इन्हें भी देखते हैं लेकिन कोई भी उसकी भी सुध नहीं लेता है। मेरा फिर निगम अधिकारियों से अनुरोध है कि थोडा सा समय जनता को सडक़ पर आकर दें । अन्यथा जनता उन्हें समय आने पर जबाब देगी।


MP Sab Kuch

टोल प्लाजा पर बिना रूके ही कटेगा टोल टैक्स, टैक्स सेंसर के माध्यम से कटेगा टैक्स

इन्दौर. नेशनल और स्टेट हाईवे के टोल प्लाजा पर वाहन चालाको को लाइन में लगकर टैक्स नहीं चुकाना होगा। न कैश देना होगा और न स्लिप के लियं इंतजार करना होगा। वाहनों पर फास्टैग स्टीकर लगा होने से टोल प्लाजा पर टैक्स सेंसर के जरिये ऑटोमैटिक कट जायेगा। यह फास्टैग स्टीकर एक जुलाई से बेची जाने वाली कार और अन्य बड़े निजी व कॉमर्शियल वाहनों में लगा हुआ मिलेगा। हालांकि पुराने वाहन भी इस स्टीकर को लगवा सकेंगे। इसके कारण टोल टैक्स बैरियर में 10 प्रतिशत रियायत मिलेगी। 
फास्टैग स्टीकर इस तरह करेगा काम 
फास्टैग स्टिकर रेडियो फ्रीक्वेंसी व्हीकल आईडेंटिफिकेशन तकनीक पर आधारित होगा। स्टीकर लगा वाहन जैसे ही फास्टैग लेन से गुजरेगा, वहां लगा रेडियो फ्रीक्वेंसी रीडर पढ़ लेगा कि वह कौन सी गाड़ी है और उसके हिसाब से वह तुरंत टोल टैक्स काट लेगा। यह स्टीकर टोल प्लाजा और कुछ बैंकों से मिल सकेगा। इसे प्रीपेड मोबाइल की तरह रिचार्ज किया जा सकेगा।
करोड़ों रूपये का पेट्रोल-डीजल बचेगा
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने कुछ समय पहले कहा था कि देश में टोल प्लाजा पर वाहनों की कतार लगने से हर साल 86 हजार करोड़ का ईंधन व्यर्थ में जल जाता है। इसलिए सरकार ऑटोमैटिक टोल कलेक्शन पर जोर दे रही है। फास्टैग स्टीकर व्यवस्था होने के बाद भी बहुत कम वाहन में इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। नए वाहनों में इसके लगे होने यह कतारें खत्म होंगी। करोड़ों का डीजल बचेगा और लोगों को सुविधा भी मिलेगी।
यह सिस्टम जल्द शुरू किया जायेगा 
सरकार ने नए वाहनों में 1 जुलाई से फास्टैग स्टीकर लगाने के लिए ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इस पर फाइनल नोटिफिकेशन जारी करते हुए व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। मौजूदा गाड़ियों के लिए भी यह स्टीकर टोल प्लाजा सहित टाइअप किए हुए बैंकों में उपलब्ध होता है।
डॉ एमपी सिंह, आरटीओ



MP Sab Kuch

नीट एग्जाम में कपड़े उतरवा कर ली तलाशी, तब एग्जाम दे पायें

ग्वालियर. देशभर के मेडीकल और डेंटल कॉलेजों में एडमिशन के लिये नेशनल इलिजबिलिटी इंट्रेस टेस्ट (नीट) के एग्जाम हॉल में प्रवेश से पहले स्टूडेंट्स की कड़ी तलाशी ली गयी और कुछ की चैकिंग तो पेंट शर्ट उतरवा कर की गयी । ग्वालियर के 9 एग्जाम  सेंटर्स पर स्टूडेंट्स को मेटल डिटेक्टर कीजांच से भी गुजरना पड़ा। गौरतलब है कि सीबीएसई के इस एग्जाम केलिये ड्रेस कोड पहले ही तय कर दिया गया है। 
6 हजार छात्र परीक्षा देंगे 
नीट एक्जाम ग्वालियर में 9 सेंटर पर आयोजित हो रहा है,  इसमें करीब 6ए435 स्टूडेंट्स इसमें शामिल हो रहे हैं। एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स के लिए सीबीएसई ने ड्रेस कोड लागू किया है। इसमें स्टूडेंट्स को हिदायत दी गई थी कि वो जूते,  फुल आस्तीन वाली शर्ट,  लॉकेट, घड़ी, चश्मा, हेयर क्लिप,  रबर बैंड,  चूड़ी, धूप वाले चश्मे, पर्स और एटीएम कार्ड लेकर नहीं आएं। इसी प्रकार बुर्का, साड़ी, ताबीज, ब्रेसलेट और कृपाण पहनकर एग्जाम नहीं दे सकते,  यहां तक कि स्टूडेंट्स को अपना पेन तक लाने की इजाजत नहीं है। उन्हें एग्जाम सेंटर पर ही विशेष पेन दिया गया,  जो बाजार में नहीं मिलता। एग्जाम के बाद स्टूडेंट्स से पेन वापस ले लिए गए। सीबीएसई की सख्त हिदायतों के चलते स्टूडेंट्स तय ड्रेस कोड में ही आए,  इसके बावजूद उनकी कड़ाई से चैकिंग की गई,  इसके बाद ही उन्हें एक्जाम हॉल में घुसने दिया गया। यहां तक कि कई स्टूडेंट्स की शर्ट.पेंट तक उतरवाकर चैकिंग की गई। एग्जाम का शैड्यूल सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक का है, लेकिन एग्जाम सेंटर पर 7.30 से 9.30 तक स्टूडेंट्स को प्रवेश दिया गया।
इन सेंटर्स पर हुआ एग्जाम 
ग्वालियर में प्रगति विद्या पीठ,  केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक.2 व 3,  लिटिल एंजेल्स हाई स्कूल,  ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल,  देहली पब्लिक स्कूल, विक्रांत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट,  देहली पब्लिक अकादमी व आर्मी पब्लिक स्कूल में हैं।
देश में 12 लाख छात्र  दे रहे हैं एग्जाम
पूरे देश में नीट एग्जाम के 104 शहरों में सेंटर हैं। इसमें करीब 11.35 लाख स्टूडेंट्स एग्जाम दें रहे हैं। बीते साल 8 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था।इस बार नीट की परीक्षा हिंदी,  अंग्रेजी,  असमिया,  बांग्ला,  गुजराती, कन्नड़,  मराठी, ओड़िया,  तमिल और तेलुगु भाषा में भी आयोजित की जा रही है।


MP Sab Kuch


बीएसएफ में चयनित 57 प्रतिशत अधिकारियों ने ज्वाइन करने से किया इंकार, 522 पद खाली

नई दिल्ली. बीएसएफ में असिस्टेंट कमाण्डेंट के पर चयनित 57 प्रतिशत अधिकारियों ने फोर्स क नौकरी करने से मना कर दिया है पाक से लगी सीमा की रखवाली करने वाली इस फोर्स में पहले ही लगभग 10 प्रतिशत पद खाली पड़े हुए है। जानकारी के अनुसार 2015 में हुई यूपीएससी एग्जाम में कुछ 28 लोग बीएसएफ के लिये सिलेक्ट हुए थे। इन्हें 2017 में बतौर असिस्टेंट कमाण्डेंट ज्वाइन करना था लेकिन 16 लोगों ने नौकरी करने से मना कर दिया, हो सकता है कि आने वाले समय में यह लोग किसी भी पैरामिलिट्री फोर्स के एग्जाम में न बैठ पायें। फिर भी इन्होंने ज्वाइन करने से इंकार किया है। 
2013 में 110  में से केवल 69 ने  ज्वाइन किया
बीएसएफ पिछले कुछ समय से सिलेक्शन के बावजूद अफसरों के ज्वाइन न करने की समस्या से जूझ रही है। 2014 में 31 लोग सिलेक्ट हुए थे। लेकिन साल 2016 में इनमें से सिर्फ 17 ने ही ज्वाइन किया। वहीं, 2013 में सिलेक्ट 110 लोगों में से 69 ने ज्वाइन किया। लेकिन ट्रेनिंग के दौरान 15 फिर छोड़कर चले गए।
सीआईएसएफ है पहली पसंद बीएसएफ नहीं
नौकरी ज्वाइन न करने वाले विवेक मिन्ज ने कहा, बीएसएफ उनकी पहली पसंद नहीं है। अगर सीआईएसएफ में चुने जाते तो ज्वाइन कर लेते। मेरा टारगेट आईएएस बनना है।सीआईएसएफ में पोस्टिंग शहरों में रहेगी। इससे आगे की पढ़ाई करने में आसानी होगी।  वहीं,  एक कैंडिडेट ने आशंका जताई कि बीएसएफ में प्रमोशन में रोड़े अटकाए जाते हैं। नौकरी छोड़ने वाले पंजाब के एक शख्स ने कहा कि लोगों की नजरों में आर्मी की इज्जत बीएसएफ के जवान से ज्यादा होती है। दूसरे ने कहा कि लड़का खोज रहे परिवार की पहली पसंद भी आर्मी वाला होता हैए बीएसएफ का जवान नहीं।


MP Sab Kuch


अमेरिका में बजा 'बाहुबली 2' का डंका, 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर रच दिया इतिहास

एस एस राजामौली की हालिया रिलीज फिल्म 'बाहुबली 2' रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाती जा रही है। जहां ये 1000 करोड़ की कमाई करके पहली भारतीय फिल्म बन चुही है वहीं उत्तर अमेरिका में इस फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। वहां इतनी कमाई करने वाली ये पहली भारतीय फिल्म बन गई है।
टेड एनालिस्ट और फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ''बाहुबली 2' उत्तर अमेरिका में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। सारे रिकॉर्ड धाराशायी हो गए हैं।
बता दें कि 'बाहुबली 2' ने भारत में 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई की जबकि विदेश में इस फिल्म ने 200 करोड़ कमाए हैं। फिल्म के शो अभी भी हाउसफुल जा रहे हैं जिसके बाद लग रहा है कि फिल्म 1500 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर सकती है।

'बाहुबली 2' में प्रभास, राणा डग्गुबती, अनुष्का शेट्टी, सत्याराज, नसर और रमैया कृष्णन जैसे कलाकार हैं।


MP Sab Kuch