Monday, 26 June 2017

नमाजियों ने फूंका पाकिस्तान का पुतला








ईद उल फितर के मुक्कद्दस मौके पर सोमवार को आगरा में मुस्लिम समाज के लोगों पाकिस्तान का पुतला फूंका। इसके साथ ही मुस्लिम समाज के लोगों ने सीमा पर भारतीय सेना के जवानों की शहादत का बदला लेने की अपील भी भारत सरकार से की है। 

आगरा में तोता के ताल पर सोमवार को ईद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोग एकत्र हुए। यहां सभी ने अपने हाथों पर काली पट्टी बांध के पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की और इसके बाद पुतला फूंक दिया।

इस दौरान युवकों ने कहा कि मुस्लिम समाज पाकिस्तान सीमा पर हो रही भारतीय सेना के जवानों की शहादत से दुखी है। ऐसे में हम लोगों ने ईद न मनाने का फैसला लिया है। मुस्लिम युवकों का कहना है जब तक केंद्र सरकार पाकिस्तान से जवानों की शहादत का बदला नहीं ले लेती, तब तक मुस्लिम समुदाय ईद नहीं मनाएगा।





MP Sab Kuch

भोपाल में लोगों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर अदा की नमाज



मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के ईदगाह में कुछ लोगों ने काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज अदा की. ईदगाह पर करीब एक लाख लोग नमाज अदा करने के लिए जमा हुए थे. इनमें शामिल चुनिंदा लोग लोगों ने हाथ में काली पट्टी बांधी थी.

जानकारी के अनुसार, लोगों ने मुस्लिमों पर अत्याचार होने का आरोप लगाते हुए नमाज के वक्त काली पट्टी बांधकर विरोध किया. बताया जा रहा है कि काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करने की देशव्यापी अपील की गई थी.

सीएम शिवराज की अनुपस्थिति में भाजपा अध्यक्ष पहुंचे ईदगाह

प्रदेशभर में ईद का त्योहार बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. ईदगाह पर बडी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ईद की विशेष नमाज अदा की और देश-प्रदेश में अमन चैन की दुआ की.

ईद की नमाज अदा कर लौटे लोगों का सीएम की अनुपस्थित में प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने फूलों से स्वागत किया. नंदकुमार सिंह चौहान के साथ सांसद आलोक संजर, कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह, महापौर आलोक शर्मा, फिल्म अभिनेता रजा मुराद समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

नंदकुमार सिंह चौहान ने बच्चों को 100-100 रुपए की ईदी भी दी. ईदगाह पर हर बार की तरह इस बार सीएम के नहीं आने से लोगों में मायूसी भी थी.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

ईदगाह पर सुरक्षा के साथ ट्रैफिक के व्यापक इंतजाम किए गए. बड़ी-बड़ी इमारतों पर पुलिस जवानों को तैनात किया गया. शहरभर में आरएएफ के साथ पुलिस की बड़ी संख्या में जवान तैनात थे.

ईदगाह पर नमाज अदा करने के बाद रॉकेट आसमान की जगह जमीन पर फट गया. नमाज अदा कर बैठे लोगों में कुछ समय के लिए मामूली अफरा-तफरी मची. लेकिन कुछ ही देरी में स्थिति सामान्य हो गई.





MP Sab Kuch

कॉलेज फीस के साथ नहीं देनी होगी परीक्षा फीस







दिल्ली विश्वविद्यालय में अंडर ग्रेजुएट (स्नातक) स्तर के दाखिले की फीस के दौरान परीक्षा फीस नहीं देनी होगी। डीयू प्रशासन ने इस बार कॉलेजों को दाखिला फीस के साथ परीक्षा फीस नहीं लिए जाने का आदेश दिया है। पिछले साल से कॉलेजों में दाखिले फीस के साथ ही परीक्षा फीस लेने की शुरुआत की गई थी। 

डीयू अधिकारियों के अनुसार ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि वह चाहते हैं कि पहले छात्र दाखिला लेकर स्थिर हो जाएं। उसके बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू हो। क्योंकि दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू होने में काफी समय है लिहाजा परीक्षा फीस बाद में भी ली जा सकती है। वहीं इस बार डीयू ने दाखिला फीस के लिए पूल फीस सिस्टम की शुरुआत की है। इस सिस्टम के तहत एक कॉलेज में दाखिला लेकर यदि किसी छात्र ने फीस चुका दी और वह अगली कट ऑफ में दाखिला रद्द कराकर दूसरे कॉलेज में जाना चाहता है तो उसे कुछ ही राशि का भुगतान करना होगा। मसलन किसी कॉलेज में किसी कोर्स की फीस 5000 हजार है और किसी दूसरे कॉलेज में उस कोर्स की फीस 6000 है तो उसे केवल एक हजार का भुगतान करना होगा। अगर फीस कम है तो फीस वापस कर दी जाएगी।

ऐसे में दाखिले के समय परीक्षा फीस लेते हैं तो दाखिला रद्द कराने पर परीक्षा फीस वापस करने में भी दिक्कत होगी। यह परेशानी इसलिए भी बढ़ेगी क्योंकि अच्छे कॉलेज और कोर्स के लिए छात्र लगातार एक कॉलेज से दाखिला रद्द कराकर दूसरे कॉलेज में दाखिला लेते रहते हैं। मालूम हो कि पहले यह व्यवस्था थी कि परीक्षा फॉर्म हर सेमेस्टर से पहले भरवाए जाते थे और परीक्षा फीस ली जाती थी। परीक्षा फॉर्म भरने के लिए छात्रों को काफी दिन दिए जाते थे लेकिन आखिरी समय तक कई छात्र परीक्षा फॉर्म नहीं भरते।





MP Sab Kuch

ट्रंप ने तोड़ी 212 साल पुरानी व्हाइट हाउस की परंपरा, नहीं दी इफ्तार पार्टी








अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में सालों से चली आ रही इफ्तार डिनर की परंपरा को तोड़ दिया है। व्हाइट हाउस में डिनर पार्टी रमजान के महीने में दी जाती थी। दिसंबर, 1805 में पहली बार पूर्व अमेरिका राष्ट्रपति थोमस जैफरसन ने इस इफ्तार डिनर की शुरूआत की थी। पहली इफ्तार डिनर पार्टी में राष्ट्रपति ने ट्यूनिशिया के राजदूत सिदी सोलमेन मेलीमेली को न्यौता दिया था। आज यानि सोमावर को दुनियाभर में ईद मनाई जा रही है।

212 सालों से चली व्हाइट हाउस में इफ्तार डिनर देने की प्रथा को समाप्त करने वाले मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सबको चौका दिया है। क्योंकि इससे पहले अमेरिका के सभी राष्ट्रपति ने इस प्रथा का परंपरानुसार पालन किया। यहां तक कि पिछले साल पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी इस प्रथा को आखिरी तक जारी रखा। 

व्हाइट हाउस से इतर शनिवार रात को जारी किये बयान से ये जानाकारी मिली कि अमेरिका में मौजूद मुसलमानों ने विश्व में रमजान के महीने को विश्वास और चैरिटी के लिए मनाया, लेकिन अब लोग ईद परिवार और दोस्तों के साथ भी मिलकर मनाते हैं। इफ्तार डिनर की प्रथा को पड़ोसी देशों की सहायता करने और मधूर रिश्ते बनाने के लिए सदियों से जारी की हुई थी।

इस डिनर में अमरीकी मुस्लिम समुदाय के अहम लोग शामिल होते थे। इसके साथ ही इसमें कांग्रेस सदस्य और मुस्लिम देशों के डिप्लोमैट भी शरीक होते थे। बता दें कि ट्रंप के मुस्लिम समुदाय के साथ जटिल रिश्ते हैं और इस फैसले से पूरा देश आश्चर्यचकित है।




MP Sab Kuch

Tuesday, 30 May 2017

80 साल की औरत के साथ हीरो ने दिया ऐसा सीन, जमकर उड़ा मजाक






एक्टिंग के मामले में कुछ स्टार्स कोई रिस्क नहीं लेते। इसी में एक नाम राजकुमार राव का भी है। राजकुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बहन होगी तेरी' के प्रमोशन में जुटे हैं। फिल्म के ट्रेलर से लग रहा है कि राजकुमार ने बेहतरीन अदाकारी की है।

इसी फिल्म का एक सीन खूब वायरल हो रहा है। ये एक ऐसा सीन है जिसमें राजकुमार राव 80 साल की एक बुढ़िया को लिपलॉक जैसा सीन करते नजर आएंगे। इस सीन को शूट करने में राजकुमार को 18 रीटेक देने पड़े थे।

फिल्म में 80 साल की औरत का किरदार कमलेश गिल ने निभाया है। इस सीन में राजकुमार उन्हें मुंह से सांस देने की कोशिश करते हैं। इस सीन में बार-बार राजकुमार को हंसी आ रही थी।

इस वजह से सीन बार-बार‌ बिगड़ जा रहा था। इसके चलते राजकुमार को 18 रीटेक देने पड़े। तब जाकर ये सीन ठीक से शूट हो पाया। सेट पर लोग राजकुमार राव का मजाक उड़ाकर कर रहे थे कि वो स्मूच कर रहे हैं।

फिल्म मेकर अजय पन्ना की ये फिल्म 9 जून को रिलीज होगी। ‌इस फिल्म में राजकुमार के साथ श्रुति हासन लीड रोल में नजर आएंगी। श्रुति इससे पहले अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गब्बर' इज बैक में नजर आईं थीं।



MP Sab Kuch

साड़ी में रवीना को देख रणवीर ने की थी ऐसी हरकत, अक्षय भी दंग रह गए






रवीना टंडन सफेद रंग की साड़ी में भीगी हुई खड़ीं थीं और रणवीर सिंह थे कि रवीना को एकटक घूरे ही जा रहे थे। रवीना से उनकी नजर हट ही नहीं रही थी। रणवीर की उन घूरती आंखों ने रवीना को असहज कर दिया और मजबूरन उन्हें वो कदम उठाना पड़ा जो वो बिल्कुल नहीं चाहतीं थीं....रवीना ने सेट पर मौजूद लोगों से कहकर रणवीर को सेट से बाहर निकलवा दिया था।

ये उन दिनों की बात है जब रणवीर कॉलेज में पढ़ते थे। उन्हीं दिनों रवीना टंडन और अक्षय कुमार अपनी एक फिल्म 'कीमत' के गाने 'दे दिया' की शूटिंग कर रहे थे। दोनों की केमेस्ट्री का मजा लोग फिल्म 'मोहरा' के गाने 'टिप टिप बरसा पानी' में ले ही चुके थे।उसी गाने में रवीना को देखने के बाद शायद रणवीर पागल से हो गए थे। जैसे ही उन्हें पता चला कि कॉलेज में रवीना और अक्षय एक गाने की शूटिंग कर रहे हैं, वो बिना देर किए ही वहां पहुंच गए।

इसका जिक्र रणवीर सिंह ने फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद के शो में किया था।वहां उन्होंने जैसे ही रवीना को देखा वो अपने होश खो बैठे....सफेद गीली साड़ी में लिपटी रवीना बेहद हॉट और सेक्सी लग रहीं थीं। रणवीर की नजरें थीं कि उनसे हट ही नहीं रहीं थीं।

रवीना पहले तो नजरअंदाज करती रहीं, लेकिन जब उन्होंने देखा कि रणवीर लगातार उन्हें घूर जा रहे हैं और वो भी मुंहे फाड़े, तो वो असहज हो गईं और सिक्योरिटी को बुलाकर कहा कि उस लड़के को बाहर निकाल दो।

बस फिर क्या था..रणवीर को उठाकर सेट से बाहर कर दिया गया। यह देख रणवीर का दिल टूट गया, लेकिन उनकी ये हरकत अक्षय कुमार का मन जीत ले गई।

अक्षय कुमार ने सारा नजारा देखा था। इसलिए जब उन्होंने रणवीर का मायूस चेहरा देखा तो वो उनके पास गए और उन्हें खुश करने की कोशिश की। साथ ही रणवीर के हेयरस्टाइल की तारीफ भी की।




MP Sab Kuch

चक्रवाती तूफान मोरा का प्रभाव, भारत में मानसून की दस्तक, केरल और उत्तरपूर्व में बारिश







बंगाल की खाड़ी में मौजूद चक्रवाती तूफान 'मोरा' बांग्लादेश के समुद्री तट से टकराने के बाद मानसून उत्तरपूर्व से होते हुए केरल पहुंच गया है। संभावना जताई जा रही थी कि दोपहर तक भारत के तटीय क्षेत्रों में ये अपना असर दिखाएगा, लेकिन चक्रवाती तूफान मोरा की तीव्र गति की वजह से मानसून पहले ही भारत के तटीय इलाकों तक पहुंच गया है। 
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पूर्वोत्तर के राज्यों समेत केरल में आज भारी बारिश होगी। साधारणत: मानसून पहले केरल पहुंचता है, लेकिन इसबार ये पूर्वोत्तर के राज्यों से होते हुए केरल पहुंचा है। मौसम वैज्ञानिकों ने मोरा की वजह से उत्तर पूर्वी राज्यों में 2.5 mm बारिश की संभावना जताई है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज दक्षिण असम, मेघालय, त्रिपुरा, और मिजोरम में भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल और नागालैंड में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही दक्षिण असम, मणिपुर, मेघालय और मिजोरम में 45 से 65 किलोमीटर की स्पीड से तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

अगले 3 दिन इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना




31
मई को असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम, नागालैंड, और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा अंडमान निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक और केरल के समुद्री तट पर भी भारी बारिश की संभावना है।

1 जून को भी मौसम में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसमें असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और केरल प्रभावित क्षेत्र होंगे।

2 जून को असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान निकोबार द्वीप, केरल में भारी बारिश होगी।




MP Sab Kuch