Tuesday, 30 May 2017

दोनों किडनियां फेल, हर तीसरे दिन डायलिसिस; ICU में तैयारी कर पास की परीक्षा



परीक्षा में सफलता न मिलने पर आत्महत्या जैसे संगीन कदम उठाने वाले छात्रों के लिए अंशुल गौतम प्रेरणा हैं. 12वीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास करने वाली अंशुल की दोनों किडनियां खराब हैं. तीन दिन में एक बार डायलिसिस करना पड़ता है और परीक्षा देने के लिए परिजन उसे आईसीयू से सेंटर तक ले जाते थे.

मध्यप्रदेश के शिवपुरी के अधिवक्ता अजय गौतम की बेटी अंशुल ने रविवार को घोषित सीबीएससी के 12वीं के नतीजें में 65 प्रतिशत अंक हासिल किए. अंशुल के फर्स्ट डिवीजन पास होने की सफलता माउंट एवरेस्ट फतह करने जैसी मुश्किलों से कम नहीं हैं.

दरअसल, दिसंबर 2016 में पढ़ाई करने के दौरान अंशुल के चेहरे पर अचानक सूजन आ गई. स्थानीय डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में किडनी में सूजन होने की बात कही, जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए नई दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल लेकर गए. वहां एक महीने से अधिक समय तक आईसीयू में भर्ती रहने के दौरान मेडिकल जांच में पता चला कि अंशुल की दोनों किडनियां फेल हैं.

अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान ही परीक्षा की तारीख घोषित हो चुकी थी. स्कूल प्रिंसिपल ने अंशुल के पिता को फोन कर एग्जाम ड्रॉप करने सलाह दी. बेटी की हालत देख पिता भी इस बात पर सहमत हो गए थे.

अंशुल इस बात के लिए कतई राजी नहीं थी. वह हर हालत में परीक्षा देने के लिए तैयार थी. अंशुल के पिता और आईटीबीपी में कमांडेंट चाचा रवि गौतम ने डॉक्टर से मशविरा किया तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया. उनका कहना था कि परीक्षा सेंटर तक जाना तो दूर आईसीयू से बाहर जाने की हालत भी नहीं है.

सर्जरी के बाद पहुंची परीक्षा देने

सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान अंशुल ने पढ़ाई जारी रखी. 25 जनवरी को उसकी एक सर्जरी भी हुई. 30 जनवरी को अस्पताल से छुट्टी हुई, तो वह दिल्ली से सीधे शिवपुरी पहुंच गई.

-अंशुल को सर्जरी के कारण लिखने में दिक्कत थी.
-सीबीएससी से राइटर के लिए आवेदन किया गया.
-अंशुल के आवेदन पर सीबीएससी ने मुहर लगा दी.
-परीक्षा से पहले डायलिसिस व अन्य चेकअप कराने के बाद परिजन परीक्षा केंद्र पर अंशुल को ले जाते थे
-जहां उसने राइटर की मदद से परीक्षा दी.

आईएएस बनना चाहती हैं अंशुल

अंशुल स्वस्थ होकर आगे लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर आईएएस बनना चाहती हैं. परीक्षा में असफल रहने वाले और कम अंक लाने वाले बच्चों द्वारा आत्महत्या जैसे कदम उठाने वाले बच्चों से उसका कहना हैं, ' परीक्षा जिंदगी का केवल एक पहलू है, जिंदगी और जिंदादिली बड़ी है.'



MP Sab Kuch

बाबरी केस: पढ़ें 12 आरोपियों पर किन-किन धाराओं में तय होंगे आरोप






6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में कारसेवकों द्वारा विवादित ढांचा गिराए जाने के आरोप में मंगलवार को वरिष्ठ बीजेपी नेताओं समेत विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के नेताओं पर सीबीआई की विशेष अदालत आरोप तय करेगी.

आज लालकृष्ण अडवाणी, उमा भारती, मुरली मनोहर जोशी, विनय कटियार, सधिवी ऋतंभरा समेत सभी 12 आरोपी आज कोर्ट में पेश होंगी.

इन्हें सीबीआई ने बनाया है आरोपी

लालकृष्ण अडवाणी, उमा भारती, मुरली मनोहर जोशी, विनय कटियार, साध्वी ऋतंभरा विष्णु हरि डालमिया, महंत नृत्य गोपाल दास, महंत राम विलास वेदांती, वैकुंठ लाल शर्मा उर्फ़ प्रेमजी, चम्पत राय बंसल, धर्म दस और सतीश प्रधान.

इसके अलावा विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) नेता अशोक सिंघल और आचार्य गिरिराज किशोर के खिलाफ भी मुकदमा चल रहा था, लेकिन इन दोनो की मृत्यु हो गई. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के विरुद्ध रायबरेली कोर्ट में ही मुकदमा चल रहा था, लेकिन राजस्थान के राज्यपाल बनाये जाने की वजह से उन्हें मुकदमें में फिलहाल राहत मिली हुई है.

इन धाराओं में आरोप होंगे तय

इन सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी के तहत आपराधिक साजिश, धारा 153-ए (विभिन्न वर्गो के बीच कटुता पैदा करना), धारा 153-बी (राष्ट्रीय एकता को ख़तरा पैदा करने वाले दावे करना), धारा 295 (किसी धार्मिक स्थल को तोड़ना, गिरना और वहां पर अन्य धार्मिक स्थल को स्थापित करने की मंशा), धारा 295 ए (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचना) और धारा 505 (सार्वजनिक शांति भंग करने या विद्रोह कराने की मंशा से गलत बयानी करना, अफवाह आदि फैलाना) के तहत आरोप तय किए जाएंगे.

हालांकि सीबीआई की विशेष अदालत ने बाबरी ढांचा गिराये जाने में साजिश संबंधी आरोप से 2001 में आडवाणी की संलिप्तता नहीं पाई थी. इसके बाद कोर्ट ने सभी से साजिश के आरोप को हटा दिया था. लेकिन 19 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने सभी आरोपियों पर आपराधिक साजिश समेत अन्य धाराओं पर केस चलाने का आदेश दिया था.




MP Sab Kuch

बगदाद: कार में बम धमाके से 13 की मौत, 24 घायल, ISIS ने ली हमले की जिम्मेदारी



मंगलवार को सेंट्रल बगदाद में एक पापुलर आईसक्रीम शॉप के बाहर खड़ी कार में धमाका हो गया, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक ब्लास्ट में 24 लोग घायल हुए हैं जिन्हों अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन आईएसआईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। नाम न छापने की शर्त पर ईराकी अधिकारियों ने बताया कि पार्क की गई कार में रिमोट के जरिए ब्लास्ट किया गया।

रमदान शुरू होने के एक दिन बाद इस आतंकी हमले को अंजाम दिया गया। रोजे के बाद परिवार इफ्तार के लिए रेस्टोरेंट और कैफे में मौजूद थे। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए हमले के वीडियो में दिख रहा है कि ब्लास्ट के वक्त वहां काफी भीड़ थी, घायल लोग जमीन पर पड़े हुए थे।

पिछले साल बगदाद में एक ट्रक में एक ट्रक में बॉम्ब ब्लास्ट किया गया था। ये ब्लास्ट उस वक्त हुआ जब लोग रमदान के खत्म होने के वक्त अपने लिए नए कपड़ों की शॉपिंग कर रहे थे। इस हमले में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। उस वक्त की आईएस ने उस आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी। आईएस आतंकियों के खिलाफ मोसुल में ईराकी कमांडर्स के ऑपरेशन के धीमा होने के बाद मंगलवार को इस तरह का ब्लास्ट सामने आया।



MP Sab Kuch

डॉक्टर ने परिवार के सामने खुले मैदान में किया पोस्टमार्टम

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां गाडरवारा के सरकारी अस्पताल में एक डॉक्टर ने मर्चुरी के बजाए परिवार के सामने ही खुले मैदान में एक बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कर दिया.

दरअसल, ग्राम महंगवा में रहने वाली 14 वर्षीय आरती दुबे की करंट लगने से मौत हो गई. मेडिको लीगल केस होने की वजह से चीचली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरती के शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया.

बताया जा रहा है कि गाडरवारा सरकारी अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में पशु का शव रखा होने की वजह से डॉ. पंथी कोरी ने खुले मैदान में ही लड़की का पोस्टमार्टम कर दिया. इस दौरान पर्दे भी नहीं लगाए गए थे.

घरवालों के सामने खुले मैदान में पोस्टमार्टम करने पर हंगामा मच गया. सामजिक संगठनों ने एसडीएम को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद जांच का आश्वासन दिया गया है.

वहीं, डॉक्टर कोरी का कहना है कि मर्चुरी में जानवर का शव होने के चलते वहां पोस्टमार्टम नहीं किया जा सका. अस्पताल के बीएमओ तर्क दे रहे है कि नगर पालिका गाडरवारा को पत्र लिखने के बाद भी मर्चुरी से पशु के शव को नहीं हटाया गया.




MP Sab Kuch

Monday, 29 May 2017

मां ने ही बेटे को बनाया स्मैक स्मंगलर, पति ने परेशान हो डायल 100 से पकड़वाया







ग्वालियर. शातिर अपराधी रहा पति अब सब कुछ छोड़कर शांति से जिंदगी जी रहा था, लेकिन पत्नी स्वयं तो गैर कानूनी धन्धों में लिप्त है  ही, बेटे को भी शामिल कर लेती है और वह जब भी कोई भी जुर्म कर फरार होती है, पुलिस पति को हवालात से ले आती है तंग आकर पति ने पत्नी को ही पुलिस से पकडवा दिया। 
स्मैक स्मंगलर पत्नी को पति ने ही पकड़वाया 
शहर के गौसपुरा नंण्2 का रहने डालचंद कुशवाह कभी ग्वालियर थाने का हिस्ट्रीशीटर रहा है,  लेकिन अब सब छोड़ कर शांति से रह रहा है।  डालचंद की 40 साल की पत्नी सुनीता उर्फ सुमन स्मैक बेचने सहित दूसरे गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त रहती है। जब वह कोई गैरकानूनी काम अंजाम देती है,  पुलिस हिस्ट्रीशीटर डालचंद को ही पकड़ लाती है। पत्नी को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन उसने उल्टे बेटे को भी अपने गैरकानूनी कामकाज में शामिल कर लिया। आखिरकार डालचंद ने उसे पुलिस के हवाले करने की ठान ली।  रविवार को डालचंद को पता चला सुनीता कार में ड्राइवर नरेंद्र कुशवाह, व बेटा गोलू उर्फ दिलीप के साथ इटावा से स्मैक ला रही हैए उसने पुलिस को सूचना दे दी।
फर्स्ट टाइम डायल 100 मिली स्मैक की खबर
टमूमन ऐसी सूचनायें डायल 100 को नहीं दी जाती है, इसलिये पुलिस को भरोसा करना मुश्किल हो रहा था, इसलिये पुलिस ने बरेठा टोल प्लाजा पर ही निगरानी करना शुरू कर दी । जब दी गयी सूचना के अनुसार ही कार में एक महिला व उसका बेटा बैठे दिखाई दिये तो पुलिस ने सूचना को सही माना और कार रूकवा कर तलाशी ली, तलाशी में कार से 40 ग्राम स्मैक मिली, पुलिस ने तत्काल एनडीपीएस-1956 के तहत सुनीता अ ौर उसके बेटे गोलू ड्रायवर सहित गिरफ्तार कर लिया पुलिस इनसे पूछताछ कर इस नेक्सस के तार तलाशने का प्रयास कर रही हैै। 




MP Sab Kuch

Friday, 26 May 2017

पाकिस्तान में रिलीज़ नहीं होगी 'सचिन' की फ़िल्म, ये है वजह






क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंडुलकर की बायेपिक फ़िल्म 'सचिन:-ए बिलियन ड्रीम्स' आज रिलीज़ हो रही है. सचिन के फैन्स में इस फ़िल्म को लेकर काफी क्रेज है.

दरअसल सचिन के मैदान पर और मैदान के बाहर अपनी ज़िंदगी में बेहद निजी रहे हैं और ऐसे में उनके जीवन के बारे में हर कोई जानना चाहता है.

क्रिकेट के भगवान सचिन के फैन सिर्फ भारत ही नहीं पूरे विश्व में हैं, इसलिए पड़ोसी देश पाकिस्तान भी अपने देश में फ़िल्म 'सचिन:-ए बिलियन ड्रीम्स' को रिलीज करना चाहता है.

पर अफसोस पाकिस्तान की ये हसरत पूरी होती नहीं दिख रही. दरअसल 'सचिन:-ए बिलियन ड्रीम्स के डिस्ट्रीब्यूटर नहीं चाहते कि ये फ़िल्म अभी पाकिस्तान में रिलीज़ हो.

पाकिस्तान फ़िल्म एग्ज़िबिटर एसोसिएशन के अध्यक्ष ज़ोरेज़ लशारी ने एक न्यूज़ एजेंसी को बताया, "हाफ गर्लफ्रेंड और बाहुबली-2 जैसी भारतीय फ़िल्में यहां काफी बिज़नेस कर रहीं हैं, हम 'सचिन:-ए बिलियन ड्रीम्स' को अपने देश में दिखाना चाहेंगें, हालांकि फ़िल्म को रिलीज़ तो सेंसर बोर्ड द्वारा पास करने के बाद ही किया जाएगा."

'सचिन:-ए बिलियन ड्रीम्स' के डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी ने बताया, "नहीं ये फ़िल्म अभी पाकिस्तान में रिलीज़ नहीं होगी, क्योंकि इसके बारे में कोई जांच नहीं हुई हैं. आमतौर पर वहां के डिस्ट्रीब्यूटर हमे अप्रोच करते हैं और हमसे पाकिस्तान में फ़िल्म दिखाने के लिए ले जाते हैं".

आपको बता दे कि ब्रिटिश डायरेक्टर जेम्स अर्सकाइन द्वारा निर्देशित ये फ़िल्म सचिन के निजी जीवन और क्रिकेट के प्रतिष्ठित खिलाड़ी बनने के सफर दर्शाती हैं.




MP Sab Kuch

उज्मा की जुबानी, पाकिस्तान के एक घिनौने चेहरे की आंखों देखी खौफनाक कहानी






25 दिन बाद उज्मा वतन लौटी तो उसने पाकिस्तान के घिनौने चेहरे की आंखों देखी कहानी दुनिया के सामने बयां की, जो इतनी खौफनाक है कि रूह कांप जाए।

वीरवार को स्वदेश लाई गईं उज्मा अहमद ने पाकिस्तान को ‘मौत का कुआं’ करार दिया है। उज्मा का दावा है कि पाकिस्तान के बुनेर के रहने वाले ताहिर अली से निकाह के लिए उसे मजबूर किया गया। उसके सिर पर बंदूक रखकर उसे जान से मारने की धमकी दी गई और प्रताड़ित तथा अपमानित किया गया। एक दिन पहले ही उज्मा को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने स्वदेश लौटने की इजाजत दी।

उज्मा ने वीरवार को वाघा सीमा के जरिए भारत में प्रवेश किया और यहां पत्रकारों से कहा कि मैं अनाथ थी। मुझे गोद लिया गया था और मेरा कोई नहीं था। पाकिस्तान में बिताए अपने कठिन दिनों के बारे में बताते हुए उज्मा कई बार रो पड़ीं। उसने कहा कि पाकिस्तान जाना तो आसान है, लेकिन वहां से वापिस लौटना बेहद कठिन। वहां बुनेर नाम का एक गांव है।

उज्मा ने बताया कि अगर मैं वहां कुछ दिन और रहती तो या मुझे मार दिया जाता या बेच दिया जाता। धोखे से निकाह के बाद उसे बुनेर ले जाया गया। वहां कई लड़कियां हैं, जो पता नहीं कहां कहां से लाई गई हैं। बुनेर के ज्यादातर मर्द मलेशिया में रहते हैं। वे वहां रहकर लड़कियों को फंसाते हैं और फिर उन्हें बुनेर ले आते हैं। बुनेर बेहद खतरनाक इलाका है।

बुनेर में मुझे शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जाता था। वहां एक ट्रेनिंग कैंप चलता है, जहां रोज गोलियां चलने की आवाजें आती हैं। हर मर्द की दो पत्नियां हैं। पाकिस्तान नरक है, लड़कियां सोचती हैं कि वहां मुस्लिम कल्चर है, तो पाकिस्तान अच्छा होगा। लेकिन मैं कहती हूं कि वहां औरत तो क्या आदमी भी सेफ नहीं हैं और आदमी के रूप में वहां भेड़िये रहते हैं।

बता दें कि नई दिल्ली की रहने वाली उज्मा इसी महीने पाकिस्तान गई थीं। उसका कहना है कि वह ताहिर अली नाम के पाकिस्तानी से मलेशिया में मिली थी और उसे प्यार हो गया था। 3 मई को ताहिर ने जबरदस्ती उससे शादी की। 12 मई को उज्मा ने पाकिस्तान में याचिका लगाई की वह भारत लौटना चाहती है। उसका कहना है कि भारत में उसकी पहली शादी से एक बेटी है।

उज्मा ने आरोप लगाया था कि ताहिर ने उससे जबरन निकाह किया था और उसने उसे धोखे में रखा था कि वह शादीशुदा नहीं है। जबकि हकीकत तो यह है कि उसके चार बच्चे भी हैं। उज्मा ने ताहिर पर अपना पासपोर्ट चुराने का भी आरोप लगाया था। उसके मामले को गंभीरता से लेते हुए वहां की हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि उसे कड़ी सुरक्षा में भारतीय सीमा तक छोड़ा जाए।

इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने उज्मा को स्वदेश लौटने की इजाजत दी थी। आदेश के बाद उज्मा वीरवार सुबह अटारी बार्डर पर पहुंची। उज्मा की जुबां खामोश थी, लेकिन आंखें दर्द बयां कर रही थी। अटारी बॉर्डर के रास्ते भारत की जमीं पर कदम रखते हुए उज्मा ने जमीन को छूकर देश को नमन किया। उज्मा की वतन वापसी पाक स्थित भारतीय दूतावास अधिकारियों के प्रयास से संभव हो सकी है।




MP Sab Kuch