Tuesday, 30 May 2017

80 साल की औरत के साथ हीरो ने दिया ऐसा सीन, जमकर उड़ा मजाक






एक्टिंग के मामले में कुछ स्टार्स कोई रिस्क नहीं लेते। इसी में एक नाम राजकुमार राव का भी है। राजकुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बहन होगी तेरी' के प्रमोशन में जुटे हैं। फिल्म के ट्रेलर से लग रहा है कि राजकुमार ने बेहतरीन अदाकारी की है।

इसी फिल्म का एक सीन खूब वायरल हो रहा है। ये एक ऐसा सीन है जिसमें राजकुमार राव 80 साल की एक बुढ़िया को लिपलॉक जैसा सीन करते नजर आएंगे। इस सीन को शूट करने में राजकुमार को 18 रीटेक देने पड़े थे।

फिल्म में 80 साल की औरत का किरदार कमलेश गिल ने निभाया है। इस सीन में राजकुमार उन्हें मुंह से सांस देने की कोशिश करते हैं। इस सीन में बार-बार राजकुमार को हंसी आ रही थी।

इस वजह से सीन बार-बार‌ बिगड़ जा रहा था। इसके चलते राजकुमार को 18 रीटेक देने पड़े। तब जाकर ये सीन ठीक से शूट हो पाया। सेट पर लोग राजकुमार राव का मजाक उड़ाकर कर रहे थे कि वो स्मूच कर रहे हैं।

फिल्म मेकर अजय पन्ना की ये फिल्म 9 जून को रिलीज होगी। ‌इस फिल्म में राजकुमार के साथ श्रुति हासन लीड रोल में नजर आएंगी। श्रुति इससे पहले अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गब्बर' इज बैक में नजर आईं थीं।



MP Sab Kuch

साड़ी में रवीना को देख रणवीर ने की थी ऐसी हरकत, अक्षय भी दंग रह गए






रवीना टंडन सफेद रंग की साड़ी में भीगी हुई खड़ीं थीं और रणवीर सिंह थे कि रवीना को एकटक घूरे ही जा रहे थे। रवीना से उनकी नजर हट ही नहीं रही थी। रणवीर की उन घूरती आंखों ने रवीना को असहज कर दिया और मजबूरन उन्हें वो कदम उठाना पड़ा जो वो बिल्कुल नहीं चाहतीं थीं....रवीना ने सेट पर मौजूद लोगों से कहकर रणवीर को सेट से बाहर निकलवा दिया था।

ये उन दिनों की बात है जब रणवीर कॉलेज में पढ़ते थे। उन्हीं दिनों रवीना टंडन और अक्षय कुमार अपनी एक फिल्म 'कीमत' के गाने 'दे दिया' की शूटिंग कर रहे थे। दोनों की केमेस्ट्री का मजा लोग फिल्म 'मोहरा' के गाने 'टिप टिप बरसा पानी' में ले ही चुके थे।उसी गाने में रवीना को देखने के बाद शायद रणवीर पागल से हो गए थे। जैसे ही उन्हें पता चला कि कॉलेज में रवीना और अक्षय एक गाने की शूटिंग कर रहे हैं, वो बिना देर किए ही वहां पहुंच गए।

इसका जिक्र रणवीर सिंह ने फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद के शो में किया था।वहां उन्होंने जैसे ही रवीना को देखा वो अपने होश खो बैठे....सफेद गीली साड़ी में लिपटी रवीना बेहद हॉट और सेक्सी लग रहीं थीं। रणवीर की नजरें थीं कि उनसे हट ही नहीं रहीं थीं।

रवीना पहले तो नजरअंदाज करती रहीं, लेकिन जब उन्होंने देखा कि रणवीर लगातार उन्हें घूर जा रहे हैं और वो भी मुंहे फाड़े, तो वो असहज हो गईं और सिक्योरिटी को बुलाकर कहा कि उस लड़के को बाहर निकाल दो।

बस फिर क्या था..रणवीर को उठाकर सेट से बाहर कर दिया गया। यह देख रणवीर का दिल टूट गया, लेकिन उनकी ये हरकत अक्षय कुमार का मन जीत ले गई।

अक्षय कुमार ने सारा नजारा देखा था। इसलिए जब उन्होंने रणवीर का मायूस चेहरा देखा तो वो उनके पास गए और उन्हें खुश करने की कोशिश की। साथ ही रणवीर के हेयरस्टाइल की तारीफ भी की।




MP Sab Kuch

चक्रवाती तूफान मोरा का प्रभाव, भारत में मानसून की दस्तक, केरल और उत्तरपूर्व में बारिश







बंगाल की खाड़ी में मौजूद चक्रवाती तूफान 'मोरा' बांग्लादेश के समुद्री तट से टकराने के बाद मानसून उत्तरपूर्व से होते हुए केरल पहुंच गया है। संभावना जताई जा रही थी कि दोपहर तक भारत के तटीय क्षेत्रों में ये अपना असर दिखाएगा, लेकिन चक्रवाती तूफान मोरा की तीव्र गति की वजह से मानसून पहले ही भारत के तटीय इलाकों तक पहुंच गया है। 
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पूर्वोत्तर के राज्यों समेत केरल में आज भारी बारिश होगी। साधारणत: मानसून पहले केरल पहुंचता है, लेकिन इसबार ये पूर्वोत्तर के राज्यों से होते हुए केरल पहुंचा है। मौसम वैज्ञानिकों ने मोरा की वजह से उत्तर पूर्वी राज्यों में 2.5 mm बारिश की संभावना जताई है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज दक्षिण असम, मेघालय, त्रिपुरा, और मिजोरम में भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल और नागालैंड में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही दक्षिण असम, मणिपुर, मेघालय और मिजोरम में 45 से 65 किलोमीटर की स्पीड से तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

अगले 3 दिन इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना




31
मई को असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम, नागालैंड, और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा अंडमान निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक और केरल के समुद्री तट पर भी भारी बारिश की संभावना है।

1 जून को भी मौसम में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसमें असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और केरल प्रभावित क्षेत्र होंगे।

2 जून को असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान निकोबार द्वीप, केरल में भारी बारिश होगी।




MP Sab Kuch

दोनों किडनियां फेल, हर तीसरे दिन डायलिसिस; ICU में तैयारी कर पास की परीक्षा



परीक्षा में सफलता न मिलने पर आत्महत्या जैसे संगीन कदम उठाने वाले छात्रों के लिए अंशुल गौतम प्रेरणा हैं. 12वीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास करने वाली अंशुल की दोनों किडनियां खराब हैं. तीन दिन में एक बार डायलिसिस करना पड़ता है और परीक्षा देने के लिए परिजन उसे आईसीयू से सेंटर तक ले जाते थे.

मध्यप्रदेश के शिवपुरी के अधिवक्ता अजय गौतम की बेटी अंशुल ने रविवार को घोषित सीबीएससी के 12वीं के नतीजें में 65 प्रतिशत अंक हासिल किए. अंशुल के फर्स्ट डिवीजन पास होने की सफलता माउंट एवरेस्ट फतह करने जैसी मुश्किलों से कम नहीं हैं.

दरअसल, दिसंबर 2016 में पढ़ाई करने के दौरान अंशुल के चेहरे पर अचानक सूजन आ गई. स्थानीय डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में किडनी में सूजन होने की बात कही, जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए नई दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल लेकर गए. वहां एक महीने से अधिक समय तक आईसीयू में भर्ती रहने के दौरान मेडिकल जांच में पता चला कि अंशुल की दोनों किडनियां फेल हैं.

अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान ही परीक्षा की तारीख घोषित हो चुकी थी. स्कूल प्रिंसिपल ने अंशुल के पिता को फोन कर एग्जाम ड्रॉप करने सलाह दी. बेटी की हालत देख पिता भी इस बात पर सहमत हो गए थे.

अंशुल इस बात के लिए कतई राजी नहीं थी. वह हर हालत में परीक्षा देने के लिए तैयार थी. अंशुल के पिता और आईटीबीपी में कमांडेंट चाचा रवि गौतम ने डॉक्टर से मशविरा किया तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया. उनका कहना था कि परीक्षा सेंटर तक जाना तो दूर आईसीयू से बाहर जाने की हालत भी नहीं है.

सर्जरी के बाद पहुंची परीक्षा देने

सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान अंशुल ने पढ़ाई जारी रखी. 25 जनवरी को उसकी एक सर्जरी भी हुई. 30 जनवरी को अस्पताल से छुट्टी हुई, तो वह दिल्ली से सीधे शिवपुरी पहुंच गई.

-अंशुल को सर्जरी के कारण लिखने में दिक्कत थी.
-सीबीएससी से राइटर के लिए आवेदन किया गया.
-अंशुल के आवेदन पर सीबीएससी ने मुहर लगा दी.
-परीक्षा से पहले डायलिसिस व अन्य चेकअप कराने के बाद परिजन परीक्षा केंद्र पर अंशुल को ले जाते थे
-जहां उसने राइटर की मदद से परीक्षा दी.

आईएएस बनना चाहती हैं अंशुल

अंशुल स्वस्थ होकर आगे लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर आईएएस बनना चाहती हैं. परीक्षा में असफल रहने वाले और कम अंक लाने वाले बच्चों द्वारा आत्महत्या जैसे कदम उठाने वाले बच्चों से उसका कहना हैं, ' परीक्षा जिंदगी का केवल एक पहलू है, जिंदगी और जिंदादिली बड़ी है.'



MP Sab Kuch

बाबरी केस: पढ़ें 12 आरोपियों पर किन-किन धाराओं में तय होंगे आरोप






6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में कारसेवकों द्वारा विवादित ढांचा गिराए जाने के आरोप में मंगलवार को वरिष्ठ बीजेपी नेताओं समेत विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के नेताओं पर सीबीआई की विशेष अदालत आरोप तय करेगी.

आज लालकृष्ण अडवाणी, उमा भारती, मुरली मनोहर जोशी, विनय कटियार, सधिवी ऋतंभरा समेत सभी 12 आरोपी आज कोर्ट में पेश होंगी.

इन्हें सीबीआई ने बनाया है आरोपी

लालकृष्ण अडवाणी, उमा भारती, मुरली मनोहर जोशी, विनय कटियार, साध्वी ऋतंभरा विष्णु हरि डालमिया, महंत नृत्य गोपाल दास, महंत राम विलास वेदांती, वैकुंठ लाल शर्मा उर्फ़ प्रेमजी, चम्पत राय बंसल, धर्म दस और सतीश प्रधान.

इसके अलावा विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) नेता अशोक सिंघल और आचार्य गिरिराज किशोर के खिलाफ भी मुकदमा चल रहा था, लेकिन इन दोनो की मृत्यु हो गई. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के विरुद्ध रायबरेली कोर्ट में ही मुकदमा चल रहा था, लेकिन राजस्थान के राज्यपाल बनाये जाने की वजह से उन्हें मुकदमें में फिलहाल राहत मिली हुई है.

इन धाराओं में आरोप होंगे तय

इन सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी के तहत आपराधिक साजिश, धारा 153-ए (विभिन्न वर्गो के बीच कटुता पैदा करना), धारा 153-बी (राष्ट्रीय एकता को ख़तरा पैदा करने वाले दावे करना), धारा 295 (किसी धार्मिक स्थल को तोड़ना, गिरना और वहां पर अन्य धार्मिक स्थल को स्थापित करने की मंशा), धारा 295 ए (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचना) और धारा 505 (सार्वजनिक शांति भंग करने या विद्रोह कराने की मंशा से गलत बयानी करना, अफवाह आदि फैलाना) के तहत आरोप तय किए जाएंगे.

हालांकि सीबीआई की विशेष अदालत ने बाबरी ढांचा गिराये जाने में साजिश संबंधी आरोप से 2001 में आडवाणी की संलिप्तता नहीं पाई थी. इसके बाद कोर्ट ने सभी से साजिश के आरोप को हटा दिया था. लेकिन 19 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने सभी आरोपियों पर आपराधिक साजिश समेत अन्य धाराओं पर केस चलाने का आदेश दिया था.




MP Sab Kuch

बगदाद: कार में बम धमाके से 13 की मौत, 24 घायल, ISIS ने ली हमले की जिम्मेदारी



मंगलवार को सेंट्रल बगदाद में एक पापुलर आईसक्रीम शॉप के बाहर खड़ी कार में धमाका हो गया, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक ब्लास्ट में 24 लोग घायल हुए हैं जिन्हों अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन आईएसआईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। नाम न छापने की शर्त पर ईराकी अधिकारियों ने बताया कि पार्क की गई कार में रिमोट के जरिए ब्लास्ट किया गया।

रमदान शुरू होने के एक दिन बाद इस आतंकी हमले को अंजाम दिया गया। रोजे के बाद परिवार इफ्तार के लिए रेस्टोरेंट और कैफे में मौजूद थे। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए हमले के वीडियो में दिख रहा है कि ब्लास्ट के वक्त वहां काफी भीड़ थी, घायल लोग जमीन पर पड़े हुए थे।

पिछले साल बगदाद में एक ट्रक में एक ट्रक में बॉम्ब ब्लास्ट किया गया था। ये ब्लास्ट उस वक्त हुआ जब लोग रमदान के खत्म होने के वक्त अपने लिए नए कपड़ों की शॉपिंग कर रहे थे। इस हमले में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। उस वक्त की आईएस ने उस आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी। आईएस आतंकियों के खिलाफ मोसुल में ईराकी कमांडर्स के ऑपरेशन के धीमा होने के बाद मंगलवार को इस तरह का ब्लास्ट सामने आया।



MP Sab Kuch

डॉक्टर ने परिवार के सामने खुले मैदान में किया पोस्टमार्टम

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां गाडरवारा के सरकारी अस्पताल में एक डॉक्टर ने मर्चुरी के बजाए परिवार के सामने ही खुले मैदान में एक बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कर दिया.

दरअसल, ग्राम महंगवा में रहने वाली 14 वर्षीय आरती दुबे की करंट लगने से मौत हो गई. मेडिको लीगल केस होने की वजह से चीचली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरती के शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया.

बताया जा रहा है कि गाडरवारा सरकारी अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में पशु का शव रखा होने की वजह से डॉ. पंथी कोरी ने खुले मैदान में ही लड़की का पोस्टमार्टम कर दिया. इस दौरान पर्दे भी नहीं लगाए गए थे.

घरवालों के सामने खुले मैदान में पोस्टमार्टम करने पर हंगामा मच गया. सामजिक संगठनों ने एसडीएम को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद जांच का आश्वासन दिया गया है.

वहीं, डॉक्टर कोरी का कहना है कि मर्चुरी में जानवर का शव होने के चलते वहां पोस्टमार्टम नहीं किया जा सका. अस्पताल के बीएमओ तर्क दे रहे है कि नगर पालिका गाडरवारा को पत्र लिखने के बाद भी मर्चुरी से पशु के शव को नहीं हटाया गया.




MP Sab Kuch