Saturday, 25 March 2017

भाजपा सर्वसमाज को साथ लेकर चलती है : रूस्तम सिंह

 
 
 भिण्ड। जनता की असीम कृपा भाजपा के ऊपर है यह इसलिए है कि हम जो कहते है वह करते है आपकी असीम कृपा से ही केन्द्र में मान्यवर मोदी जी प्रधानमंत्री है प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री है और देश के 17 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता में है। यह बात प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री रूस्तम सिंह ने ग्राम जनौरा में अपने जनसम्पर्क के दौरान आमसभा को सम्बोधित करते हुए कही। इस अवसर पर पाल बघेल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैतान सिंह पाल भी मुख्य रूप से उपस्थित थे। आज भाजपा नेताओं ने ग्राम सोई, मठीका पुरा, मुरली का पुरा, जगन्नाथ का पुरा, सिमराव, में भी आम सभा को सम्बोधित किया।
रूस्तम सिंह ने कहा कि हमारे पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश में कांग्रेस की खटिया टूट गई, लुट गई, साइकिल पंचर हो गई, अब अटेर विधानसभा क्षेत्र की जनता अपने मत द्वारा कांग्रेस को फिर पंचर करेगी। भाजपा जाति से ऊपर उठकर बात करती है हमारी पार्टी सब समाज को साथ लेकर चलती है इस क्षेत्र से हमारे प्रत्याशी अरविन्द सिंह भदौरिया है वह निमित्त है ये चुनाव नरेन्द्र मोदी, शिवराज सिंह और आप सब लड़ रहे है। इसलिए आप जनता से आग्रह है कि मोदी के नाम पर, शिवराज के काम पर अटेर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाईये। 
इस अवसर पर देवेन्द्र बघेल, भगवान सिंह बघेल, रामलखन बघेल, अंशू किरार, उदय अग्रवाल, अर्पित मुद्गल, मनोज सरैया, गोकुल कक्का, अषोक बघेल, रामशेष बघेल, जितेन्द्र पाण्डेय, जबरसिंह कुशवाह, वीरेन्द्र बघेल, विकास बघेल, रंजीत भदौरिया, रविन्द्र बौहरे, रामौतार शिवहरे, धर्मेन्द्र तिवारी, षिवमंगल त्रिपाठी, उपेन्द्र राजौरिया, सुजीत यादव, भरत शर्मा, रामप्रकाश मांझी, सचिन यादव, मुन्ना सिंह बघेल, करन सिंह बघेल, रामप्रकाश बघेल, रामसनेही बघेल सहित सैकड़ों ग्रामीणजन मौजूद थे।
 
 
 

No comments:

Post a Comment