Saturday, 20 May 2017

भाजपा का मीडिया प्रभारी की देखरेख में चल रहा था सेक्स रैकेट, प्रदेशाध्यक्ष ने पार्टी से निकाला



भोपाल. सायबर क्राइम भोपाल ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है जो अश्लील वेबसाइट के माध्यम  से कॉलगर्ल उपलब्ध कराता था, आरोपियों में प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का मीडिया प्रभारी भी शामिल है, उसकी नियुक्ति हफ्ते भर पहले ही हुई थी।

अनुसूचित जाति मोर्चा का मीडिया प्रभारी भी शामिल

गैंग के सरगना से कई बड़े नेताओं के संबंध सायबर क्राइम टीम ने भोपाल के ई-7 अरेरा कॉलोनीमें छापा मार कर 9 लोगों को हिरासत में लिया है इन लोगों ने जॉब का प्रलोभन देकर मेघायल और महाराष्ट्र कीकई लड़कियों को सैक्स रैकेट में धकेला है। एआईजी सायबर सेल शैलेन्द्र चौहान ने बताया कि आरोपी वेबसाइट के माध्यम से सेक्स रैकेट काफी समय से चला रहे थे, पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थी। कि एक अश्लील वेबसाइट के माध्यम से कुछ लोग लड़कियों की सप्लाई करते हैं। यह लोग जॉब से जुउ़ी विभिन्न साइटों पर अपना बायोडेटा अपलोड करने वाली लड़कियों से संपर्क करते थे। यह लोग जॉब का ऑफर देकर उन्हें भोपाल बुलाते थे और फिर सेक्स रैकेट में धकेल देते थे। पुलिस ने छापा मार कर 4 लड़कियों को भी बचाने का दावा किया है। पकड़े गये आरोपियों में दिनेश उर्फ डेबिड, सुरेश गहलोत उर्फ शैलेन्द्र, रवि प्रजापति, हरजीत धनवानी, मनोज कुमार गुप्ता, कृष्णकुमार जायसवाल, सुरेश बेलानी, मिसवा उद्यदीन और नीरज शाक्य शामिल है। 

नीरज भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश मीडिया प्रभारी है। कार्यवाही के बाद प्रदेश भाजपा नन्दकुमार चौहान ने उसे पार्टी से निषकासित कर दिया है।  





MP Sab Kuch

No comments:

Post a Comment