ग्वालियर। अखिल भारतीय ग्राहक
पंचायत ग्वालियर इकाई द्वारा संगठन को इन दिनों संगठन मंत्री द्वारा अपनी
जेबी संस्था बना रखा है। संगठन मंत्री द्वारा चंदा उगाही के साथ ही शासकीय
मकान पर कब्जा कर रखा है। इसे लेकर अब ग्राहक पंचायत में अब विरोध के स्वर
उठने लगे हैें। वहीं संगठन भी गर्त की ओर जा रहा है।
प्राप्त
जानकारी के अनुसार ग्वालियर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के नाम से एक
इकाई संचालित है। इस ग्राहक पंचायत में संघ के एक पूर्ण कालिक संगठन
मंत्री प्रशांत ग्वालियरी ने एक दिनेश भारद्वाज के नाम से आवंटित शासकीय
मकान में कार्यालय बना रखा है। ग्राहक पंचायत के नाम से संगठन मंत्री
द्वारा अपनी रोजी रोटी चलाई जा रही है। वहीं लगातार अधिकारियों से
कार्यक्रम के नाम पर चंदा उगाही की जा रही है। इसके चलते ग्वालियर की इकाई
और संगठन मंत्री के बीच में दरार गहरी होने लगी है। सूत्र बताते हैं कि
संगठन मंत्री के तानाशाही रवैये के चलते संगठन के जिला सचिव देवी सिंह
राठौर से तानाशाही ढ़ंग से संगठन को चलाने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
सूत्र बताते हैं कि संगठन मंत्री द्वारा लगातार चंदा उगाही की जा रही है और
वित्तीय अनियमितताओं का आरोप जिला सचिव पर लगाया जा रहा है। इसके चलते जब
जिला सचिव देवीसिंह राठौर ने मामला कार्यकारिणी में रखने की मांग की तो
संगठन मंत्री ने बैठक को अपना अधिकार जताते हुए स्थगित करवा दिया। सूत्र
बताते हैं कि ग्राहक पंचायत में जो पदाधिकारी या कार्यकर्ता संगठन मंत्री
से बैठक स्थगित करने के बारे में पूछता है तो वह उसे उल्टा जबाब देते हैं।
वहीं लडने को उतारू हो जाते हैं। ऐसे में ग्राहक पंचायत नामक संस्था का अब
ग्वालियर में कोई घनी घोरी नहीं रह गया है। संगठन मंत्री प्रशांत ग्वालियरी
ऐशो आराम की जिंदगी सरकारी बंगले के कमरे में जी रहे हैं। सूत्र यह भी
बताते हैं कि उन्होंने पार्क होटल के सरकारी कमरे पर अपना कब्जा कर रखा
है, जिसके बारे में जिला प्रशासन ने भी सत्ताधरी पार्टी का संगठन होने के
नाते कोई संज्ञान नहीं लिया है। अब देखना है कि संगठन मंत्री की हठधर्मिता
के चलते संगठन का विस्तार होगा या फिर ऐशो आराम के चलते संगठन केवल पैसे
कमाने का जरिया बना रहेगा इसका इंतजार रहेगा।

No comments:
Post a Comment